समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के ओंगोले से 11 मजदूरों की सकुशल घरवापसी हो गई है। बस्तर जिला प्रशासन द्वारा गठित रेस्क्यू दल ने इन मजदूरों की मजदूरी भुगतान प्राप्त करने के बाद बस्तर पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि दरभा विकासखण्ड के तीरथगढ़ क्षेत्र के मजदूरों को अधिक भुगतान का लालच देकर प्रकाशम जिले के ओंगोले बुलाने और ठेकेदार के चंगुल में फंसने के बाद बहुत अधिक काम लेने के साथ ही प्रताड़ित करने की शिकायत संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन के माध्यम से जिला…
Read MoreCategory: होम
जिले में वैश्विक सोच के अनुरूप वस्तुओं के निर्यात बढ़ाने की जरूरत- कलेक्टर
परिवहन की अच्छी सुविधा होने के कारण व्यापारिक दृष्टि से राजनांदगांव जिला समृद्ध वैश्विक स्तर पर वस्तुओं के निर्यात के बेहतर अवसर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एक्सपोटर्स कॉनक्लेव संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित एक्सपोटर्स कॉनक्लेव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि भारतीय इतिहास के अनुसार देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र निर्यात के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के अभिलेख से…
Read Moreकलेक्टर श्री बंसल ने लिया बस्तर दशहरा की तैयारियों का जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर और जिया डेरा पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में भी निर्देश दिए। नगर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा कलेक्टर श्री बंसल ने इसके साथ ही नगर में चल रहे विभिन्न विकास…
Read Moreकुम्भकारों के लिए उनकी आबादी वाले स्थानों में आरक्षित की जाएगी जमीन: भूपेश बघेल
कुम्भकार समाज के युवाओं के लिए जगदलपुर में खोला जाएगा प्रशिक्षण केन्द्र अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए जिला और विकासखंड मुख्यालय में छात्रावास प्रारंभ करने का प्रस्ताव शामिल किया जाएगा अगले बजट में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को नियमानुसार वनभूमि अधिकार मान्यता पत्र दिए जाएंगे मुख्यमंत्री ने जिलेवार आवेदन और पात्र लोगों की सूची मांगी बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल प्रांरभ हुए हैं, वहां विद्यार्थियों के लिए खोल जाएंगे हॉस्टल मुख्यमंत्री ने बस्तर संभाग से आए अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के प्रतिनिधिमंडल को…
Read Moreकोदो-कुटकी और रागी की खेती को लेकर वनांचल के किसानों ने उत्साह
अब तक हो चुकी 87 हजार 780 हेक्टेयर में बोनी, इस वर्ष एक लाख एक हजार 840 हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन की शुरूआत किए जाने के साथ ही कोदो-कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा के चलते वनांचल के किसानों ने इसकी खेती को लेकर उत्साह है। किसान तेजी से कोदो-कुटकी और रागी बुआई में लगे हैं। चालू खरीफ सीजन में अब तक 87 हजार 780 हेक्टेयर में कोदो-कुटकी और रागी की बुआई पूरी कर ली…
Read Moreमनरेगा लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण का कार्यालय अब नवा रायपुर में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत गठित त्रि-सदस्यीय लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण का कार्यालय नवा रायपुर, अटल नगर स्थानांतरित हो गया है। नवा रायपुर के सेक्टर-24 में ग्राम झांझ में बने आर.सी.टी.आर.सी. एवं आर.आर.एन.एम.यू. भवन के तृतीय तल में कक्ष क्रमांक 315, 316 एवं 317 में यह कार्यालय संचालित होगा। पहले प्राधिकरण का कार्यालय सिविल लाइंस, रायपुर स्थित विकास भवन में संचालित था। प्राधिकरण में विभाग द्वारा नियुक्त सदस्यद्वय दयाराम राठौर (मोबाइल नम्बर 6266097797)…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना में शामिल हुआ एरी सिल्क कोकून उत्पादन
कसारे वन्या सिल्क मिल के डायरेक्टर ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में कसारे वन्या सिल्क मिल के डायरेक्टर डी.एस. कसारे ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने राज्य शासन द्वारा किसान हित में शुरू किए गए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत एरी सिल्क कोकून के उत्पादन को भी सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया । श्री कसारे ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को एरी सिल्क का बना शॉल भेंट किया। इस अवसर…
Read Moreराष्ट्रीय ओबीसी आयोग के अध्यक्ष से कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चर्चा की
जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के आधार एवं महत्तवपूर्ण निर्देशों से अवगत कराया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भगवान लाल साहनी से आज यहां सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में कलेक्टर सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने मिलकर चर्चा की। श्री साहनी ने अधिकारियों से जानकारी ली कि जिले में किस आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। क्रीमी लेयर तथा नॉन क्रीमी लेयर के आधार क्या हैं तथा केंद्र सरकार एवं राज्य…
Read Moreटीकाकरण जागरूकता की एक मिसाल, जनपद सीईओ एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम नाला पार कर बाइक से दूरस्थ ग्राम कुण्डकाल पहुंचे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है। टीकाकरण जागरूकता के लिए एक मिसाल उस वक्त देखने को मिली जब जनपद सीईओ मानपुर डीडी मांडले एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम नाला पार करते हुए बाइक से ग्राम पंचायत मदनवाड़ा के दूरस्थ ग्राम कुण्डकाल पहुंचे। उन्होंने वहां ग्रामवासियों से बातकर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। इसका असर यह रहा कि ग्रामवासियों को टीका का पहला डोज लगा। गौरतलब है कि मानपुर में टीकाकरण का कार्य तेजी…
Read Moreमहिला आयोग के स्वतः संज्ञान का परिणाम बीईओ निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज एक अखबार में नारायणपुर जिले की छपी खबर “बी ई ओ ने पोस्ट किया अश्लील वीडियो” को स्वतः संज्ञान लिया।उन्होंने नारायणपुर जिले के महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस पूरे मामले की जानकारी प्राप्त कर अवगत कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीईओ के खिलाफ बस्तर संभाग के कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1995 के नियम 3 के विपरीत होने से…
Read More