जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सांकरा में हुआ नागरिक अभिनंदन

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आजादी की लड़ाई में पाटन क्षेत्र का अवस्मरणीय योगदान रहा है। यहां किसान हमेशा से जागरूक रहे हैं फलस्वरूप यहां कई आन्दोलनों में किसानों ने हिस्सा लिया है, इस पुण्य धरती को बार-बार नमन। यह मेरा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का अवसर मिला। श्री बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने समारोह में अपने जन्म दिवस के मौके पर केक…

Read More

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, रायपुर शहर में मशीनों से सड़कों की सफाई का हुआ शुभारंभ

महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, विधायकगण, एमआईसी सदस्यगण उपस्थित रहे रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर रायपुर नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रायपुर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू एवं आधुनिक बनाने के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रायपुर शहर में मशीनीकृत सफाई कार्य का शुभारंभ हो गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित किया गया।  दो नवीन मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों से आज राजधानी शहर में मुख्यमंत्री निवास से सिविल लाईन होकर…

Read More

मुख्यमंत्री ने 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को दिए एक-एक लाख रूपए के चेक

  रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास कार्यालय में जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री निवास पहुचने लगे थे। प्रदेश के सभी अंचलों से आये लोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजनों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ.…

Read More

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम बना आदिवासी युवती डेमेश्वरी का स्वावलंबन आधार, सफल व्यवसायी बनकर महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्त्रोत

जगदलपुर, –  महिलाओं को व्यापार-व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने में शासन की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाएं प्राणवायु एवं संजीवनी का काम कर रही हैं। खास करके निम्न एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं को व्यापार-व्यवसाय में संबल बनाने में शासन की रोजगारमूलक योजनाएं काफी मददगार साबित हो रही हैं। इसे चरितार्थ किया है जिले के बस्तर विकासखण्ड के ग्राम घाटलोंहगा की आदिवासी युवती डेमेश्वरी पैकरा ने जो कम्प्यूटर में डीसीए करने के उपरांत भी अपने खराब आर्थिक स्थिति के कारण कम्प्यूटर से जुड़ी व्यापार-व्यवसाय में भाग्य अजमाने…

Read More

रथ निर्माण के लिए वन परिक्षेत्रों से आने वाले पेड़ों के बदले लगाएं जाएंगे तीन गुना पेड़

जगदलपुर, –  बस्तर दशहरा में रथ निर्माण के लिए वन परिक्षेत्रों से आने वाले पेड़ों के बदले संबंधित वन परिक्षेत्रों में प्रतिवर्ष रथ निर्माण हेतु काटे जाने वाले पेड़ो की तुलना में 3 गुना पेड़ लगा कर वन परिक्षेत्र हरा-भरा किया जाएगा। संबंधित वन परिक्षेत्रों में निवासरत समुदाय के लोगों द्वारा विगत एक दशक से यह माँग की जा रही है कि दशहरा उत्सव के लिए रथ निर्माण हेतु काटे जाने वाले पेड़ों के बदले नए पेड़ लगाने तथा उन पेड़ों को सुरक्षित किया जाए। इस संबंध में गत वर्ष…

Read More

भूमि के क्रय-विक्रय के लिए पंजीयन हेतु ऑनलाइन आवेदन की मिली सुविधा

जगदलपुर- आम जनता द्वारा भूमि क्रय -विक्रय के दस्तावेजों का पंजीयन हेतु अब घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा। आवेदक घर से ही ई-पंजीयन साईट  www.epanjeeyan.cg.gov.in  के माध्यम से भूमि-भवन आदि से संबंधित सम्पूर्ण विवरण अपलोड कर ऑनलाईन पंजीयन हेतु आवेदन कर सकेंगे एवं टोकन प्राप्त कर निर्धारित दिनांक एवं समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज का पंजीयन कराया जाना आसान हो सकेगा। इस संबंध में 16 अगस्त  को उप पंजीयक कार्यालय (संयुक्त जिला कार्यालय भवन) जगदलपुर जिला बस्तर में अधीनस्थ दस्तावेज लेखकों एवं आम जनता को प्री-रजिस्ट्रेशन के संबंध…

Read More

वर्चुअल कार्यक्रम में कुम्हारी शासकीय नवीन महाविद्यालय का हुआ शुभारम्भ

छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा हम सभी के लिए सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर किए जाने की घोषणा की  रायपुर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारी में महाविद्यालय का खुलना, शिक्षा का दीप…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब: दिनभर लगा रहा लोगों का तांता, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई

मंत्रियों, संसदीय सचिवों, विधायकों, निगम मण्डल के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और नागरिक पहुंचे मुख्यमंत्री निवास रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों,  जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का…

Read More

एसडीओपी कुनकुरी ने थाने में बैठक बुलाकर व्यापारियों से घरों एवं दुकानों में सीसी टीवी कैमरे लगाने की कीअपील

अपराध रोकने एवं अनुसंधान में मिलेगी पुलिस को मदद जशपुर/कुनकुरी- पुलिस अधिक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देश पर कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर द्वारा कुनकुरी नगर के व्यवसायियों की एक बैठक कुनकुरी थाने में बुलाई गई। बैठक में नगर एवं क्षेत्र की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम एवं अनुसंधान में सहयोग के लिये अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरो में सीसी टीवी कैमरा लगाने तथा लगे कैमरो से गली एवं सड़कों को भी कव्हर किये जाने का सुझाव दिया। बैठक में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के साथ पुलिस थाना के कर्मचारी भी…

Read More

मुख्यमंत्री से राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने की मुलाकात

रायपुर, –  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से राज्य बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री को  जन्मदिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री आयुष गर्ग और अम्बिकापुर नगर निगम पूर्व एमआईसी सदस्य श्री नुरुल अमीन सिद्दीकी उपस्थित थे।

Read More