समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी की छुट्टी में कटौती किए जाने का फैसला छात्रों के हित में है। विभाग के इस निर्णय से पालक और छात्र खुश हैं। शिक्षा विभाग ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण काफी लम्बे समय से स्कूलों की पढ़ाई अव्यवस्थित रही है, जिसके कारण छात्रों के अधिगम की हानि (लर्निंग लास) हुआ है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित के अनुरूप गर्मियों की छुट्टियों को कम किया गया है, जिससे सामान्य तौर पर पालक और बच्चे प्रसन्न है। इस दौरान शिक्षक…
Read MoreCategory: शिक्षा
शिक्षा
राज्य में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों से नही लिया जाता किसी भी तरह का शुल्क
9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों से शाला की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए ली जाती है सहयोग राशि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा का प्रावधान लागू होने के कारण किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार केवल शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं…
Read Moreकोरोना के चलते बंद रहे स्कूलों में विद्यार्थियों को वापस लाना चुनौतीपूर्ण कार्य -फेडरेशन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नीति आयोग के दिसंबर 21 के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का 29.91 % आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। कोरोना काल के चलते अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गया है। स्कूली विद्यार्थी भी अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए खेतों एवं अन्य काम पर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री संजीव शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के…
Read Moreनिःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम घोषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क दिए जाने वाले कोचिंग के लिए आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिले के छात्रों के लिए निःशुल्क सीजीपीएससी, व्यापम और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 16 जनवरी 2022 को किया गया था। चयन परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था। परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी गई है। चयन परीक्षा का परिणाम जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जिओव्ही डॉट…
Read Moreग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, शैक्षणिक संस्थाओं में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 मई से 15 जून तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राज्य शासन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों और डीएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में सशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक संस्थाओं में 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक कुल 32 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय से आज इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 के स्थान पर 30 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दिया…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य शासन को भेजा प्रतिवेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में बच्चों के प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं पायी गयी है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच संयुक्त जांच दल द्वारा की गई। शिकायत की गयी थी कि इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्राचार्य द्वारा डोनेशन लिया गया। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी शिकायत की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच एक संयुक्त दल द्वारा की…
Read Moreजशपुर जिला प्रशासन के सुपर 60 में प्रवेश के लिए 22 फरवरी तक अंतिम तिथि निर्धारितए 24 फरवरी को होगा चयन परीक्षा
नव संकल्प शिक्षण संस्थान में पीएससी, व्यापम, बैंकिंग, एयरफोर्स, शासकीय सेवा हेतु कराई जाएगी तैयारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन ने सुपर 60 में प्रवेश परीक्षा के लिए एक दिन और बढ़ाया गया। सुपर सिक्सटी में प्रवेश के लिए अंतिम मौका 22 फरवरी को रात 12 बजे तक दिया गया है। जिला प्रशासन के डी एम एफ मद से संचालित जिला कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सुपर 60 नए बैच का प्रांरभ नव संकल्प शिक्षण संस्थान में किया जा रहा है ,इस हेतु जिले के प्रतिभाशाली बेरोजगारों…
Read Moreशासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आयोजित 06 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर द्वारा ए.आई.सी.टी.ई, सी.एस.वी.टी.यू. के एम.ओ.यू. के अंतर्गत डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आउटकम बेस्ड करिक्युलम के क्रियान्वयन विषय पर आयोजित 6 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन विगत दिवस को सी.एस.वी.टी.यू. भिलाई के कुलपति प्रो. डॉ. एम. के. वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं श्री अवनीश कुमार शरण संचालक, तकनीकी शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कर्नल बी. वेंकट, डायरेक्टर (फॉकल्टी डेवलपमेंट सेल) एआईसीटीई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एम. के.वर्मा ने कार्यक्रम को…
Read Moreविश्व सामाजिक न्याय दिवस : सामाजिक न्याय का मतलब समाज के सभी वर्गों का विकास तथा विकास के संसाधन उपलब्ध कराना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग राजेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर व्यवहार न्यायाधीश प्रशांत देवांगन, कुमारी रुचि मिश्रा, कुमारी आकांक्षा सक्सेना, रजत निराला एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बताया गया कि दुनिया में लोगों के बीच कई तरह के भेदभाव पैदा हो रहे हैं, जो कि लोगों के बीच एक दूरी का कारण बन गया हैं । इन भेदभाव के कारण कई लोगों…
Read Moreछत्तीसगढ़ के प्राथमिक स्कूलों में होगा भाषाई सर्वे, सर्वे के आधार पर तैयार होगी बच्चों को पढ़ाने की योजना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों द्वारा घर पर बोले जाने वाली भाषा का संकलन कर भाषाई सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर बच्चों को पढ़ाई के लिए नई योजना तैयार की जाएगी। महाप्रबंधक समग्र शिक्षा नरेन्द्र दुग्गा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हर राज्य को भाषाई सर्वेक्षण करने का जिम्मा सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य पूरी गंभीरता के साथ इस भाषाई सर्वेक्षण को करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण के मदद से छत्तीसगढ़ राज्य में प्राथमिक…
Read More