समदर्शी न्यूज़ जशपुर 11 सितम्बर/ अग्निवीर थल सेना भर्ती के तहत् 04 से 12 दिसंबर 2024 तक जिला रायगढ़ में चलने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण परीक्षा हेतु जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस विभाग जशपुर द्वारा लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्याथियों को निःशुल्क शरीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार अभ्यर्थी जिन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की हो 01 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2024 तक पुलिस ग्राउंड जशपुर में चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु…
Read MoreCategory: रोजगार
साय सरकार षड़यंत्रों वाली सरकार बन गयी है, मो. अकबर के खिलाफ एफआईआर भाजपा सरकार की खीझ, कानून व्यवस्था नहीं संभल रहा तो विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ पूर्व मंत्री मो. अकबर के खिलाफ किये गये एफआईआर को कांग्रेस ने भाजपा सरकार का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. अकबर के खिलाफ भाजपा सरकार ने गलत और विद्वेषपूर्वक मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा सरकार 8 महीने में ही अलोकप्रिय हो चुकी है। सरकार से कानन व्यवस्था नहीं संभल रही है। बिगड़ते कानून व्यवस्था के कारण सरकार की बदनामी हो रही है। अतः सरकार खीझ में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ षड़यंत्रपूर्वक झूठे मुकदमे दर्ज…
Read Moreयुवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक दशक बाद हो रही नगर सैनिकों की भर्ती, कलेक्टर-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
नगर सैनिकों के 465 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 सितम्बर से, 21 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल 200 पुरूष नगर सैनिकों और 265 महिला नगर सैनिकों की होगी भर्ती समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण की नई कहानी : निरूपा साहू बनीं ड्रोन पायलट, बदली खेती की तकदीर
घरेलू काम के संग निरूपा साहू उड़ाती है अब ड्रोन,गांव में कहलाती है ड्रोन वाली दीदी नमो ड्रोन दीदी योजना से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर,मिल रहा है अतिरिक्त लाभ समदर्शी न्यूज़ रायपुर,7 सितंबर/ महिलाएं अब घरों के भीतर चूल्हा- चौका के काम तक सीमित नही रह गई है। वे दिन प्रतिदिन नित नए आधुनिक कार्य को सीखकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने का सतत प्रयास कर रही है। इन्ही प्रयासों में से एक बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम लाहोद निवासी निरूपा साहू अब गांव में ड्रोन वाली दीदी के नाम…
Read Moreमछली पालन : किसानों के लिए नई आय का जरिया, जशपुर के जनक राम की कहानी बनी प्रेरणा
जिले के किसान मछली पालन से बन रहे समृद्ध, जनक राम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 04 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मच्छली पालन, मुर्गीपालन और धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। दूरस्थ अंचल के किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम् योगदान है।…
Read Moreजशपुर में युवाओं के लिए खुशखबरी, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 08 अगस्त 2024/ रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर के द्वारा 12 अगस्त 2024 को 277 पदों हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस ऑफिस नं.-434 चतुर्थ तल, प्रोग्रेसिव पाईट लालपुर रायपुर के द्वारा 277 पदों पर भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत वर्किंग पार्टनर के 25 पद, मार्केटिंग के 15 पद, एजेंट के 60 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद सर्वेयर के 25 पद और कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02 पद…
Read Moreजशपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत स्टाफ नर्स एवं रेडियोग्राफर पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा 04 अगस्त को
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 29 जुलाई 2024/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जशपुर द्वारा 30 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व जिला स्वास्थ्य समिति जिला जशपुर के अन्तर्गत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। विभिन्न रिक्त पदों में भर्ती हेतु 04 मार्च 2024 को कौशल दक्षता परीक्षा आयोजित किया गया था। 02 पद स्टाफ नर्स एवं रेडियोग्राफर की वरीयता सूची जारी की गयी थी। जिसमें लिपिकीय त्रुटि के पश्चात् आयोजित कौशल दक्षता परीक्षा को स्थगित किया गया था। उपरोक्त 02 पदों पर पुनः दावा आपत्ति हेतु पात्र-अपात्र…
Read Moreजशपुर : मत्स्य बीज उत्पादन जिले में प्रारंभ हो गया है, अब तक कर लिया गया है 525 लाख स्पान उत्पादन
शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में फ्राई व फिंगरलिंग लेने पर हितग्राहियों को दिया जाएगा 50 प्रतिशत अनुदान में मत्स्य बीज समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 जुलाई 2024/ मछली पालन विभाग के महत्वपूर्ण योजना के तहत मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जिला जशपुर में शुरू हो गया है। इस वर्ष मछली पालन विभाग जशपुर को 900 लाख स्पान उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 525 लाख स्पान उत्पादन कर लिया गया है एवं 120 लाख स्टैंड फ्राई उत्पादन का लक्ष्य प्रगति पर है। जिले के तीनों शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र जशपुर के…
Read Moreअपनी समस्याओं और मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने अनियमित कर्मचारियों की ध्यानाकर्षण रैली 20 जुलाई को.
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ शनिवार 20 जुलाई को तुता (निमोरा) नवा रायपुर में करेगा ध्यानाकर्षण रैली. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों/विभागों/संस्थाओं में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों नियमितीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता/समूह-समिति के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद करते हुए इन कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण करने की वषों से लंबित एवं न्यायोचित माँगों को शीघ्र पूर्ण करने, 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान…
Read Moreलघु वनोपज माहुल पत्ता संग्रहण एवं दोना पत्तल प्रसंस्करण स्व सहायता समूहों के लिए बना आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम
समदर्शी न्यूज़, अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा वन धन विकास योजना अंतर्गत निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज का संग्रहण किया जाता है। ग्राम स्तर पर महिला स्व सहायता समूह के द्वारा अच्छे गुणवत्ता युक्त एवं बड़े आकार के लघु वनोपज माहुल के पत्तों को तोड़कर माहुल पत्ता का संग्रहण जंगलों में जाकर किया जा रहा है। माहुल पत्ता संग्रहण से 1500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से संग्राहकों को आय प्राप्त होती है।वहीं दूसरी ओर संग्रहित माहुल पत्ता का वन धन विकास केन्द्र पर…
Read More