कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय जिला चिकित्सालय में सुविधाओं में बढ़ोतरी, मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर लगाए गए

कम्प्यूटर द्वारा मरीजों को ओपीडी पर्ची दिया जा रहा, जिला चिकित्सालय में जनसामान्य को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास, व्यवस्थित संचालन के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय में सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर लगाए गए हैं। कम्प्यूटर द्वारा मरीजों को ओपीडी पर्ची दिया जा रहा है। चिकित्सालय में कम्प्यूटर की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. चंद्रवंशी ने बताया कि…

Read More

कलेक्टर ने शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण महाभियान के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 के शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य के लिए तहसीलवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इस अभियान में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा अन्य सभी मैदानी अधिकारी-कर्मचारी को शामिल करते हुए कार्यक्रम तैयार कर शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का कार्य पूर्ण कराया जाना है। टीकाकरण महाभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की तहसीलवार ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी को खैरागढ़, छुईखदान, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र…

Read More

सभी निजी और शासकीय स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर,  आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी निजी और शासकीय स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए है। लोक शिक्षण संचालनालय से सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वीं तक के कक्षाओं के लिए निर्देश दिए गए थे। सभी संबंधित अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया गया है कि…

Read More

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना पहुंची 86 प्रतिशत परिवारों तक

30 सितंबर तक चलने वाले आयुष्मान पखवाड़ा में निःशुल्क बनवा सकते हैं आयुष्मान कॉर्ड देश में एक दिन में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड पंजीयन का रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के नाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कॉर्ड पंजीयन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश के 86 फीसदी परिवारों में किसी एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर देशभर में आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का रिकार्ड बना 20 सितम्बर को, लगाये गए सर्वाधिक लोगों को टीका

प्रदेश भर में 3260 साइट्स पर एक ही दिन में 4.29 लाख लोगों का टीकाकरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में 20 सितम्बर को रिकॉर्ड संख्या में कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इस दिन प्रदेश भर के 3260 टीकाकरण साइट्स पर चार लाख 29 हजार लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर राज्य में जल्द से जल्द सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए टीकाकरण साइट्स की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही…

Read More

शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए पूरी ऊर्जा एवं उत्साह से रणनीति बनाकर करें कार्य : कलेक्टर

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए टीकाकरण की गति बढ़ाएं जिन क्षेत्रों में टीकाकरण कराने से लोग छूट गए हैं ऐसे स्थानों का चिन्हांकन कर वहां शिविर लगाकर टीकाकरण करें विकासखंडवार वैक्सीनेशन की समीक्षा के लिए ली बैठक, बुधवार एवं गुरूवार चलेगा टीकाकरण महाअभियान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिले में वैक्सीनेशन की समीक्षा के लिए बैठक कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज ली। इस अवसर पर सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, बीएमओ तथा सीएमओ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी…

Read More

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला ने किया अम्बेडकर अस्पताल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अस्पताल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को समय-सीमा के अंदर पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। डॉ. आलोक शुक्ला ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओंकार खंडवाल को निर्देश दिया कि चिकित्सालय में भर्ती समस्त मरीजों को अंतः रोगी पंजीयन…

Read More

सुपोषण के लिए सामुदायिक सहभागिता के जज्बे से अंचल में आई जागृति की लहर

ग्राम ईरागांव के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने बाड़ी के पपीता की पहली फसल कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए दी उपहार स्वरूप बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व की भावना से अभिभूत होकर समूह की महिलाओं ने लिया यह निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, सघन सुपोषण अभियान मानपुर विकासखंड में विशेष रूप से चलाया जा रहा है। अंचल में सुपोषण के प्रति जागरूकता की बानगी उस वक्त देखने को मिली जब ग्राम ईरागांव के गौठान की जय मां गौ लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने बाड़ी…

Read More

‘आपके द्वार आयुष्मान‘ अभियान में 30 सितंबर तक च्वाइस सेंटरों में निशुल्क बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर किया जा सकता है संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आपके द्वार आयुष्मान अभियान 2.0 के अंतर्गत रायपुर जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित च्चोंईस सेंटरों में योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निःशुल्क 30 सितम्बर तक किया जा रहा हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को  5 लाख रूपये एवं शेष पात्र परिवारों को डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार तक का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत…

Read More

क्षेत्र में टीकाकरण की बढ़ी रफ़्तार, एक ही दिन में 30 हजार से अधिक लोगों ने कराया कोविड टीकाकरण

मानपुर के सुदूर वनांचल की 95 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती सलको बाई ने कोरोना टीके का दूसरा डोज लगवाकर जागरूकता की मिसाल प्रस्तुत की त्यौहारों के दृष्टिगत टीकाकरण कराने के साथ कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पालन – कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार जनअभियान के अंतर्गत 18 सितम्बर शनिवार को एक ही दिन में 30 हजार से अधिक लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया है। जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। जिले में महिलाओं एवं बुजुर्गो की टीकाकरण में अपनी विशेष सहभागिता से जागरूकता…

Read More