आधे घंटे के अन्दर जाति प्रमाण-पत्र पाकर फरसाबहार का ललित कुमार पात्रे हुआ खुश, कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेकर बनवाया जाति प्रमाण-पत्र

ललित ने जिला प्रशासन और कलेक्टर को दिया धन्यवाद. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तुबा के छात्र ललित कुमार पात्रे को आधे घंटे के अंदर जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर दिया। विद्यार्थी ललित कुमार ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए जिला प्रशासन और कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उसका समय पर स्थाई जाति प्रमाण-पत्र बन गया है। आज वह यू.पी.एस.सी. के अंतर्गत् कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में निकलने वाले पद के लिए आवेदन कर सकेगा। उसने बताया…

Read More

जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2023 निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 116 सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय में…

Read More

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्तर पर फिर पुरस्कृत : “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम को मिला वर्ष 2022 का स्कॉच अवार्ड

मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को एक बार पुनः अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। कड़ी प्रतियोगिता के बाद राज्य में समग्र शिक्षा द्वारा संचालित “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 में किए गए कार्य के लिए स्कॉच अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है। यह पूरा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की महिला शिक्षिकाओं के समूह द्वारा संचालित की जा रही है। इस वर्ष इस कार्यक्रम का तीसरा वर्ष होगा और प्रतिवर्ष…

Read More

जशपुर जिला में पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु दावा आपत्ति 15 मार्च तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पं.जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना अन्तर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 12 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम  विद्यालय जशपुर में प्रवेश परीक्षा आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में जिले के 144 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम, कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर, जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं जिले की वेबसाइट में प्रकाशित की गई है। परीक्षा परिणाम के संबंध में यदि किसी…

Read More

जिला शिक्षा अधिकारी ने बगीचा विकास खंड के विजेता कुमार श्रीवास को संकुल समन्वयक पद से किया मुक्त और शिक्षकीय कार्य करने के दिए आदेश.

अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की भी मिली थी शिकायत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर   जशपुर : जिला शिक्षा अधिकारी जे.के.प्रसाद ने विजेता कुमार श्रीवास, उच्च वर्ग शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढरअम्बा, वर्तमान-संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल सरईपानी विकासखण्ड बगीचा जिला-जशपुर (छ.ग.) को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरोग परिसर में निर्मित अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य अपूर्ण एवं स्तरहीन पाये जाने की शिकायत के आधार पर एतद् द्वारा संकुल स्रोत समन्वयक, संकुल घोघर एवं अतिरिक्त प्रभार संकुल स्रोत समन्वयक…

Read More

हेल्पलाईन पर परीक्षार्थी पूछ रहे प्रश्न : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल नें परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में 01 मार्च से शुरू हो रही हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है। इस हेल्पलाईन के माध्यम से परीक्षार्थी, पालक और शिक्षक परीक्षा के संबंध में अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल के निर्देशानुसार हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे निरंतर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों द्वारा अपनी…

Read More

बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे पर रहेगा प्रतिबंध : पुलिस ने डीजे संचालकों के साथ की बैठक, कहा – रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे.

डीजे बजाने का दबाव बनाने वालों पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने तथा डीजे संचालकों की बैठक लेने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में थाना सूरजपुर परिसर में एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक की और बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगाने की बात कही। डीजे…

Read More

बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व 21 फरवरी से हेल्पलाइन प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 21 फरवरी से हेल्पलाईन-2023 प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक रविवार एवं अवकाश दिवस को छोड़कर प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नं. 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाइन में मनो चिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के…

Read More

परीक्षा की तैयारी कैसे करें विषय पर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में कार्यशाला का हुआ आयोजन : परीक्षा के दौरान अपने शरीर और मन को तैयार करनें के बताए गए तरीके

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सभागार में “परीक्षा की तैयारी कैसे करें “इस विषय पर बहुप्रतीक्षित कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कोरोना कॉल के बाद पहली बार संपन्न होने जा रही ऑफलाइन वार्षिक परीक्षा के नियमित छात्र छात्राओं को परीक्षा से संबंधित तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन मनोविज्ञान विभाग एवं दुर्गा महाविद्यालय के आई. क्यू.ए.सी. सेल के संयुक्ततत्वाधान से किया गया ! जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर के जाने-माने मनोवैज्ञानिक…

Read More

निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों के लिए समय सारिणी जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत  निजी अशासकीय, गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों में असुविधागस्त छात्रों का प्रवेश वर्ष 2023-24 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समय सारिणी जारी की गई है। समय सारणी के तहत प्रथम चरण स्कूल पंजीयन (आवेदन)  28 फरवरी तक किया जाएगा। वर्ष 2022-23 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन कार्य भी 28 फरवरी तक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 10 से 28 फरवरी 2023 तक होगा। छात्र पंजीयन (आवेदन) 06 मार्च  से 1 अप्रैल, नोडल अधिकारियों…

Read More