समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर आर्ट गैलरी में शनिवार को कला की बहुरंगी छटा बिखरी। यहां आयोजित ओपेन माइक को विशेष बनाने के लिए रंगोली, गायन, नृत्य, पेंटिंग एवं अन्य विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में कलाकारों, शायरों, गायकों, नर्तकियों आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बस्तर के कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए बस्तर आर्ट गैलरी साप्ताहिक कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। बस्तर की कला समाज के सदस्यों द्वारा रंगोली कार्यशालाओं, हिपहॉप नृत्य कार्यशालाओं, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य कार्यशालाओं जैसी कई कार्यशालाओं का…
Read MoreCategory: होम
जशपुर कलेक्टर ने बगीचा विकासखण्ड का किया निरीक्षण और विभागीय कार्यो की ली जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज बगीचा विकासखण्ड के विभिन्न स्थानों का अवलोकन करते हुए गौठान , मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट, चाय बागान, राईस प्रोसेसिंग सहित अन्य विभागीय कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तोरा गौठान का अवलोकन करते हुए गौठान में अधिक से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन गतिविधयों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने और गौठान को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत लोरो में मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट के लिए बनाए गए गोदाम का निरीक्षण किया उन्होंने वर्तमान में…
Read Moreकुलपति चयन विवाद में बोले डॉ. रमन भाजपा का हमेशा से यह मानना रहा है कि प्रदेश के माटीपुत्रों को प्राथमिकता मिले
डा. रमन ने कहा कि तुलसी को राज्यसभा भेजने जैसी ग़लती भी भविष्य में न दुहरायें बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में कुलपति चयन विवाद को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट तौर पर मानना रहा है कि यहां माटीपुत्रों को प्राथमिकता मिलनी चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योग्य प्रतिभाओं की कमी नहीं है, राज्य निर्माता अटल जी ने इसी ध्येय को लेकर प्रदेश का गठन किया था। छत्तीसगढ़ी को राजभाषा बनाने समेत असंख्य ऐसे कदम प्रदेश…
Read Moreसभी प्राथमिक स्कूलों में होगा कहानी उत्सव का आयोजन, अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस 22 फरवरी को, बच्चों को सुनने के कौशल में दक्ष बनाने पर जोर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में मूलभूत साक्षरता के विकास के लिए बच्चों को सुनने के कौशल में दक्ष बनाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस 22 फरवरी को राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में कहानी उत्सव मनाया जाएगा। कहानी सुनाने के लिए स्कूलों में बड़े-बुजुर्गाें को आमंत्रित किया जाएगा, जो स्थानीय भाषा में बच्चों को कहानी सुनाएंगे। आयोजन के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से दिशा-निर्देश सभी जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा को जारी कर दिए गए हैं। कहानी सुनाना दुनिया को सबसे प्राचीन शिक्षण उपकरण है। प्राचीन काल…
Read Moreएकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, 11 छात्र एमबीबीएस में और एक डेंटल में चयनित, सभी छात्र दूरस्थ आदिवासी अंचल के, चयनितों में 5 छात्राएं भी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त किया है। इनमें से 11 विद्यार्थी एमबीबीएस और एक विद्यार्थी का चयन बीडीएस (डेंटल) के लिए हुआ है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सचिव श्री डी.डी. सिंह और आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने इन विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की…
Read Moreनई राजधानी परियोजना नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की 6 मांगे पर बनी सहमति, कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि नई राजधानी परियोजना नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की 8 मांगों में से 6 मांगों पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं एवं उनकी मांगों पर विचार विमर्श के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति किसान कल्याण समिति के प्रतिनिधियों से प्रभावित किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर लगातार चर्चा कर रही है। अब तक तीन बैठकों में किसान प्रतिनिधियों के साथ सार्थक चर्चा हुई है। प्रभावित किसानों…
Read Moreबगीचा सामुहिक दुष्कर्म मामले में सांसद गोमती साय ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से फरार आरोपियों पर कार्यवाही की मांग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने नाराजगी जाहिर की है। घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए,उन्होनें मामले के तीन फरार आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी की है। प्रदेश में ध्वस्त होते जा रहे कानून व्यवस्था को लेकर भूपेश बघेल सरकारपर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी…
Read Moreउत्तरप्रदेश में भाजपा महँगाई-बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को छोड़ सिर्फ लोगों में टेरर पैदा करने की बात कर रही है – अमरजीत भगत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कांग्रेस के आदिवासी नेता अमरजीत भगत सोनभद्र के दुग्धी में भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो मतदाताओं में डर और टेरर पैदा करने वाली बात कर रही है। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, “वे महँगाई और बेरोज़गारी को दूर करने की बात नहीं कर रहे हैं। लोगों के हितों की बात करना छोड़कर सिर्फ सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने और लोगों को डराने वाली बातें कर रहे हैं”…
Read Moreआदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था का आइना है, भूपेश बघेल देख लें – भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने जशपुर जिले के बगीचा इलाके में एक बेहद गरीब आदिवासी बच्ची को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि बात- बात पर कानून के राज का ढ़ोल पीटने वाली कांग्रेस की सरकार में कानून व्यवस्था किस तरह दम तोड़ चुकी है, यह घटना इसका आइना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस आइने में अपने राज की असल तस्वीर देख लें। यूपी में किसी भी घटना पर राजनीतिक…
Read Moreमंत्री डॉ. डहरिया कबीर आश्रम में सत्संग में हुए शामिल, आश्रम तक सड़क और शेड होगा निर्माण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम सकरी कोरासी के श्री कबीर आश्रम में पारख सिद्धांत के प्रमुख प्रवर्तक संत पूज्य श्री धर्मेन्द्र साहेब जी के सत्संग में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सकरी कोरासी कबीर आश्रम में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह आयोजित किया जाता है। डॉ. डहरिया ने समारोह को सम्बोधित किया और सकरी कोरासी मुख्य मार्ग से आश्रम तक कांक्रीट रोड एवं आश्रम प्रांगण में शैड निर्माण बनाये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम में जनपद…
Read More