प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने बढ़ाई अपनी समझ कुनकुरी: लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी ने एक बार फिर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन कर क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया। आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा के लगभग 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डेढ़ घंटे तक चली इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की बुद्धिमत्ता और ज्ञान का परीक्षण किया। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों जैसे जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन, भौतिकी, भूगोल और…
Read MoreCategory: शिक्षा
शिक्षा
जशपुर जिले से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले शिक्षकों को मिला छत्तीसगढ़-रत्न सम्मान !
जशपुर/ कुनकुरी. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी प्रतिभावान एवं कार्यों के प्रति समर्पित व्यक्तियों का उत्साहवर्धन एवं सम्मान करने हेतु अञ्चल के एक न्यूज चैनल एवं समाचार-पत्र के द्वारा प्रत्येक वर्ष छत्तीसगढ़-रत्न सम्मान समारोह का आयोजन कर छत्तीसगढ़ एवं सभी राज्यों से चुने हुए उत्कृष्ट प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान करता है। जिसमें हमारे जशपुर जिले से भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को स्वयं निमंत्रण-पत्र भेज आमंत्रित कर उनको छत्तीसगढ़-रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें श्रीमती सरिता नायक विकास खण्ड कुनकुरी को…
Read Moreकुनकुरी शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय ने की जनजातीय गौरव यात्रा में सक्रीय सहभागिता.
7 किमी लम्बी पदयात्रा में महाविद्यालय के 257 रासेयो स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं ने बालाछापर से रणजीता स्टेडियम तक की सम्पूर्ण पदयात्रा पूर्ण की. कुनकुरी. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जशपुर में दिनांक 13 नवंबर 2024 को माटी के वीर पदयात्रा निकाली गयी, पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के साथ शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। जशपुर शहर में 7 किमी…
Read Moreजशपुर : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ, आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर
जशपुर/ आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 11 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2024 है। आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार करने की तिथि 11 से 19 दिसम्बर 2024 रात्रि 11.59 बजे तक तक है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जनवरी 2025 दिन रविवार, प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक निर्धारित की गई…
Read Moreजशपुर का नवसंकल्प संस्थान : ग्रामीण छात्रा संजना का सपना बन रहा हकीकत, मुफ्त आवास और शिक्षा देकर बना रहा पुलिस अधिकारी
संजना ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 10 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन अंतर्गत संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाकर उनका भविष्य संवार रहा है। साथ ही युवाओं को रोजगार का बेहतर अवसर मिल रहा है। संस्थान में वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की तैयारी आवासीय सुविधा देकर कराई जा रही है। छात्रा संजना भगत ने बताया कि उनके क्षेत्र में शासकीय नौकरी की तैयारी करने का कोई विकल्प नहीं था। फिर उन्हें अपने दोस्तों से…
Read Moreकेन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय सड़क कांग्रेस अन्तर्गत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का किया अवलोकन
रायपुर, 08 नवंबर 2024/ केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें अधिवेशन के तहत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भ्रमण कर सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा, निर्माण सामग्री और सड़कों के रखरखाव से जुड़ी मशीनरी व उपकरणों की निर्माता तथा आपूर्तिकर्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों से इनकी जानकारी ली। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल्स पर सड़क निर्माण से संबंधित तकनीकी मटेरियल्स, डिजाइन, टेक्नोलॉजी इत्यादि का प्रदर्शन आगामी चार दिनों तक किया…
Read More10वीं और 12वीं कक्षा के लिए जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्री-बोर्ड परीक्षा
रायपुर, 08 नवंबर 2024/ राज्य के शासकीय हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के उद्देश्य से इस साल से प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन जनवरी के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने यह कदम छात्रों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने और उनकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सभी जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश के अनुसार, प्री-बोर्ड परीक्षा प्रत्येक…
Read Moreरायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा ने कसी कमर, सांसद बृजमोहन ने ली उच्च स्तरीय बैठक
रायपुर, 20 अक्टूबर/ राजधानी की प्रतिष्ठित रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के नाम की घोषणा होने के बाद क्षेत्र से 8 बार के विधायक और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को एक हाई लेवल बैठक ली। बैठक में पार्टी पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी शिव रतन शर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, उम्मीदवार सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल समेत वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा से राजनांदगांव को मिली जीर्णोद्धार कार्यों की सौगात : जीर्णोद्धार कार्यों से 26 विद्यालयों का होगा कायाकल्प.
26 विद्यालयों में जीर्णोद्धार कार्यों के लिए कुल 81.41 लाख रुपए की राशि को मिली स्वीकृति. इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर विद्यार्थियों और अभिभावकों सहित शिक्षकों ने जताया राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का आभार. राजनांदगांव, 18 अक्टूबर / विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा पर राजनांदगांव के अंजोरा, धर्मापुरा, नंदई वार्ड नंबर 49, परमालकसा, पार्रीखुर्द और पेंड्री के पूर्व माध्यमिक शाला में जीर्णोद्धार कार्य सहित पार्रीखुर्द के प्राथमिक शाला में जीर्णोद्धार कार्य के लिए 19 लाख 89 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके…
Read Moreहाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर तक
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है। इस अवधि के दौरान, छात्र विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रूपए प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं। समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे इस समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करें। निर्धारित समय के पश्चात पोर्टल पुनः…
Read More