डिजिटल क्रॉप सर्वे की जानकारी एग्री स्टैक पोर्टल में होगी दर्ज, पोर्टल के जरिए किसानों को सामयिक सलाह से बाजार उपलब्ध कराने तक मिलेगी सहायता.

मास्टर ट्रेनरों का हुआ प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ में फसल आच्छादन का अब डिजिटल सर्वे होगा। सर्वे में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां एग्री स्टैक पोर्टल में दर्ज होंगी। किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में भारत सरकार के एग्री स्टैक पोर्टल से मदद मिलेगी। कृषि विभाग दिल्ली से आये अधिकारियों ने नया रायपुर इंद्रावती भवन में राजस्व विभाग के मास्टर ट्रेनरों को डिजिटल क्रॉप सर्वे 2024 का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि…

Read More

सोसायटियों में खाद-बीज की किल्लत, 80% प्रतिशत सोसायटी में किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

पूर्वाग्रह से ग्रसित भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार ने गोठानों की व्यवस्था को बाधित करके जैविक खेती के विकल्प को पूरी तरह से कर दिया है खत्म. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खरीफ का सीजन आ चुका है, किसान बोने की तैयारी करके मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन किसान विरोधी साय सरकार छत्तीसगढ़ के 80% प्रतिशत सोसायटियों में खाद और बीज आवश्यक मात्रा में अब तक नहीं पहुंचा पाई है। वर्मी कंपोस्ट और सुपर कंपोस्ट…

Read More

परिवर्तन के लिए ज्ञान का आदान-प्रदान : जशपुर से जव्हार, महाराष्ट्र के किसानों ने सीखा खाद्य प्रसंस्करण का “छत्तीसगढ़िया गुर”

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जव्हार, पालघर, महाराष्ट्र के आठ आदिवासी किसान, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षण एवं खाद्य योग्य महुआ फूल प्रसंस्करण के एक्सपोज़र विजिट पर आये। जशपुर की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने सीखा कि खाद्य ग्रेड महुआ के फूलों को कैसे इकट्ठा किया जाए और उनका प्रसंस्करण किया जाए। उन्होंने महुआ के फूलों को सीधे नेट में जमा करना, सफाई करना एवं सुरक्षित रूप से सुखाने की कला और कुटकी (लिटिल मिलेट)  के सावधानीपूर्वक प्रसंस्करण के बारे में भी जानकारी हासिल की। समूह को…

Read More

पंप सघन क्षेत्रों की बिजली समस्या से निपटने के लिए किसानों से सहयोग की ज़रूरत, कृषि पंप कनेक्शन के साथ कैपेसिटर लगाने की अपील.

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : गर्मी के मौसम में धान और चने की फसल में सिंचाई के लिये एक साथ कृषि पंप चलने से लोड बढ़ गया है। यह समस्या उन क्षेत्रों में गंभीर है, जहां पंप कनेक्शनों का घनत्व ज़्यादा है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने बताया कि बेमेतरा इलाक़े में कृषि पंपों का घनत्व बहुत ज़्यादा हो गया है। प्रत्येक पंप की मोटर इंडक्टिव (क्वाइल से बना) लोड है। जब एक साथ बहुतायत में पंप चलते हैं तो पूरे सिस्टम का लोड असंतुलित होकर…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा : ड्रोन से नैनो डीएपी का सफल छिड़काव, कृषि कार्य हेतु किया गया ड्रोन का सफल डेमोंस्ट्रेशन !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर/बालोद : ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत जिला बालोद के संकरा ग्राम पंचायत में दिनांक 16 दिसंबर 23 को ड्रोन द्वारा नैनो डीएपी का छिड़काव किसान के खेत में किया गया तथा इस नई ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण, कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारीगण, इफको कम्पनी के अधिकारी एवं डेमोंस्ट्रेशन हेतु ड्रोन उपलब्ध कराने वाली भारत सरकार की कंपनी एन.एफ.एल. से श्री एस. के. भगत, प्रभारी क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर एवं जिला प्रभारी…

Read More

मृदा स्वास्थ्य-टिकाऊ खेती का आधार – डॉ.के.डी.महंत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ विश्व मृदा दिवस का सन्देश-मृदा एवं जल जीवन का श्रोत है। कृषि विज्ञान केन्द्र के डॉ.के.डी.महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व स्तर पर मिट्टी की रक्षा करने और किसानों की मदद करने के प्रयास में एफएओ ने चेतावनी दी कि हर पांच सेकंड में एक फुटबॉल पिच के बराबर पृथ्वी नष्ट हो जाती है। केवल कुछ सेंटीमीटर ऊपरी मिट्टी बनाने और भूमि की बहाली में मदद करने में भी लगभग एक हजार साल लग जाते हैं। स्वस्थ्य मृदा का मतलब है कि मृदा में…

Read More

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों से किया जाएगा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जशपुर जिले में 5 नवीन धान उर्पाजन केन्द्र प्रारंभ, 6446 किसानों का किया गया है नवीन पंजीयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जश्पुर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानो से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। किसानो की सुविधा हेतु को छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जिले में 05 नवीन धान उर्पाजन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। इनमें धान उर्पाजन केन्द्र कस्तुरा, फरसाकानी, चेटबा, समडमा और गाला शामिल हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 से जिले में 24 समिति के 46 धान उपार्जन केन्द्र संचालित है। आज की स्थिति में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के 37262…

Read More

उद्यानिकी फसल मिर्च के उत्पादन क्षेत्र में मिर्च प्रसंस्करण इकाई की हुई स्थापना, मिर्च प्रोसेसिंग युनिट के स्थापित होने से कृषकों को हो रही अतिरिक्त आमदनी.

2200 हेक्टेयर में 3600 कृषकों द्वारा किया जा रहा उत्पादन, हो रहा 19470 टन का उत्पादन कृषकों द्वारा स्थानीय बाजार में आपूर्ति के साथ ही राज्य के बाहर मण्डियों में विक्रय कर प्राप्त कर रहे हैं आर्थिक लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिले में स्थापना वर्ष के समय से राज्य बागवानी मिशन योजनान्तर्गत एवं वर्ष 2005-06 से केन्द्र प्रवर्तित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना घटक मिर्च का रकबा 2200 हेक्टेयर में लगभग‍ 3600 कृषकों द्वारा उत्पादन कार्य किया जा रहा है। जिसमें 19470 टन का उत्पादन हो रहा है।…

Read More

अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ छूट को किसान सभा ने बताया भारतीय किसानों के हितों पर चोट, की वापस लेने की मांग !

किसान सभा ने भारतीय किसानों का अहित करने वाले मुक्त व्यापार समझौते न करने की अपील केंद्र सरकार से की है. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चना, दाल, बादाम, अखरोट, सेब, बोरिक एसिड और डायग्नोस्टिक अभिकर्मकों सहित विभिन्न अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ कम करने के फैसले को भारतीय किसानों और उपभोक्ताओं के हितों पर चोट बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। किसान सभा ने कहा है कि सरकार के इस कदम…

Read More

बड़ी खबर : ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्रेड़ा की टीम और प्रदेशवासियों को दी बधाई !

‘‘छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)’’ लगातार तीसरी बार पुरस्कृत बहुआयामी जागरूकता कार्यशाला के आयोजन और ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मिला पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने कुल 77 ग्रामों को मॉडल ऊर्जा दक्ष ग्रामों में किया गया विकसित 56 स्वास्थ्य केन्द्र मॉडल ऊर्जा दक्ष स्वास्थ्य केन्द्र एवं 376 शासकीय स्कूल मॉडल ऊर्जा दक्ष शासकीय स्कूल के रूप में विकसित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को नई दिल्ली में आयोजित समारोह…

Read More