क्षेत्र के व्यवस्थित विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी- मंत्री ताम्रध्वज साहू

लोक निर्माण मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की दुर्ग. लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने निवास कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में व्यवस्थित विकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर क्षेत्र के चहूंमुखी विकास के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव दिये। मंत्री श्री साहू ने कहा कि राज्य सरकार पुरखों के बताएं मार्ग पर…

Read More

दुर्ग जिले के महत्वपूर्ण समाचार एक नजर में……

सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक से लगेगी मैराथन की दौड़दुर्ग. वन विभाग की ओर से 3 अक्टूबर को वाइल्ड लाईफ वीक का आगाज हो चुका है। इसके अंतर्गत कराए जा रहे आयोजनों में 8 अक्टूबर को मैराथन दौड़ की प्रतिस्पर्धा होनी है। मैराथन की शुरूआत सुबह 6:00 बजे सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक से होगी। लोगों में वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए वन्य जीव सप्ताह में प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैराथन दौड़ का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। वन विभाग ने…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बार पार्टी की घटना की डीजीपी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में रविवार की रात एक बार पार्टी में हुए हंगामे के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी से इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Read More

जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार…..

जिले को वैक्सीनेशन के 41920 डोज हुए प्राप्त जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में जशपुर में जिले के 305 टीका केन्द्र के माध्यम से लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य टीका केंद्र शामिल है। सभी विकास खण्डों में चिन्हांकित लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही जिन्हें प्रथम डोज लग गया है उन्हें द्वितीय डोज लगाने के लिए और छूटे हुए लोगों को टीकाकरण किया जा…

Read More

गोधन न्याय योजना अब मिशन मोड में सीएम ने समिति गठित करने के दिए निर्देश

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष होंगे वैज्ञानिकों और प्रबंधन-विपणन में विशेषज्ञता रखने वाली संस्थाओं की ली जाएंगी सेवाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना को मिशन मोड पर संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय मिशन का गठन करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे इसके अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष होंगे। राज्य में पशुपालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2020 से गोधन न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके…

Read More

मुख्यमंत्री ने विश्व आर्किटेक्चर डे पर वास्तुविदों को दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 अक्टूबर विश्व आर्किटेक्चर डे पर सभी वास्तुविदों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि आधुनिक समय में आर्किटक्चर विधा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। वास्तुविद उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग के साथ जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों से निपटनें के लिए भवनों के निर्माण में सूर्य की रोशनी के अधिकतम उपयोग, ऊर्जा की कम खपत, अधिकतम हरित परिवेश और भवन का तापमान प्राकृतिक रुप से कम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा…

Read More

सीएम ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाजरत जवानों से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाजरत जवानों से आज शाम दूरभाष पर बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को पीटीएस कैंप मैनपाट से जवानों को लेकर मुंगेली आ रही बस पलट गई थी, इस घटना में गंभीर रूप से घायल 3 जवानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तत्काल हेलीकॉप्टर से लाकर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है ।…

Read More

सभी गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन और मल्टी-यूटिलिटी सेन्टर की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने मुंगेली जिले के लहौदा, दरदेही और सम्बलपुर गौठान का किया मुआयना गौठानों में प्राथमिकता से चारागाह विकसित करने के दिए निर्देश  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में सर्वाधिक लोकप्रिय सुराजी गांव योजना के अंतर्गत संचालित नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम की हकीकत जानने मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों का लगातार जिलों में दौरा जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने आज मुंगेली जिले के लहौदा, दरदेही और…

Read More

जशपुर सरगुजा जिले में खेलो के विकास के लिये संयुक्त खेल संगठन की बैठक सम्पन्न, खेल प्रतिभाओं को अवसर एवं प्रशिक्षण देने का लिया निर्णय

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. सरगुजा एवं जशपुर जिले में विभिन्न खेलों के विकास और उसकी नवीन कार्यकारिणी एवं एसोशिएशन गठन के संबंध में अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ संयुक्त खेल संगठन के अध्यक्ष वरुण पाण्डेय एवं ताइक्वांडो कोच राधेश्याम मणिपुरी (अंबिकापुर), संचालक श्रवण पाण्डेय एवं इंडियन सेल्फ डिफेंस छत्तीसगढ़ की सचिव श्रीमती रूखमणी रानू की उपस्थिति में विशेष परिचर्चा एवं बैठक आयोजित की गई। सरगुजा जिले एवं जशपुर जिले के संयुक्त खेल संगठन की इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने खेलों को ग्रामीण और दूरस्थ अंचल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित…

Read More

ग्रामीण व्यवस्था को जानने और समझने अब स्कूली बच्चे जाएंगे गांवों के अध्ययन-भ्रमण पर

गांधी जी के आत्मनिर्भर ग्राम की परिकल्पना से होंगे अवगत सुराजी गांव योजना, खेती-किसानी, रोजगार, स्वच्छता, पर्यावरण जैसे  विषय बच्चे करेंगे केस स्टडी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा प्रदान करने की विशेष पहल शुरू की गई है। इसी पहल के तारतम्य में स्कूली बच्चों को गांव की अध्ययन-भ्रमण पर ले जाए जाने की योजना है। स्कूली बच्चे गांव के अध्ययन-भ्रमण के दौरान ग्रामीण जनजीवन, खेती-किसानी, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण…

Read More