इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट,रायपुर में प्रवेश हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू, विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ शत-प्रतिशत प्लेसमेंट देने वाली संस्था है आइएचएम

रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो वर्ष पहले किया गया है स्थापित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित “इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट,  केटरिंग टेक्नोलाजी एंड एप्लाइड न्यूट्रीशन , रायपुर” (आईएचएम रायपुर)  में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। छत्तीसगढ़  के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ शासन के सचिव पी. अन्बलगन और संस्था की प्राचार्य श्रीमती रेखा शुक्ला इस संस्थान के मुख्य प्राधिकारी हैं। संस्थान में तीन वर्षीय कोर्स बी.एससी. इन हास्पिटेलिटी होटल एडमिनिस्ट्रेशन, 18 माह…

Read More

स्वसहायता समूहों की सदस्यों के आर्थिक गतिविधियों को देखा कलेक्टर ने, क्षेत्र में हल्दी प्रसंस्करण को दिया जाएगा बढ़ावा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल ने गुरुवार को बास्तानार विकास खण्ड में संचालित विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान यहां लालागुड़ा और तुराँगुर में स्वसहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों को कलेक्टर ने देखा और उनके व्यवसाय की सफलता के लिए जरूरी सहायता की बात कही। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी मौजूद थे।  कलेक्टर ने लालागुड़ा में राइस मिल का संचालन कर रही महिलाओं द्वारा हल्दी तथा तेल प्रसंस्करण के कार्य में रुचि दिखाए जाने पर कलेक्टर ने इन मशीनों…

Read More

अतिसंवेदनशील ग्राम मुतनपाल पहुंचे कलेक्टर श्री बंसल का बस्तरिया परम्परा के अनुसार किया गया आत्मीय स्वागत

पेयजल की समस्या को दूर करने पर ग्रामीणों ने दिया कलेक्टर को बुलावा रात्रि विश्राम के लिए मुतनपाल पहुंचे कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बास्तानार विकास खण्ड के अतिसंवेदनशील ग्राम मुतनपाल में गुरुवार को पहुंचे कलेक्टर श्री रजत बंसल का आत्मीय स्वागत ग्रामीणों द्वारा बस्तरिया परम्परा के अनुसार किया गया। उनके साथ इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी मौजूद थे। युवोदय के स्थानीय स्वयंसेवक मुन्ना द्वारा ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्या को जिला प्रशासन के समक्ष रखे जाने…

Read More

कोड़ेनार नाला में पुल के साथ बेंकोपारा से उषापारा तक बनेगी सड़क, कलेक्टर ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कोड़ेनार में बेंकोपारा से उषापारा तक सड़क के साथ ही कोड़ेनार नाले पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा। गुरुवार को कलेक्टर श्री रजत बंसल के बास्तानार विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों के अवलोकन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खेतों और जंगलों से गुजरने वाली पगडंडीनुमा सड़क का अवलोकन कराते हुए बरसात के दिनों में आवागमन में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। कोड़ेनार नाले में बारिश के दिनों में आने-जाने में होने वाली समस्याओं की जानकारी होने पर कलेक्टर ने तत्काल पुल निर्माण की कार्यवाही…

Read More

चंदखुरी गौठान में महिलाओं द्वारा रंगीन मछलियों के उत्पादन का नवाचार, एक्वेरियम के लिए रंगीन मछलियों का उत्पादन आसान और लाभ अधिक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एक्वेरियम में तैरती रंगीन मछलियां घर की रौनक और अधिक बढ़ा देती हैं। मछलियों की जल क्रीड़ा मन को प्रफुल्लित कर देती है। इन मछलियों का देश-विदेश में अच्छा-खासा बाजार है, लेकिन इसका उत्पादन बहुत कम है। गौठानों में इसे अपनाने को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा मत्स्य विभाग ने इस बड़े मार्केट से हितग्राहियों को जोड़ने प्रयास तेज कर दिये हैं। चंदखुरी गौठान में महिल स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने एक्वेरियम के लिए रंगीन मछलियां के उत्पादन का नवाचार अपनाया है। मछली…

Read More

धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ के जनता के नेताप्रतिपक्ष है कि राजस्थान के – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा राजस्थान सरकार की कोल ब्लॉक के सिफारिश पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री यदि कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख रहे है तो यह उनका अपने राज्य की जनता के प्रति जवाबदेही है। छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोल ब्लॉको की स्वीकृति में जांच पड़ताल कर रही है तो यह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की अपने राज्य के हितों के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन है। राजस्थान सरकार को आवंटित कोल ब्लॉक से हसदेव…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना की केंद्र सरकार के अधिकारियों ने की तारीफ भाजपा नेताओं को दिखाया आईना, रमन सरकार में हजारों सरकारी स्कूल हुई थी बंद शिक्षा का हुआ था बाजारीकरण – धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पर सवाल उठा रहे भाजपा नेताओं को केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधिकारियों ने आईना दिखाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने गरीब बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के लिए गरीब बच्चों के माता-पिताओं के सपनों को साकार करने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की। राज्य में 173 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन हो रहा है जहाँ गरीब बच्चो को…

Read More

डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं को सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने से मना किया था जो नाम सार्वजनिक होने से तिलमिला रहे हैं, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेकर भाजपा नेता झूठ की राजनीति करते है – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धान बेचने वाले किसानों के नाम सार्वजनिक होने पर टीका टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धान पैदा करना, धान बेचना और किसानों का धान खरीदना गर्व करने की बात है। आखिर भाजपा के नेता धान बेचने की जानकारी किस से छिपाना चाहते हैं? क्या रमन सिंह नही चाहते कि उनके द्वारा बेची गई धान की जानकारी जनता को पता चले या उनके केंद्रीय नेताओ को मामलू पड़े? क्या भाजपा नेताओं को प्रदेश प्रभारी…

Read More

स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से अतिजर्जर शाला भवनों को डिस्मेंटल कराए जाने सरपंच, शाला विकास समिति , संकुल समन्वयकों एवं प्रधान पाठकों की बैठक सम्पन्न

“बीईओ सतीश प्रकाश सिंह ने अतिजर्जर शाला भवनों में किसी भी स्थिति में कक्षा संचालन नहीं किये जाने के दिये निर्देश” समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी आदिवासी विकास खंड नगरी अंतर्गत स्कूली बच्चों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से अति जर्जर हो चुके प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल भवनों को डिस्मेंटल कराए जाने के लिये संबंधित ग्रामों के सरपंच, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष तथा संस्था के प्राचार्य, प्रधान पाठकों , संकुल शैक्षिक समन्वयकों की आवश्यक बैठक दिनाँक 17 फरवरी2022 को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह द्वारा स्रोत…

Read More

गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को यहां मिल रहा है नया जीवनदान, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट नवजात शिशुओं के लिए साबित हो रहा है वरदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से बनाए गए स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सही समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में नवजात को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। नवजात में होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं की समय पर पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल स्तर पर स्वास्थ्य…

Read More