मुख्यमंत्री से कोटवार संघ के प्रतिनिधिमंडल से की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कोटवार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांग और ज्ञापन के सबंध में मुख्यसचिव और राजस्व सचिव की संयुक्त कमेटी के परीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वसन दिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो और विधायक राम कुमार यादव उपस्थित थे।

Read More

नया जिला बनने से विकास में आएगी तेजी: मुख्यमंत्री

बिलाईगढ़ के नागरिकों ने जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद से इस इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। इस तारतम्य में राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। इस अवसर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो और विधायक राम कुमार यादव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा…

Read More

उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शामिल होंगे विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 17 सितम्बर को उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन से प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात् 12.15 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.50…

Read More

सफाईकर्मियों में वैचारिक बदलाव लाने तथा उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है – श्री रावत

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत शासन के उपाध्यक्ष बबन रावत ने सफाई कर्मचारियों एवं मैनुअल स्केवेंजर के पुनर्वास की ली समीक्षा बैठक सफाईकर्मियों के वेतनमान, सुविधा, आवास एवं अन्य योजनाओं के संबंध में ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत शासन के उपाध्यक्ष बबन रावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सफाई कर्मचारियों एवं मैनुअल स्केवेंजर के पुनर्वास की समीक्षा हेतु बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत शासन के उपाध्यक्ष बबन रावत ने कहा कि सफाई कर्मचारियों…

Read More

पौधरोपण के साथ साथ इनका संरक्षण भी जरुर करें – कलेक्टर

ग्राम इंदावानी में 6 एकड़ भूमि पर हो रहे वृहद वृक्षारोपण स्थल का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम इंदावानी में 6 एकड़ भूमि पर हो रहे वृहद वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण किया। यहां 6 एकड़ जमीन पर लगभग 900 पौधे रोपित किए जा रहे है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि पौधरोपण के साथ इसका संरक्षण भी जरूरी है। पौधे लगाने के बाद इसके देखरेख पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि…

Read More

सुराजी गांव योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करें : कलेक्टर

संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी दिए निर्देश मल्टीएक्टीविटी केन्द्र के रूप में गौठान में कृषि संबंधी गतिविधियां मशरूम उत्पादन, मछलीपालन, मुर्गीपालन, सामुदायिक बाड़ी एवं अन्य गतिविधियां होती रहे संचालित, वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण में गति लाने के दिए निर्देश सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के संबंध में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के कार्यों की गहन समीक्षा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज वीडियो…

Read More

राष्ट्रीय एलेट्स इनोवेशन अवार्ड से पुरस्कृत हुआ छत्तीसगढ़ का ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम

 ‘ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव फॉर गवर्नमेंट सर्विस डिलिवरी‘ श्रेणी में प्रदान किया गया अवार्ड पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए लागू किया गया है ‘आभार आपकी सेवाओं का‘ ऑनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग और कोष लेखा एवं पेंशन संचालनालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा राज्य के पेंशनरों के पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संचालित आनलाईन पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम ‘आभार आपकी सेवाओं का‘ राष्ट्रीय स्तर पर एलेट्स एनोवेशन अवार्ड (Elets Innovations Award) से सम्मानित किया गया है।…

Read More

जिले में बनाए गए 263 गौठानों से 664 महिला समूहों के लिए सशक्तिकरण का मार्ग हुआ प्रशस्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो दुर्ग, शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम अंतर्गत 263 गौठानों का निर्माण किया है। योजना के सफल व सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लिए महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित किया गया है। महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रयास में सफलता साफतौर देखा जा सकता है। महिलाओं ने गौठान कार्यक्रम से जुड़कर अपने आप को साबित भी किया है। गोधन न्याय योजनांतर्गत विविध गतिविधियों का संचालन महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। समूहों के द्वारा सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, मुर्गी पालन, बटेर पालन,…

Read More

पौनी पसारी योजना से मिल रहा शहरवासियों को व्यवस्थित बाजार का लाभ

52 लाख की लागत से भगवानपुर और केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास में किया गया निर्माण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायगढ़, पौनी पसारी योजना के तहत शहरवासियों को व्यवस्थित बाजार का लाभ मिल रहा है। करीब 52 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 44 भगवानपुर और वार्ड क्रमांक 5 केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास पौनी पसारी योजना के तहत चबूतरा निर्माण कराया गया।राज्य शासन द्वारा शहर में ठेला, गोमचे व अव्यवस्थित रूप में सब्जी, फल दुकान लगाने वालों के लिए पौनी पसारी योजना के तहत व्यवस्थित बाजार बनाने का निर्णय…

Read More

बस्तर एवं आदिवासियों की कला, संस्कृति, भाषा एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा बादल: कलेक्टर

संस्थान को शीघ्र मूर्तरूप देने आदिवासी समाज के प्रमुखों तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति जगत से जुडे़ लोगों की ली बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट, लिटरेचर एण्ड लेंग्वेज अर्थात बादल बस्तर एवं आदिवासियों की कला, संस्कृति, भाषा एवं साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा कलेक्टर रजत बंसल ने कहा । इस महत्वपूर्ण संस्थान के कार्यो को शीघ्र मूर्तरूप देने आज जगदलपुर शहर के समीपस्थ ग्राम आसना में निर्मित बादल के परिसर में आदिवासी समाज के प्रमुखों तथा कला, साहित्य एवं संस्कृति जगत…

Read More