हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का होगा गठन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिलों में संचालित समस्त हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन किया जाएगा। इस आशय का आदेश आज छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर से जारी किया गया है। जारी आदेश के द्वारा जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में 18 जून 2024 से नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 प्रारंभ होने जा रहा है तथा इस दौरान शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव भी जोर-शोर से मनाया जाकर बच्चों का प्रवेश…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित होगी

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की मुख्य/ अवसर परीक्षाएं वर्ष में तीन बार आयोजित होगी। प्रथम परीक्षा माह अप्रैल में, द्वितीय परीक्षा माह अगस्त में एवं तृतीय परीक्षा माह नवम्बर में आयोजित की जाएगी। वर्ष 2024 प्रथम परीक्षा माह अप्रैल की भांति द्वितीय परीक्षा एवं तृतीय परीक्षा में सामान्य, क्रेडिट, आर.टी.डी एवं अवसर के परीक्षार्थी नियमानुसार सम्मिलित हो सकते है। राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2024 में आयोजित होने वाली द्वितीय परीक्षा हेतु सामान्य शुल्क के साथ…

Read More

रेडिकल स्कूल के छात्रों ने नवोदय विद्यालय एवं संकल्प में प्रवेश में मारी बाजी

समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी में संचालित रेडिकल पब्लिक स्कूल के छात्र तन्मय गुप्ता एवं मयंक यादव ने कक्षा 6वी के लिए नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की एवं संकल्प स्कूल जशपुर में कक्षा 9वीं में प्रवेश परीक्षा में ऋषभ महानंद ने अनारक्षित वर्ग में तीसरा स्थान एवं पुष्पराज भगत ने आजाज वर्ग में दुसरा स्थान प्राप्त कर सफलता अर्जित की। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय रेडिकल स्कूल के संचालक चन्दन खेस्स, स्कूल की प्रधानपठिका श्रीमती सुमन खेस्स एवं विद्यालय…

Read More

शासकीय शिक्षक के दो बच्चे बनेंगें डॉक्टर : संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के हैं दोनों विद्यार्थी

इस बार संकल्प जशपुर से 06, संकल्प कुनकुरी से 05 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा की क्वालीफाई समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में खनिज निधि न्यास मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के दो विद्याथिर्यो देव कुमार देवांगन ने 98.25 परसेंटाइल के साथ  720 में से 638 अंकों तथा तरुण कुमार देवांगन ने 96.50 परसेंटाइल के साथ 600 अंकों से नीट की परीक्षा क्वालीफाई है। दोनो ही विद्यार्थी सगे भाई हैं। लुड़ेग के निवासी इनके पिता श्री सुरेन्द्र…

Read More

सट्टा-पट्टी लिखते दो व्यक्तियों को जूटमिल पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से 3,580/- रूपये और सट्टा-पट्टी की गई जप्त….. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

दोनों आरोपियों पर थाना जूटमिल में क्रमशः अपराध क्रमांक 257, 258/2024 धारा 06 (क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : कल शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कबीर चौक बीमा अस्पताल के पास भुवन आदित्य नामक व्यक्ति तथा सहाबुद्दीन खान नामक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी लिखा जा रहा है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से कार्यवाही के लिए स्टॉफ कबीर चौक रवाना किया गया। जहां जूटमिल पुलिस द्वारा कबीर चौक बीमा अस्पताल के…

Read More

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी की स्नातकोत्तर कक्षाओं में जूलॉजी की छात्राओं ने महाविद्यालय में किया टॉप

समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में इस वर्ष 2023 -24 में स्नातकोत्तर एम. एस. सी. जूलॉजी, मैथ्स, बॉटनी, एम.कॉम की कक्षाएं प्रारंभ की गई। जिसमे इस वर्ष स्नातकोत्तर कक्षाओं में से जूलॉजी की छात्राओं ने पूरे महाविद्यालय में टॉप किया है। जूलॉजी संकाय की सबा नूरी ने 79% अंक प्राप्त कर प्रथम स्तान प्राप्त किया एवं दूसरे स्थान पर रही रिमझिम जैन 78% प्राप्त किया तथा एबलिन लकड़ा ने 74 % अंक के साथ तीसरे स्थान प्राप्त किया है। इन तीनों छात्राओं ने महाविद्यालय का नाम रौशन किया…

Read More

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सरगुजा पुलिस द्वारा किया गया सम्मानित,प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया प्रोत्साहित.

बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर जिले को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया प्रोत्साहित. रक्षित केंद्र अम्बिकापुर स्थित सभा-कक्ष में कार्यक्रम का किया गया था आयोजन, छात्र-छात्राओं के मानसिक तनाव को कम करने अनुभवी चिकित्सकों की देख-रेख में की गई कॉउंसलिंग. परिवार एवं बच्चों के बीच संवादहीनता की स्थिति को मानसिक तनाव का प्रमुख कारण बताते हुए सार्थक उपायों पर की गई चर्चा. पुलिस परिवार के समक्ष उक्त कार्यक्रम के आयोजन से पुलिस परिवार के बच्चे एवं परिजन हुए उत्सुक,…

Read More

कलेक्टर ने निजी स्कूल संचालकों और नोडल प्राचार्य की ली ओरियंटेशन बैठक : आरटीई का करें प्राथमिकता से पालन, ड्रॉप-आउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का करें ठोस प्रयास : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

निजी स्कूल ‘राईट टू एजूकेशन अधिनियम’ का हर संभव पालन करें, जिससे समाज के हर वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज मेडिकल कॉलेज स्थित हॉल में निजी स्कूल संचालकों और नोडल प्राचार्य की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आरटीई का पालन करना पहली प्राथमिकता है, अनिवार्य रूप से इसका पालन किया जाए। इस अधिनियम के अंतर्गत स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे वे निरंतर आगे बढ़े।…

Read More

बगीचा एसडीएम ने प्राचार्यों की ली बैठक, आरटीई एक्ट के संबंध में दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा ओंकार यादव के द्वारा निःशुल्क बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत बगीचा विकास खण्ड के गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो,प्रधान पाठकों के बैठक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा में ली गयी। बैठक में सभी को अधिनियम के प्रावधानों से भली भांति अवगत कराया गया एवं प्रत्येक संस्था प्रमुख को प्रारंभिक कक्षा में दुर्बल वर्ग एवं असुविधाग्रस्त समूह के छात्र,छात्राओं का प्रवेश संस्था में अभियान चलाकर करने का…

Read More

शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से स्कूली विद्यार्थी संयंत्र एवं खदानों का कर रहे अवलोकन, प्राप्त कर रहे हैं ज्ञान.

विद्यार्थियों को खदान से कोयला उत्खनन् और परिवहन के साथ ही आधुनिक तकनीकी मशीनों के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने नर्सरी का भी कराया गया भ्रमण. समदर्शी न्यूज़ – कोरबा : विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि तथा देश के विकास में योगदान को बढ़ावा देने के लिए जिले में संचालित हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र/छात्राओं को विभिन्न पावर प्लांटों के संयंत्रों व कोल माइंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय हाईस्कूल पोलमी सहित अन्य विद्यालयों के दस –…

Read More