कृषि आदान विक्रय केन्द्रों में निरीक्षण दल की छापेमारी, अनियमितता पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कृषकों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध हो सके इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को अनुविभागीय कृषि अधिकारी, बलौदा बाजार श्री जय इंद्र कंवर के अगुवाई में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा भाटापारा के कीटनाशक, उर्वरक एवं बीज विक्रय केंद्रों में छापेमारी की कार्यवाही की गई।इस दौरान विक्रय केन्द्रों के समस्त दस्तावेज स्कंध पंजी, बिल बुक, अनुज्ञप्ति पत्र प्रतिस्ठान में विक्रय हेतु उपलब्ध उत्पाद आदि का अवलोकन किया गया। तीन प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन…

Read More

छोटी- छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को जिला कार्यालय आने की जरूरत न पड़े- कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

तहसीलदार के रीडर का रुका एक वेतन वृद्धि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय- सीमा की बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन  सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व ,जनपद पंचायत  तथा सहकारी समितियों से सम्बंधित छोटी -छोटी समस्याओं को लेकर दूर -दूर से बड़ी संख्या में लोगों का जिला कार्यालय आने की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए। राजव विभाग के प्रकरणो के निराकरण…

Read More

कलेक्टर ने जन-चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिव्यांग को मिला मोटराइज्ड सायकल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने आज आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल में लगभग 90 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इनमें से गंभीर किस्म के 30  प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जनचौपाल में इस सप्ताह कुल 46 आवेदनों का पूर्णतः निराकरण कर दिया गया है। आज जनचौपाल में कसडोल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम महराजी से पहुंचे दिव्यांग पवन पैकरा ने मोटराइज्ड सायकल के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए दिव्यांग पवन…

Read More

श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन : 232 हितग्राहियों को 68 लाख रुपये से अधिक राशि का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार श्रम विभाग द्वारा भाटापारा के नगर भवन में श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 232 हितग्राहियों को 68.8 लाख रुपये से अधिक राशि का  वितरण किया गया।  इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल,अध्यक्ष खनिज विकास निगम गिरीश देवांगनकर्मकार मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल,त्रिलोक सलुजा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद भाटापारा,मजदूर संघ से अशोक बंजारे,श्री बहादुर,श्री चतुर, लखेश्वर, श्री चंद्रहास एवं बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में मिनीमाता महतारी जतन योजना के 19 हितग्राहियों को…

Read More

कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, कोर्ट के दिन काज लिस्ट सूचना पटल में चस्पा करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार ने गुरुवार को एसडीएम एवं तहसील कार्यालय बलौदाबाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनो कार्यालय में लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न्न पंजियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए प्रकरणो के निराकरण में तेजी लाने तथा  कोर्ट के दिन काज लिस्ट सूचना पटल में चस्पा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय के कोर्ट रूम, रीडर शाखा, भुइयां शाखा, नाजरात शाखा मालजमादार कक्ष का निरीक्षण कर संधारित पंजियों का अवलोकन किया एवं सभी पंजियो के पृष्ठ मे क्रमांक अंकित कर  अधिकारी से सत्यापन कराने…

Read More

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न : अज़ा-जज़ा युवाओं को ऋण देने में ढिलाई पर बैंक अधिकारियों को फटकार,केसीसी के अधिक प्रकरण बनाने के दिए निर्देश – कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में आज कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कलेक्टर चंदन कुमार ने बैंकों द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण देने में रुचि नहीं दिखाने पर बैंक अधिकारियों को फटकार लगाई है। इसके साथ ही किसानों के अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश सभी बैंक अधिकारियों को दिए है। उक्त बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन रिज़र्व बैंक के रायपुर कार्यालय से ऑनलाइन दिग्विजय…

Read More

किसानों को खेती-किसानी की तैयारी के लिए खाद एवं बीज का किया गया पर्याप्त भंडारण, किसानों द्वारा खाद-बीज का किया जा रहा अग्रिम उठाव

विभिन्न सहकारी समितियों में कृषकों के उर्वरक उठाव के लिए कुल 28859 मेट्रिक टन खाद भंडारित यूरिया 5 हजार 170 मेट्रिक टन, डीएपी 6 हजार 95 मेट्रिक टन, एसएसपी 1 हजार 661 मेट्रिक टन, एमओपी 864 मेट्रिक टन एवं एनपीके 355 मेट्रिक टन उपलब्ध 129 सहकारी समितियों में 27 हजार 743.40 क्विंटल बीज भंडारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिले में खेती-किसनी की तैयारी जोरों पर है। फसल बोआई हेतु भूमि तैयारी, मेड़ों की सफाई एवं आदान सामग्री बीज एवं उर्वरक की व्यवस्था पूर्व से किया जाना आवश्यक होता है। जिससे…

Read More