बस्तर जिले में बुनियादी शिक्षा अभियान का शुभारंभ, नवाचारी शिक्षा को दिया जाएगा बढ़ावा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के निपुण भारत मिशन’ को आदर्श मानते हुए पिरामल फाऊंडेशन और जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वाधान से ‘बुनियादी शिक्षा अभियान’ का शुभारंभ किया गया। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा तीसरी तक के बच्चों की पठन एवं गणितीय कौशल में विकास के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास में पिरामल फाउंडेशन के द्वारा योगदान दिया जा रहा है।  इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री चन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी…

Read More

अभिनव सिंह ने जेईई एडवांस में प्राप्त किया ऑल इंडिया रैंक 3336

बगीचा विकास खंड के छोटे से ग्राम में घर पर ही स्व अध्ययन कर की थी तैयारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/बगीचा भारत के सर्वोच्च प्रतिष्ठित भारतीय औद्योगिक संस्थानों में प्रवेश का सपना देश के लाखों युवा देखते हैं, परंतु सफल होते है, ऐसे युवा जो लगातार कठिन परिश्रम करके परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसे ही एक जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड के ग्रामीण युवक अभिनव सिंह की सफलता की कहानी है जिन्होंने बगैर किसी कोचिंग क्लास के जेईई मेंस में 99.26 परसेंटाइल और जेईई एडवांस्ड में 3336 रैंक…

Read More

कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक : सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों की मरम्मत कराने, साफ-सफाई, रंग-रोगन, अभियान चलाकर करने के दिए निर्देश

छात्रावास में निवासरत बच्चों के शतप्रतिशत जाति-प्रमाण पत्र बनवाने किया गया निर्देशित छात्रावासों में छात्र-छात्राओं को अच्छा वातावरण, गुणवत्ता युक्त भोजन मिलाना किया जाए सुनिश्चित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास की समीक्षा बैठक ली। जिले के सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों की मरम्मत कराने, साफ-सफाई, रंग-रोगन, अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिकाओं से कहा कि छात्रावासों की स्थिति अच्छी हो छात्र-छात्राओं को अच्छा वातावरण मिले, गुणवत्ता युक्त भोजन मिले यह सुनिश्चित किया…

Read More

आत्महत्या रोक-थाम कार्यशाला सह परिचर्चा : नर्सिंग छात्र-छात्राओं को बताया गया मानसिक समस्याओं की पहचान कर उपचार करना

“जीवन अनमोल है, इसे संवारिए” का दिया गया संदेश  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में महादेव नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के लिए ‘आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला सह परिचर्चा’  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और इसके निदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी साथ ही मानसिक अस्वस्थता की वजह से आत्महत्या जैसे विचार के आने और इन विचारों के निदान तथा तनाव प्रबंधन के बारे में भी जानकारी प्रदान की। नर्सिंग छात्र-छात्राओं…

Read More

ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) की जिला इकाई गठित …. आरती कल्लेट बनी कोरबा जिला संयोजिका

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की कोरबा जिला इकाई का गठन किया गया हैं। फेडरेशन की प्रदेश इकाई द्वारा कोरबा ज़िले में वरिष्ठ ब्यूटीशियन श्रीमती आरती कल्लेट को जिला संयोजिका तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन द्वारा ब्यूटी एक्सपर्ट,मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी…

Read More

गेजामुड़ा में संकुल स्तरीय शिक्षक अलंकरण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, संकुल स्तर पर विभिन्न कैटगरी में चयनित शिक्षकों का हुआ सम्मान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ किसी राष्ट्र के वास्तविक निर्माता उस देश के शिक्षक की होती हैं। एक विकसित समृद्ध और हर्षित राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। भारतीय समाज में जहां शिक्षा को शरीर, मन और आत्मा के विकास का साधन माना गया है वहीं शिक्षक को समाज के समग्र व्यक्तित्व के विकास का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। उक्त बातें गेजामुडा में आयोजित संकुल स्तरीय शिक्षक अलंकरण समारोह में सहायक समन्वयक समग्र शिक्षा रायगढ़ भुनेश्वर पटेल ने कही। विदित हो कि सहायक समन्वयक…

Read More

जेईई एडवांस 2022 के रिजल्ट में प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर के एक छात्र डाकेश्वर नेताम को मिली सफलता

पहली बार में ही एक छात्र की सफलता से संस्था के अन्य छात्र-छात्राओं को मिलेगी प्रेरणा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी ने जेईई एडवांस 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। जेईई एडवांस्ड उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश में  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में उपलब्ध बीई यानी बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बीटेक यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना’’ अन्तर्गत नक्सल प्रभावित…

Read More

ओम को मिलेगा एम्स दिल्ली में एडमिशन, 18 लाख में से सिर्फ 125 को मिलता है यहां पढऩे का मौका, ओम ने जिले के साथ पूरे प्रदेश को किया गौरवान्वित -कलेक्टर श्रीमती रानू साहू

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने नीट टॉपर ओम प्रभु को दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट में ऑल इंडिया रैंक 44 लाकर रायगढ़ जिले के साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले छात्र ओम प्रभु साहू से मुलाकात कर उन्हें उनकी इस स्वर्णिम सफलता के लिए ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी माता श्रीमती सुनीता साहू और पिता श्री कृष्ण कुमार साहू को भी उनके बेटे की इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाइयां दीं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि…

Read More

सुख और दुःख जिंदगी का हिस्सा है, इसे स्वीकार कर जीएं जीवन, स्पर्श क्लिनिक से मिल रहा मानसिक समस्याओं का निदान

(विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर विशेष) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा / अंबिकापुर अंबिकापुर की रहने वाली 35 वर्षीय सुनीता (परिवर्तित नाम) कभी काफी परेशान थीं। उन्हें अपनी जिंदगी बेरंग और बोझ लगने लगी थी। इसलिए उनके मन में अपनी जिंदगी को खत्म करने संबंधी विचार आने लगे थे। परंतु उसके भाई ने समय पर सुनीता के मनोस्थिति की पहचान कर ली जिसके कारण उसकी जान बच गई। अस्पताल में मनोचिकित्सकों द्वारा मिले परामर्श से उसमें जीवन जीने की ललक भी जाग गई है। आज सुनीता सामान्य और खुशहाल जीवन जी…

Read More

प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस में कोई वृद्धि नहीं, प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने किया अंतरिम शुल्क का निर्धारण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शिक्षण सत्र 2022-2023, 2023-2024 एवं 2024-2025 के लिए फीस का निर्धारण कर दिया गया है। वर्तमान में शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं द्वारा इस निर्धारण के पूर्व छात्रों से शुल्क के रूप में यदि अधिक राशि ली गयी है, तो उसे तत्काल छात्रों को वापस लौटाने एवं यदि कम फीस ली गई हो तो शेष राशि छात्रों से प्राप्त करने की अधिकारिता दी गई  है। समिति ने संचालक,…

Read More