5 सितंबर तक प्रदेश के सभी शिक्षकों एवं स्कूल कर्मचारियों का किया जाएगा टीकाकरण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। वैश्विक महामारी की वजह से प्रदेश में पिछले 2 वर्षों से शासन द्वारा स्कूल बंद कर दिए गए थे, जिससे कि बच्चों को इस कोरोना महामारी से बचाया जा सके। देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के मद्देनजर स्थिति का आंकलन कर सरकार द्वारा सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को खोले जाने का निर्णय लिया जाना है। इन्हीं बातों…

Read More

राजनांदगांव जिले में 1 सितम्बर से सघन सुपोषण अभियान का होगा शुभारंभ

मानपुर विकासखंड के बाद मोहला एवं छुईखदान विकासखंड में सघन सुपोषण अभियान का विस्तार स्वास्थ्य विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा सामुदायिक सहभागिता से दूर होगा कुपोषण कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जिले में 1 सितम्बर से जिले में कुपोषण की चुनौती से…

Read More

अच्छी ख़बर : भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ के पार पहुंचा

बीते चौबीस घंटे में वैक्सीन की 73 लाख से अधिक खुराक लगाई गई देश में स्वस्थ होने की दर 97.53 प्रतिशत हुई पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नये संक्रमित रोगी पाये गए भारत में सक्रिय मामले इस समय 3,68,558 हैं, कुल मामलों के 1.13 प्रतिशत दैनिक पॉजिटिविटी दर (2.57 प्रतिशत) पिछले 34 दिनों से तीन प्रतिशत से कम  भारत में कोविड-19 टीकाकरण ने कल 63 करोड़ का अहम पड़ाव पार किया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 73,85,866  टीके लगाने के साथ 63.09 करोड़ (63,09,71,927) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण…

Read More

दिल्ली से रायपुर लौटकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक निवास स्थान पर बैठक में प्रबंधन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा समदर्शी न्यूज़ रायपुर दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण के घटते मामलों और टीकाकरण की स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर भी विभाग के अधिकारियों से…

Read More

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के नेत्र रोग विभाग में नेत्रदान पखवाड़ा का शुभारंभ, 25 अगस्त से 8 सितंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

रायपुर. पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र रोग विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा इकाई द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन 25 अगस्त से 8 सितंबर तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जनजागरूकता पैदा करना तथा लोगों को मृत्यु उपरांत अपनी आंखें दान करने के लिए प्रेरित करना है। बुधवार को नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में विविध प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। चिकित्सा छात्रों के लिए आयोजित प्रश्नोत्तरी तथा पोस्टर प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।…

Read More

राजनांदगांव जिले में बढ़ी कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, 9 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण

पुरूषों की तुलना में महिलाओं का हुआ है अधिक टीकाकरण युवाओं में टीकाकारण के लिए बढ़ा रूझान, अब गर्भवती माताएं भी लगवा रही कोरोना टीका कोरोना के अभेद कवच कोविड 19 टीकाकरण नागरिको के लिए जरुरी – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा राजनांदगांव – कोविड-19 से सुरक्षा के लिए “सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार” जनअभियान के अंतर्गत अब तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 9 लाख 916 लोगों ने टीकाकरण कराया है। जिसमें 4 लाख 60 हजार 392 महिलाओं तथा 4 लाख 41 हजार 425 पुरूषों ने टीका लगवा लिया है। महिलाओं…

Read More

त्यौहारों में कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए सजगता जरूरी – कलेक्टर राजनांदगांव

कोरोना से सुरक्षा के लिए सभी का टीकाकरण कराना आवश्यक मानपुर के बाद मोहला एवं छुईखदान में सघन सुपोषण अभियान होगा प्रारंभ, सामुदायिक सहभागिता जरूरी महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश से लगे अंतर्राज्यीय सीमा में करते रहें सतत मॉनिटरिंग साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न राजनांदगांव – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है और सावधानी में ही सुरक्षा है। कोविड-19 एक छिपा हुआ दुश्मन है जो कब म्यूटेट करेगा पता नहीं चलता है। इसके दृष्टिगत कृष्ण जन्माष्टमी एवं गणेश चतुर्थी तथा आगामी त्यौहारों को देखते…

Read More

शिशु संरक्षण माह का आयोजन 24 अगस्त से, करीब 27 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ‘‘ए’’ और 28 लाख को फोलिक एसिड की खुराक

रायपुर-  प्रदेश में 24 अगस्त से 28 सितम्बर तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान टीकाकरण केन्द्रों और आंगनबाड़ियों में 9 माह से 5 वर्ष के लगभग 26 लाख 40 हजार लाख बच्चों को विटामिन ‘ए‘ सिरप पिलाया जायेगा और  6 माह से 5 वर्ष के लगभग 27 लाख 60 हजार बच्चों को आयरन फोेलिक एसिड सिरप की खुराक दी जाएगी। कार्यक्रम का क्रियान्वयन एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण दिवस को किया जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण…

Read More

कोरोना वेक्सिन की दो डोज ले चुके विमान यात्रियों को आरटीपीसीआर जांच से मिली छूट

रायपुर. – अन्य राज्यों से वायु मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राज्य शासन ने संशोधित दिशा निर्देश जारी किए हैं। संशोधित निर्देशों के अनुसार ऐसे यात्री जिनके पास कोविड-19 टीकाकरण के दो डोज पूर्ण होने का प्रमाण पत्र हो, उन्हें आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है। शेष यात्रियों के लिए 96 घण्टे पूर्व तक की निगेटिव आर.टी.पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट का होना अनिवार्य होगा। पूर्व में जारी अन्य शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

Read More

राजनांदगांव कलेक्टर ने ‘सोमवार टीकावार’ व्यापक जनअभियान में कोरोना टीका लगवाने के लिए नागरिकों से की अपील, जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है टीके

टीकाकरण की मुहिम को तेज करते हुए उन सभी लोगों को लक्षित किया जाएगा, जिन्होंने अब तक टीके नहीं लगवाए हैं राजनांदगांव –  जिले में टीकाकरण के लिए ‘सोमवार टीकावार’ व्यापक जनअभियान चलाया जाएगा। जिले में पर्याप्त टीके उपलब्ध हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान में टीकाकरण के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षित टीका सुरक्षित परिवार अभियान के तहत सोमवार टीकावार व्यापक जनअभियान में शामिल होकर राजनांदगांव जिले को पूर्णतः सुरक्षित जिला बनाना है। उन्होंने कहा है कि…

Read More