शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! रायपुर में एक रात में 53 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 2026 में अब तक 4,132 ड्रंक एंड ड्राइव मामले आए सामने

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस का सघन अभियान एक ही रात में 40 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों सहित कुल 53 वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शहर के 09 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान। ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान 40 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। वर्ष 2026 में अब तक कुल 4,132 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में की गई वैधानिक कार्यवाही। रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा…

Read More

बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत: मशीन पर अंगूठा नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन! खाद्य विभाग ने बताया वैकल्पिक रास्ता, नॉमिनी या OTP से हो सकेगा प्रमाणीकरण

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने मात्र से कोई पात्र हितग्राही राशन से वंचित नहीं होता रायपुर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। बुजुर्गों सहित ऐसे हितग्राही, जिन्हें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण…

Read More

शादी का झांसा देकर नाबालिग के शोषण का आरोप, लैलूंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई! 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया शादी का झांसा देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने का आरोप, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग बालिका के शारीरिक शोषण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संजय यादव (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर 24 घंटे के…

Read More

बस्तर फाइटर बनने का सपना अब नहीं रहेगा अधूरा! नारायणपुर पुलिस का ‘माड़ परियोर अभियान’ शुरू, युवाओं को दौड़ से लेकर लिखित परीक्षा तक मिलेगी निःशुल्क ट्रेनिंग

माड़ परियोर अभियान: बस्तर फाइटर बनने का सपना होगा साकार, युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देगी नारायणपुर पुलिस दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के युवक-युवतियों को मिलेगा शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी का अवसर नारायणपुर : नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के युवाओं को बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “माड़ परियोर अभियान” की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत बस्तर फाइटर भर्ती में शामिल होने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।…

Read More

पिकअप के बंद हिस्से में बना था ऐसा गुप्त चेंबर कि पुलिस भी रह गई हैरान! दुर्ग में 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, रायपुर से नागपुर जा रहा था वाहन

पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, स्थान:थाना खुर्सीपार दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस को अवैध गतिविधियों एवं संदिग्ध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन चेकिंग दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है। घटना एवं कार्रवाई का विवरण:– एक सफेद रंग का बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन (क्रमांक: CG 04 QU 5996), रायपुर…

Read More

170 हेक्टेयर खेतों की किस्मत बदलने की तैयारी! बनगांव में 5 करोड़ 40 लाख से बन रहा एनीकट, क्या दूर होगी लोकेर-बनगांव के किसानों की सिंचाई की चिंता? दिसंबर 2026 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को मिल रही गति 5 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनगांव एनीकट का तेजी से हो रहा निर्माण, लोकेर एवं बनगांव की 170 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में बनगांव एनीकट का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा…

Read More

इंद्रपुरी में जुए के अड्डे पर पुलिस का शिकंजा, फड़ से मिले ₹1870 और 52 पत्ती ताश! चकरभाठा पुलिस ने चार लोगों पर की कार्रवाई

थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा इन्द्रपुरी हिर्रि माइंस के पास जुआ फड़ में की रेड कार्यवाही जुआ खेलते हुए 04 जुआड़ियों को पकड़ कर जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही जुआड़ियों के फड़ एवं उनके पास से कुल 1870 रुपये, 52 पत्ती तास एवं प्लास्टिक की चटाई किया गया जप्त बिलासपुर : थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत हिर्रि माइंस इंद्रपुरी क्षेत्र में कुछ जुआड़ियों द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना स्तर पर टीम तैयार कर रेड कार्रवाई की गई जहां मौके पर जुआ खेलते चार व्यक्तियों को पकड़ा…

Read More

त्योहारों में शांति भंग करने वालों पर पुलिस की नजर, नॉर्थ जोन में एक दिन में 10 पर कार्रवाई! उरला से गुढ़ियारी तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त

आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.10.2026 को नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना उरला द्वारा 06 व्यक्तियों, थाना पंडरी द्वारा 02 व्यक्तियों तथा…

Read More

सरेराह चाकू लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, 25 वर्षीय हेमंत साहू गिरफ्तार! 09 ब्लॉक गार्डन के पास से धारदार हथियार जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना खमतराई पुलिस द्वारा धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई, चाकू बरामद थाना खमतराई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान हेमंत साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी फुलवारी चौक के पास, रांवाभाठा, थाना खमतराई, जिला रायपुर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से लगभग 11.5 इंच लंबा स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1139/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के…

Read More

नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में खमतराई पुलिस की कार्रवाई, दुर्ग निवासी गौरव बघेल गिरफ्तार! शिकायत, गवाहों के बयान और चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेजा गया

थाना खमतराई पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1135/26, धारा 137(2), 64(2)(F) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी गौरव बघेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम उमदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध के साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। रायपुर : प्रार्थिया द्वारा थाना खमतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी…

Read More