खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा हेतु जशपुर जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पदों हेतु  भर्ती परीक्षा 20 फरवरी को 2022 को पूर्वान्ह 10 बजे से 1.15 बजे तक कुल 10 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रवार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

जिसमें शासकीय रामभजन.राय. एन.ई.एस. पी.जी कॉलेज जशपुर, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा. विद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर , स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मा.उ.मा. विद्यालय जशपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, शासकीय मॉडल उमा विद्यालय जशपुर डोड़काचौरा हेतु,  सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, संत जेवियर उच्च माध्यमिक विद्यालय शंाति भवन जशपुर, जशपुरांचल अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक  स्कूल मधुवनटोली,  संत पॉल इंग्लिश मीडियम स्कूल बघिमा में कुल 10 पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!