आधे गांव दिवाली-आधे गांव होली को चरितार्थ कर रही भूपेश सरकार रायगढ़ जिले को सूखा प्रभावित घोषित करे सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने एक ही जिले के किसानों के साथ भेदभावपूर्ण आदेश जारी करते हुए जशपुर जिले में आधे गांव दिवाली-आधे गांव होली की कहावत को चरितार्थ कर दिया। जशपुर जिले के बगीचा, फरसाबहार एवं मनोरा तहसील के किसानों की भी वही स्थिति है जो जिले के बाकी तहसीलों…
Read MoreCategory: कृषि
कृषि
राज्य में खाद-बीज और औषधियों की गुणवत्ता की जांच अभियान जारी : बीज-खाद के अमानक नमूनों के लॉटो का विक्रय प्रतिबंधित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार खाद-बीज एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान राज्य के सभी जिलों में जारी है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। चालू खरीफ सीजन में अब तक बीज के 80 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 62 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही…
Read Moreकिसानों को 4340 करोड़ का ऋण वितरित : अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर चालू खरीफ-सीजन में किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण जारी है। इस साल किसानों को 5800 करोड़ का ऋण दिए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 4340 करोड़ 18 लाख रूपए का ऋण वितरित किया जा चुका है, जो बीते वर्ष खरीफ सीजन में इसी अवधि का किसानों को प्रदाय 3378 करोड़ 91 लाख रूपए के ऋण का 112 प्रतिशत है।
Read Moreराज्य में 31 लाख 38 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य में खरीफ फसलों की 31 लाख 37 हजार 860 हेक्टेयर बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 65 प्रतिशत है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 21 लाख 64 हजार 710 हेक्टेयर में धान की बोता बोनी हुई है, जबकि 44 हजार 530 हेक्टेयर में धान की रोपाई हो चुकी है। इसके अलावा मोटे अनाज की 2 लाख 16 हजार 890 हेक्टेयर में, दलहन की 1 लाख 40 हजार 580 हेक्टेयर में, तिलहन की 82 हजार 930 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य…
Read Moreजशपुर जिल के 1700 किसान नाशपाती की खेती से हो रहे लाभान्वित, नाशपाती की मांग अन्य राज्यों के साथ बड़े शहरों में भी
किसान विरेन्द्र साल में नाशपाती से 3 लाख की कर रहे आमदनी किसान आज अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवनयापन कर रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर साग-सब्जी के साथ चाय, काजू, मिर्च, टमाटर, आलू और नाशपाती की अच्छी खेती करते हैं। बगीचा विकास खंड क्षेत्र के पठारी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नाशपाती की पैदावार हो रही है। और किसानों को इससे अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है। जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में…
Read Moreजशपुर जिले में बढ़ रहा मिर्च उत्पादन : सन्ना व मनोरा क्षेत्र से मिर्च फसल की अब तक 30 करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में इस साल करीब 3 हजार हेक्टेयर में मिर्च कि खेती की गई है करीब 1500 कृषकों के द्वारा मिर्च की खेती की जा रही है। जशपुर जिले में साल दर साल बढ़ रहे मिर्ची उत्पादन से अब पडोसी राज्य, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बंगाल, झारखण्ड,तेलंगाना सहित अन्य राज्यों के व्यवसायी जशपुर के ओर रूख करने लगे हैं। यहॉ मिर्च की व्हीएनआर, एनएजीओ, जी.के.205 एवं सिमिंगस सहित अन्य कम्पनियों के बीच कि गुणवत्ता कॉफी अच्छी है। कुछ बड़े कृषिकों द्वारा प्रति कृषक 15-20 हेक्टर में अच्छा…
Read Moreकिसानों को समसामयिक सलाह : अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में लेही पद्धति और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कतार बोनी करें
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में वर्षा की स्थिति सामान्य से थोड़ी अधिक है। 13 जुलाई तक राज्य में 344 मिमी औसत वर्षा के विरूद्ध अब तक 357 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है, परंतु वर्षा का वितरण विभिन्न जिलों में असामान्य है। बस्तर के पठार क्षेत्र के 6 जिलों में से 2 जिलों (कोंडागांव एवं नारायणपुर) में सामान्य से अधिक वर्षा, 3 जिलों (बस्तर, सुकमा एवं दंतेवाड़ा) में सामान्य वर्षा तथा बीजापुर जिले में सामान्य से अत्यधिक वर्षा हुई है, जबकि छत्तीसगढ़ के मैदानी…
Read Moreअतिरिक्त आय के लिए धान बुवाई के पश्चात मेड़ो पर अरहर, तिल आदि फसल ले किसान, खेती-किसानी, उद्यानिकी एवं पशुपालन के संबंध में मौसम विभाग ने जारी किए सलाह
बारिश के मौसम में मवेशियों को कृमि नाशक दवा अवश्य खिलायें वर्षाकालीन सब्जी फसल के लिए पौध तैयार करें, लौकी, करेला आदि बेल वाली फसलों को बाडी में लगाये समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कोरबा जिले के अधिकांश भागों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने…
Read Moreअवैध खाद भंडारण और बिना लाइसेंस उर्वरक बिक्री पर दुकानें सील, कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही
अब तक 34 कृषि केंद्र संचालकों को हुआ नोटिस जारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रूप से खाद-उर्वरक का भंडारण और कालाबाज़ारी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का अभियान चलाने के निर्देश कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही करते हुए बिर्रा में दो दुकानों को सील किया। खाद का अवैध भंडारण और बिना लाइसेंस के उर्वरक बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई। अब तक 34 कृषि संचालकों को नोटिस भी…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती किसानी को मिल रहा प्रोत्साहन – किसान जयनाथ
प्रोत्साहन राशि मिलने से आगामी फसल की तैयारी करने एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में होती है आसानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में अच्छी सुविधा मिल रही है। साथ ही कृषकों को अपने अन्य घरेलू जरूरतों की भी पूर्ति करने में सहारा मिला है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जशपुर विकासखण्ड के…
Read More