समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के ग्राम भालूचुआ पहुंच कर वहां के ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाकात की। श्री अकबर ने इस दौरान जनचौपाल लगाकर वहां के ग्रामीणों की व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं, मांगों से रूबरू हुए। उन्होने कहा कि पूरे कवर्धा क्षेत्र के साथ-साथ इस भालुचुआ गांव से मेरा बरसों पुराना नाता रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पुरानी यादें भी साझा किए। श्री अकबर से ग्रामीणों ने गांव में…
Read MoreCategory: होम
जशपुर जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नल कनेक्शन के माध्यम से घर पर ही मिल रहा है शुद्ध जल
लीलावती को अब पेयजल लेने नहीं जाना पड़ता बाहर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अब दूरदराज के गांवों के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक ग्राम बसाहट के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। जिससे लोगों की पेयजल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। योजना के तहत विकासखण्ड जशपुर के ग्राम पंचायत जकबा के आश्रित गाँव अमेराटोली में ग्रामीणों को उनके घर तक पाईप लाइन…
Read Moreजशपुर जिले के स्व-सहायता समूह की महिलाओं का 1 करोड़ 27 लाख 54 हजार का ऋण हुआ माफ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला एंव बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ महिलाकोष योजना के तहत् ऋण योजना में जिला जशपुर अंतर्गत 647 महिला स्व-सहायता समूहों को 01 अगस्त 2021 के पूर्व प्रदायित ऋण एवं ब्याज की राशि 1 करोड़ 27 लाख 54 हजार 38 रुपए की राशि लंबित अवधि से ऋण एवं ब्याज न चुका पा रहे थे। ऐसे ऋण एवं ब्याज को छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर के द्वारा माफ कर दिया गया है।
Read Moreजशपुर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को दिया जा रहा पौष्टिक भोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पोष्टिक भोजन भी दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्र में नन्हें बच्चों के बौद्धिक क्षमता विकास के लिए अच्छी शिक्षा भी दी जा रही है और उनको कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बचने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंश का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।
Read Moreखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा हेतु जशपुर जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों हेतु भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से 1.15 बजे तक कुल 10 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। जिसमें शासकीय रामभजन.राय. एन.ई.एस. पी.जी कॉलेज जशपुर, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा. विद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर , स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मा.उ.मा. विद्यालय जशपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, शासकीय मॉडल…
Read Moreखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के भर्ती परीक्षा के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी, जशपुर जिले में कुल 4655 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों हेतु भर्ती परीक्षा 20 फरवरी 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित किया जावेगा। उक्त परीक्षा में कुल 4655 अभ्यर्थी सम्मिलित होगें। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने परीक्षा के संपादन हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिसमें डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास को नोडल अधिकारी व नायब तहसीलदार जशपुर सुशील कुमार सेन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया…
Read Moreजान गंवाने वाले सभी बच्चों के परिजनों को मुआवजा दे कांग्रेस सरकार – राम विचार नेताम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद राम विचार नेताम आज 16 फरवरी बुधवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा इस बजट सत्र में मेरे एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी है कि पिछले तीन वर्ष में छत्तीसगढ़ में 25 हज़ार 164 आदिवासी बच्चों की जानें गयी हैं। इन बच्चों में 13 हज़ार से अधिक नवजात शिशु और 38 सौ से अधिक छोटे बच्चे-बच्चियां थे। दुर्भाग्य की बात यह है कि…
Read Moreकमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए किसानों से की चर्चा, धान खरीदी के बेहतर इंतजाम से खुश हैं किसान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद के क्रम में कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जिले के धान बेचने वाले कुछ किसानों से चर्चा किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कोटा विकासखण्ड के 5-6 किसानों से चर्चा कर धान खरीदी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के उनके अनुभव सुने। किसानों ने बताया कि धान बेचने से लेकर भुगतान पाने तक संपूर्ण प्रक्रिया अब काफी सुगम हो गई है। पहले धान बेचने का लेकर किसानों को चिंता सताते रहती थी। लेकिन खरीदी केन्द्रों के…
Read Moreभूमि के बाजार मूल्य दर में 40 प्रतिशत् तक छूट, मंत्रालय वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग ने जारी किया आदेश
समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर जिला पंजीयक श्रीमती उषा साहू ने बताया कि बिलासपुर सहित प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य की दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ प्रदेशवासी 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाईड लाईन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी। गौरतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वेल्यू गाईड लाईन की दरों…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में कोविड-19 के दौरान अधिरोपित सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने जारी किया आदेश
कार्यक्रम, आयोजनों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करना होगा आवश्यक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में कोविड-19 के दौरान अधिरोपित सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, आयोजनों में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर मास्क, सेनिटाईजर का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक होगा।
Read More