“बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने अतिजर्जर शाला भवनों में किसी भी स्थिति में कक्षा संचालन नहीं किये जाने के दिये निर्देश” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी आदिवासी विकास खंड नगरी अंतर्गत स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से अति जर्जर हो चुके प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल भवनों को डिस्मेंटल कराए जाने के लिये संबंधित ग्रामों के सरपंच, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष तथा संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठकों , संकुल शैक्षिक समन्वयकों की आवश्यक बैठक दिनाँक 17 फरवरी2022 को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह द्वारा स्रोत…
Read MoreCategory: होम
गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को यहां मिल रहा है नया जीवनदान, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट नवजात शिशुओं के लिए साबित हो रहा है वरदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से बनाए गए स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सही समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में नवजात को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। नवजात में होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं की समय पर पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल स्तर पर स्वास्थ्य…
Read Moreमुख्यमंत्री 18 फरवरी को पशुपालक ग्रामीणों, स्व-सहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी करेंगे 10.14 करोड़ रूपए
पशुपालक ग्रामीणों को हो चुका है 122.17 करोड़ रूपए का भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 जनवरी से 15 फरवरी तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 5 करोड़ 62…
Read Moreपॉवर कंपनी में परिचारक (लाइन) की भर्ती हेतु 21 से 26 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित, नई तिथि की घोषणा बाद में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी द्वारा परिचारक (लाइन) के पदों लिए 21 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। इसकी नई तिथि आगामी दिनों में घोषित की जाएगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के अनुसार परिचारक (लाइन) के 3000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिसकी मेरिट लिस्ट के आधार प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव व…
Read Moreरायपुर क्षेत्र की एकतरफा 10 विकेट से जीत, रायपुर क्षेत्र एवं कोरबा की टीमें सेमीफाईनल में पहुंची, 19 फरवरी को फाईनल मुकाबला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में जारी अन्तर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चैथे दिन अब तक कुल 16 मैंच संपन्न हो चुके हैं, जिसमें प्रदेशभर से 10 क्षेत्रीय टीमों ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया है। चार दिवस तक संपन्न हुये मैंच में रायपुर रीजन की टीम अपने सभी मैच में विजयी रही है। उक्त जानकारी क्रिकेट आयोजन प्रभारी श्री मनोज वर्मा एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा परिषद के सचिव श्री आर.के. बंछोर ने दी। उन्होंनें बताया कि आज रायपुर रीजन एवं रायपुर सेन्ट्रल के मध्य मैच…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को लॉन्च करेंगे गौठानों के उत्पाद के एकीकृत ब्रांड ‘अर्थ‘ को, जैविक गुलाल एवं पूजन सामग्री निर्मित करने होगा एमओयू
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों प्राकृतिक रूप से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के एकीकृत ब्रांडनेम ‘अर्थ‘ को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही बाजार में अर्थ ब्रांडनेम से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार गिफ्ट हैम्पर विक्रय के लिए उपलब्ध हो जाएगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर अर्थ ब्रांड के लोगो का भी विमोचन करेंगे। गौरतलब है कि गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा दैनिक जीवन में उपयोग की कई…
Read Moreनरवा विकास कार्यक्रम : चेकडेम बनने से करण्डी वन समिति को मिली मजबूती
दक्षिण कोण्डागांव वनमंडल के कावरा नाला में 3000 हेक्टेयर भूमि का उपचार कैम्पा मद से 01 करोड़ की लागत से 73 भू-जल संबंधी संरचनाओं का निर्माण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत चलाए जा रहे महत्वपूर्ण ‘नरवा विकास कार्यक्रम‘ के तहत वनमंडल दक्षिण कोण्डागांव के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अमरावती में निर्मित चेकडेम से वनवासियों को सिंचाई आदि के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसका निर्माण कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकारात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के तहत चयनित कावरा…
Read Moreअवैध, कच्ची और मिलावटी शराब की बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई, ओवर रेट शराब बेचने पर करें बर्खास्तगी की कार्रवाई, आबकारी विभाग के काम-काज की समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में अवैध और कच्ची शराब की बिक्री के साथ ही मिलावटी शराब बेचने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने अवैध शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उनके निर्देश पर आज आबकारी विभाग के सचिव श्री निरंजन दास ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और इन प्रकरणों पर सख्ती से कार्रवाई कर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…
Read Moreबाहरी व्यक्तियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 21 फरवरी से मंत्रालय महानदी भवन में होगी प्रवेश की अनुमति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
सुरक्षा कार्यालय द्वारा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक जारी किए जाएंगे दैनिक पास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण में आ रही कमी को देखते हुए 21 फरवरी 2022 से मंत्रालय महानदी भवन में वैध स्थायी या अस्थायी प्रवेश पत्र धारकों, सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी दैनिक पास धारकों तथा विभागीय सचिव की अनुमति से बाहरी व्यक्तियों को मंत्रालय में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है। मंत्रालय जाने वाले लोगों को कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए समय-समय पर जारी निर्देशों का…
Read Moreनव संकल्प प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में सुपर 60 विशेष क्लास के आयोजन के लिए पंजीयन प्रारंभ
छा़त्र-छात्रओं में जागरूकता हेतूु बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में बैंकिंग, एसएससी एवम रेलवे की भर्ती के लिए सुपर 60 स्पेशल क्लास प्रारम्भ किया जा रहा है। इस संबंध में छा़त्र-छात्राओं में जागरूकता हेतु बैनर पोस्टर के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार…
Read More