समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, देश के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को भारत देश में प्रतिवर्ष 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहर के लालबाग क्षेत्र में स्थित अभियंता चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएल टेकाम, अधीक्षण अभियंता सीजीआरआरडीए केआर शास्त्री, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग जीआर रावटे सहित सभी निर्माण विभागों के वरिष्ठ और अन्य अधिकारी,…
Read MoreCategory: होम
अभियंता दिवस पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा- किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, अभियंता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।…
Read Moreलर्नेट स्किल प्रा.लि. को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मानदेय के भुगतान में अनियमितता का मामला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक पाठ्यक्रम को पढ़ाने वाले प्रशिक्षकों के मानदेय के संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्यावसायिक शिक्षा प्रमुख आईएलएंडएफएस (लर्नेट स्किल) प्रा.लि. संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 4 दिवस के भीतर विगत दो माह का व्यावसायिक प्रशिक्षकों का मानदेय भुगतान करना सुनिश्चित करें। यदि 04 कार्यालयीन दिवस के भीतर मानदेय भुगतान की कोई कार्रवाई नहीं…
Read Moreमुख्यमंत्री शामिल हुए समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण समारोह में, उतई क्षेत्र को दीं कई सौगातें
4 करोड़ की लागत से मोरिद टैंक का होगा जीर्णाेद्धार उतई में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पालिका बाजार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के उतई में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव पुण्य स्मरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं, इनमें मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार की घोषणा भी शामिल है। 4 करोड़ रुपए की लागत से मोरिद टैंक के जीर्णाेद्धार से 240 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए जलापूर्ति के साथ ही टैंक की पेयजल आपूर्ति की क्षमता…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अभियंता दिवस पर दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वे अपने तकनीकी ज्ञान और कुशलता से विकास और समृद्धि की मजबूत अधोसंरचना तैयार करते हैं। ऐसे ही असाधारण प्रतिभा के धनी भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में हम उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के…
Read Moreब्रेकिंग: राज्य सरकार का बड़ा फैसला- स्थानीय निवासियों की परिभाषा में किया संशोधन…….पढ़ें विस्तार से
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी माता-पिता के अन्य राज्यों में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे भी होंगे अब छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया परिपत्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ‘स्थानीय निवासियों’ की परिभाषा निर्धारण के संबंध में सामान्य प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देश में संशोधन करते हुए नई शर्त जोड़ी है। जिसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों के विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर…
Read Moreधान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी धान खरीदी केन्द्रों में तैयारियां पूरी करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारी के संबंध में समिति प्रबंधकों की ली बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 139 धान उपार्जन केन्द्रों में आगामी धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समिति प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी धान खरीदी केन्द्रों में तैयारियां पूरी कर ली जाए। शासन द्वारा धान की सुरक्षा…
Read Moreजिले में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अर्लट जारी
कलेक्टर ने राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के दिए निर्देश, बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखें बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-220557 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव जिले में लगातार बारिश की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिला स्तर और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे चालू रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने निचले इलाके में जहां जलभराव की स्थिति बन सकती है, उन स्थानों के लोगों को…
Read Moreधौराभाठा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उत्कृष्ट पोषण वाटिका के लिये मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने न्यू सर्किट हाऊस रायपुर में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम धौराभाठा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जयश्री साहू को उत्कृष्ट पोषण वाटिका विकसित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राहियों को पोषण वाटिका से मिलने वाली हरी साग सब्जियों से लाभान्वित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। आयोजन के दौरान सचिव तथा निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग उपस्थित थे। गौरतलब है कि न्यू सर्किट हाऊस रायपुर में सुपोषित छत्तीसगढ़ परिदृश्य एवं चुनौतियां विषय पर पोषण संगोष्ठी…
Read Moreसाप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, जनसामान्य की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें – कलेक्टर
बुधवार और गुरूवार को रहेगा व्यापक टीकाकरण अभियान जिले में लगातार बारिश को देखते हुए बाढ़ एवं आपदा से बचाव तथा राहत के लिए सभी एसडीएम अर्लट रहें समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव राजनांदगांव कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा की लोक सेवक के रूप में लोक कल्याण के कार्यों को करना सभी अधिकारियों का दायित्व है। जनसामान्य की शिकायतें प्राथमिकता के साथ सुने और इसका निराकरण भी करें। हितग्राहियों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना न पड़े। सभी प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण…
Read More