मुख्यमंत्री श्री बघेल रहेंगे दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर, मुरिया दरबार में होंगे शामिल

बादल, कलागुड़ी सहित लगभग 230 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर शनिवार को जगदलपुर पहुंचेंगे। वे यहां शनिवार को वायुमार्ग से दोपहर 12 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात् वे मां दंतेश्वरी के दर्शन एवं पूजा अर्चन के पश्चात् मुरिया दरबार में शामिल होंगे। बस्तर की आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए आसना में निर्मित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज (बादल) का लोकार्पण करने के साथ ही यहां लगभग 230 करोड़ रुपए के…

Read More

चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर मुग्ध हुईं राज्यपाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके मुग्ध हो गईं। उन्होंने इस जलप्रपात के सौन्दर्य को निहारा और जमकर प्रशंसा करते हुए इसे पूरे राज्य का गौरव बताया। उन्होंने जल प्रपात के कारण उत्पन्न कलरव के बीच जल प्रपात के अद्भूत सौंदर्य को काफी देर तक निहारा। उल्लेखनीय है कि 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राज्यपाल सुश्री उइके अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंची हैं। शुक्रवार…

Read More

सैनिकों के सम्मान से आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी देशभक्ति के लिए प्रेरणा: गृहमंत्री

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री श्री साहू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारत पाकिस्तान युद्ध 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा नागरिकों में गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा निकाली गई है। इसी तारतम्य में सैनिकों की स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचने पर राजधानी स्थित साइंस कॉलेज ऑडोटोरियम में उनका सम्मान किया गया। इस युद्ध में छत्तीसगढ़ के भी 100 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा…

Read More

कुम्हड़ाकोट में नवाखाई पर्व में शामिल हुई राज्यपाल सुश्री उइके

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के बाहर रैनी रस्म के अंतर्गत कुम्हड़ाकोट में आयोजित नवाखाई पर्व में शामिल हुईं। उन्होंने कुम्हडाकोट जगदलपुर में बस्तर के माटी पुजारी  कमलचंद भंजदेव एवं उनके परिजनों के साथ देवी-देवताओं की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद सिंगार लाड़ी में बैठकर  दोना में नये चावल से बने अन्न खा कर नवाखाई रस्म  में सहभागिता निभाई। इस दौरान राजमाता कृष्णा  कुमारी देवी एवम उनके परिजनों के अलावा बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा…

Read More

कलेक्टर ने बगीचा के अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

विद्यालय में प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ को निर्देशित किया की किसी प्रकार की लापरवाही न बरते एवं अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें तहसील कार्यालय में सीमांकन बटांकन सहित अन्य लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र जांच पूर्ण कराकर शीघ्रता से निराकृत करने की बात कही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस बगीचा विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस…

Read More

जनजातिय समुदाय को अधिक से अधिक दें शासकीय योजनाओं की जानकारी, अधिकारियों की बैठक में राज्यपाल सुश्री उइके ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जनजातिय समुदाय की उन्नति के लिए शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक उनके बीच पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना नियंत्रण सहित विभिन्न कार्यों की स्थानीय विश्राम भवन के सभाकक्ष में समीक्षा की। सुश्री उइके ने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि एवं अन्य रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन में दरभा क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा पपीता की सामुदायिक खेती एवं कॉफी खेती के लिए किए जा रहे…

Read More

ब्रेकिंग : पत्थलगांव बच्चा अपहरण मामला निकला अफवाह, पुलिस के पास बच्चा सुरक्षित

परिचित दम्पत्ति ने बच्चे को पहूंचाया परिजनों तक, पुलिस को दी सूचना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. कल के हादसे के बाद गम में डूबे पत्थलगांव में एक पांच वर्षीय बालक के अपहरण की फैली खबर के बीच एक राहत भरा समाचार मिला है जिसमें अपहृत बच्चे को पुलिस द्वारा ढूंढ़ लिया गया है। पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस जवान ने गुम हुए बच्चे को प्राप्त कर लिया है और थाना में सुरक्षित है बच्चे को रखा गया है। घटना के बारे में…

Read More

रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट, 4 जवान घायल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. शनिवार की सुबह लगभग 6ः30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन जो कि प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी, जिसमें तीन कंपनी 65बीएन, बी/80बीएन और जी/211बीएन की शिफ्टिंग हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्टेज जो कि ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है, का एक बॉक्स लोडिंग के दौरान स्पेशल ट्रेन के बोगी नम्बर 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया जिससे छोटा सा ब्लास्ट हुआ जिसमें 4 जवान घायल हुए थे। जिनमें से…

Read More

नया खाई के अवसर पर गृह ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रतिवर्ष दशहरे के दिन अपने पैतृक घर में पूजा करते हैं मुख्यमंत्री

ग्रामीणों से की देर तक चर्चा ग्रामीणों ने कहा, आपका इस दिन विशेष रूप से करते हैं इंतजार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर/दुर्ग, नया खाई एवं नया पानी के अवसर पर अपने गांव कुरूदडीह में पूजा करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों से बातचीत की। मुख्यमंत्री हर दशहरे के अवसर पर नया खाई में अपने पैतृक घर मे पूजा करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणजनों से पूछा कि नया खाई की पूजा हो गई क्या। उन्होंने कहा कि हर साल दशहरे में आपके साथ…

Read More

मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर जारी डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा माई स्टेम्प योजना के तहत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया। यह डाक टिकट देश के सभी बड़े डाक घरों के काउंटरों में उपलब्ध होगी। यह डाक टिकट का संग्रहण करने वालों के लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,…

Read More