समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर हेतु हमर लैब के निर्माण कार्य के लिये पूर्व में राज्य द्वारा राशि 25 लाख की स्वीकृति दी गई थी। चिकित्सालय के पुराने भवन में स्थल उपलब्ध नहीं है निर्माण एजेंसी से नवीन भवन निर्माण हेतु उक्त प्रावधानित राशि से अधिक का प्राक्कलन प्राप्त हुआ था। प्राक्कलन अनुसार राशि की स्वीकृति हेतु राज्य को पत्र प्रेषित किया गया था। राज्य कार्यालय द्वारा आयुष्मान भारत अधोसंरचना मद से इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के…
Read MoreCategory: स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
जुनून और हौसले से भरे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कोविड टीकाकरण के लिए हर बाधा को पार करते हुए गांव-गांव तक पहुंच रही, कलेक्टर ने जनसामान्य से टीकाकरण के लिए किया आव्हान
जिले में आज 453 वैक्सीनेशन टीम द्वारा 17 हजार 369 नागरिकों का टीकाकरण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जिस दिन से चला हूँ मैं मेरी मंजिल पे है नजर इन आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा.. यह पंक्तियां स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के प्रति जज्बे को बयां करती है। जिले में शनिवार एवं रविवार को टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा महाअभियान चलाया गया है। जुनून और हौसले से भरे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम कोविड टीकाकरण के लिए हर बाधा को पार करते हुए गांव-गांव तक पहुंच रही…
Read Moreप्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार : महासमुंद मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 100 सीटों की मिली मान्यता, एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ इंटेंट
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार की पहल पर प्रदेश में तीन नए मेडिकल कॉलेज में पिछले साल जहां कांकेर काे एनएमसी (National Medical Commission) से मान्यता मिली थी, वहीं इस बार महासमुंद काे भी मान्यता मिल गई। प्रदेश में दाे साल पहले कांकेर, महासमुंद व काेरबा जिले में नए मेडिकल कॉलेज खाेलने की मंजूरी मिली थी। इसके बाद तीनाें ही जिलाें में मेडिकल कॉलेज की तैयारी शुरू हुई। पिछले साल…
Read Moreसेहत : संयमित दिनचर्या और संतुलित खानपान बचाता है कई बीमारियों से
कीटनाशक, प्रदूषण, मोटापा तथा शारीरिक श्रम व व्यायाम की कमी भी जीवन-शैली से जुड़े रोगों के लिए जिम्मेदार मधुमेह, उच्च रक्तचाप व हृदय रोगों के बचने के लिए वसायुक्त खाद्य पदार्थों, जंक-फूड, कोल्डड्रिंक्स, मांसाहार, मद्मपान और धूम्रपान से करें परहेज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आधुनिक जीवन-शैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण एक बड़ी आबादी मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रही है। किशोर और युवा भी इनकी चपेट में आ रहे हैं। जीवन-शैली से जुड़े इन रोगों के लिए मुख्यतः अनुवांशिक, हमारी खानपान से…
Read Moreजशपुर जिले में आयुष्मान कार्ड योजना से 16534 हितग्राही हुए लाभांवित : 12 करोड़ 86 लाख रूपये के निःशुल्क ईलाज का मिला लाभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में हितग्राहियो का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। जिले में 01 अगस्त 2022 से आपके द्वार आयुष्मान अभियान का तृतीय चरण शुरू की जा रही है। इस दौरान 01 अगस्त से 15 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायत स्तर सहित स्कूल, थाना एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।…
Read Moreसौ.कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोरोना टीकाकरण बूस्टर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा सौ.कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कोरोना टीकाकरण बूस्टर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित हुई।महाविद्यालय के प्राध्यापकों,विद्यार्थियों, कर्मचारीगण एवं आस-पास के जनों ने बूस्टर डोज़ लगवाया गया।इस अवसर पर प्राचार्य ज़ाकिर अली सर ने जिला प्रशासन की पहल पर घर हरियाली अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में बूस्टर डोज़ लगवाने वालो को हरेली सप्ताह के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पौधा वितरण…
Read Moreशासकीय सेवकों एवं उनके परिजनों के इलाज के लिए 75 अस्पतालों को मान्यता : मान्यता नवीनीकरण शुल्क प्राप्त होने के बाद सूची में जुड़ेंगे और भी अस्पताल, बढ़ेगी अस्पतालों की संख्या
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए 75 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इन अस्पतालों को मान्यता मिली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज जारी सूची में और भी अस्पतालों के नाम जोड़े जाएंगे। मान्यता के…
Read Moreधनवंतरी मेडिकल स्टोर से हर वर्ग के लोगों को मिल रहा लाभ, जशपुर जिले के कुनकुरी नगरीय क्षेत्र में 2559 उपभोक्ताओं को 9 लाख 35 हजार से अधिक कीमत की दवाईयों को 4 लाख 10 हजार 751 रुपए पर किया गया है प्रदान
जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में 50 से 61 प्रतिशत तक की छूट पर विक्रय की जा रही है दवाईयां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर प्रारंभ किया गया है। जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्ता पूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाईयां निजी मेडिकल स्टोर एवं बाजार में मिलने वाली दवाओं की कीमत की तुलना में 50 से 61 प्रतिशत की छूट …
Read Moreहेल्थ न्यूज़ : प्रदेश में बीते 10 दिनों में 16.25 लाख लोगों ने लगवाए प्रिकॉशन डोज, स्वास्थ्य विभाग ने की अपील, सभी पात्र लोग जरूर लगवाएं प्रिकॉशन डोज
कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 से 59 वर्ष के व्यक्तियों को भी लगाया जा रहा निःशुल्क प्रिकॉशन डोज 30 सितम्बर तक सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क लगाया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में पिछले दस दिनों (15 से 24 जुलाई) में कोरोना से बचाव के लिए 16 लाख 25 हजार 792 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया है। राज्य के 24 लाख 95 हजार 168 नागरिकों ने अब तक (24 जुलाई तक) प्रिकॉशन डोज लगवा लिया है। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई से…
Read Moreबगीचा के ग्राम हर्राडिपा में वर्तमान में स्थिति सामान्य: बीएमओ बगीचा एवं स्वास्थ्य दल द्वारा संक्रमित मरीजों को किया गया है उपचार
सीएमएचओ द्वारा गाँव में डोर टू डोर सर्वे कर निगरानी रखने व संक्रमित लोगों का प्राथमिकता से उपचार करने के दिए गए है निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 23 जुलाई को विकासखण्ड। बगीचा के ग्राम हर्राडिपा में एक बच्चे की मृत्यु तथा अन्य 04 लोगों की बीमार होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर सीएमएचओ के निर्देशानुसार तत्काल उक्त स्थल एवं संक्रमित लोगों का निरीक्षण करने हेतु आदेशित किया गया। विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य दल द्वारा निरीक्षण…
Read More