कुनकुरी कायस्थ समाज ने सामुहिक रूप से की चित्रगुप्त महाराज की पूजा, समाजिक सम्मेलन कर किया सहभोज का आयोजन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी. नगर के मंगल भवन में कायस्थ समाज के द्वारा श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन का प्रथम आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य चित्रांश सुरेश प्रसाद अम्बष्थ मुख्य अतिथि के रूप में एवं जे पी सिन्हा व आर आर सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे। कायस्थ समाज कुनकुरी के तत्वावधान में शनिवार को नगर के मंगल भवन परिसर में चित्रगुप्त महाराज के प्रथम सामुहिक पूजन के साथ सह भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चित्रगुप्त…

Read More

ब्रम्हकुमारी बहनों ने दी मुख्यमंत्री को भाईदूज की शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ब्रम्हकुमारी बहनोँ ने सौजन्य मुलाक़ात कर उन्हें भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कमला बहन ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और मिष्ठान भेंट कर उनके  स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ और सफल जीवन की मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका सविता और वनिता बहन व अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

मां काली के पूजन का तीन दिवसीय आयोजन सम्पन्न, शोभायात्रा के उपरांत हुआ प्रतिमा विसर्जन

खेल मैदान मंच व सलियाटोली सामुदायिक भवन में हुआ आयोजन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी. मां काली की आराधना का तीन दिवसीय सार्वजनिक आयोजन नगर के खेल मैदान मंच एवं सलियाटोली ग्राम के सामुदायिक भवन में किया गया। दिपावली पर्व की रात्री से प्रारंभ हुए इस आयोजन में प्रतिदिन प्रातः सायं मां काली की पूजा अर्चना एवं आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस तीन दिवसीय आयोजन में माता के भजन कीर्तन के साथ दुसरे दिन भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्वलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन…

Read More

भाई दूज पर बहनों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर की मंगलकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाई बहन के आत्मीय स्नेह के पर्व भाई दूज के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहनों श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा और श्रीमती संगीता वर्मा ने मुख्यमंत्री के भिलाई 3 निवास में मुख्यमंत्री श्री बघेल को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके स्वस्थ्य, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।

Read More

मुख्यमंत्री के सोच के अनुरुप भविष्य में गौठान ग्रामीण आजीविका का सशक्त माध्यम बनेगा-यूडी मिंज

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने गोठान दिवस के अवसर पर दुलदुला के कोरना गौठान पहुंचकर की पूजा अर्चना समूहों की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गोठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान दिवस में शामिल हुए और गायों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गोठान में बने भवन का उद्घाटन भी किया। संसदीय सचिव यू.डी मिंज ने गौठान की मां…

Read More

मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों से बड़ा आह्वान, स्वावलंबी गांव के सपने को साकार करने के लिए हरित क्रांति के साथ-साथ श्वेत क्रांति भी जरूरी

गौ माता की सेवा और चारे के लिए किसानों से पैरा दान की अपील गोवर्धन पूजा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने हमें एकजुटता और प्रकृति की पूजा का दिया है संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलंबी गांव की परिकल्पना को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ को हरित क्रांति के साथ-साथ श्वेत क्रांति क्रांति की दिशा में आगे बढ़ना होगा । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में गोवर्धन तिहार की धूम, मुख्यमंत्री ने पारम्परिक वेशभूषा में राउत नर्तक दल के साथ नृत्य में शमिल होकर उत्साहवर्धन किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्सोल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।  इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, आदिमजाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा,…

Read More

कुश के सोटे सहकर मुख्यमंत्री ने की सबके लिए मंगल कामना

ग्राम जंजगिरी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया मुख्यमंत्री ने समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग, परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हर साल प्रदेश की मंगल कामना और शुभ के लिए तथा विघ्नों के नाश के लिए कुश से बने सोटे का प्रहार सहते हैं। आज भी ग्राम जंजगिरी में उन्होंने यह परंपरा निभाई। यहां के ग्रामीण श्री बीरेंद्र ठाकुर ने उन पर सोटे का प्रहार किया। इससंबंध में ग्रामीण बताते हैं कि यह प्राचीन परंपरा है कि इस तरह सोटे का प्रहार विघ्नों का नाश करने वाला है साथ…

Read More

माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा का हुआ समापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरे का समापन मंगलवार को माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ हो गया । परंपरा अनुसार बस्तर संभाग के 84 परगना और सीमावर्ती राज्यों से आए 450 से अधिक देवी देवताओं को सोमवार कुटुंब जात्रा के बाद ससम्मान विदाई दी गई। मंगलवार सुबह दंतेश्वरी मंदिर से प्रगति पथ पर जगह-जगह विशाल जनसमुदाय ने माता मावली की भावभीनी विदाई दी। विदाई के दौरान भक्तों ने माता मावली के डोली पर फूल बरसाये और पूजा अर्चना की। विदाई…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता हिंगलाजिन की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन बकावंड विकासखंड के गिरोला स्थित माता हिंगलाजिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसदद्वय दीपक बैज और श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक राजमन बेंजाम तथा क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार भी इस दौरान मौजूद थे।

Read More