समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में रविवार को प्रयोगशाला के साथ कम्प्यूटर शिक्षा, संगीत शिक्षा, स्पोकन इंग्लिश की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गोमती साय सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में बाल शिक्षण समिति के अध्यक्ष विश्म्भर दयाल अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि राजीव रंजन नन्दे, घनश्याम अग्रवाल, शिवकुमार बंग, मनोज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, रवि जैन, आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद गोमती साय ने समारोह को संबोधित…
Read MoreCategory: होम
प्रदेश कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने संबंधी पारित किए गए प्रस्ताव पर भाजपा ने किया कटाक्ष : कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी से योग्य कोई नेता नहीं है – भाजपा
कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव, करियर सुरक्षित करने की जुगत है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने पीसीसी द्वारा राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास करने के संबंध में कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मानचित्र को सिमटाकर 2 राज्यों तक कर देने वाले, कांग्रेस पार्टी के अनिच्छुक शहजादे को पुनः कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाने का छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रस्ताव दो बाते…
Read Moreकोरबा पुलिस द्वारा जगराता कार्यक्रम में किया गया “निजात अभियान” का प्रचार प्रसार
कार्यक्रम में आए दर्शकों से पुलिस ने निजात अभियान में सहयोगी बनने की भी की अपील आयोजक एवं कलाकारों ने भी व्यक्त किया अपना समर्थन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में ” निजात “ अभियान चलाया जा रहा है, निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अलग अलग मंच पर नए नए तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आज की रात्रि में थाना…
Read Moreकांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न : बैठक में दो प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाये जाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से हुआ पारित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश चुनाव समिति और राज्य के एआईसीसी सदस्यों को नामित करने राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया अधिकृत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुये। पहला…
Read Moreविश्वकर्मा पूजा में भी छाया रहा निजात अभियान : कोरबा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए चलाया जा रहा है निजात अभियान
भजन कार्यक्रम में आए दर्शकों से पुलिस ने निजात अभियान में सहयोगी बनने की की अपील शहडोल से आए कलाकारों ने भजन गाकर जताया समर्थन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में “निजात” अभियान चलाया जा रहा है, निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है, सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अलग-अलग मंच पर नए नए तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आज की रात्रि में थाना दर्री क्षेत्र में…
Read Moreस्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी के घर आकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने अर्पित की श्रद्धांजलि
स्वर्गीय श्री बिसाहूदास महंत श्री बाजपेयी के वरिष्ठ साथी व मार्गदर्शक रहे हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी के निवास विकास नगर 27 खोली पहुँच कर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री महंत के पिता स्वर्गीय श्री बिसाहूदास महंत श्री बाजपेयी के वरिष्ठ साथी व मार्गदर्शक रहे हैं। स्वतः डॉ. चरण दास महंत श्री बाजपेयी के ज्येष्टपुत्र न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बाजपेयी के साथ बिलासपुर स्थित शासकीय बहु उद्देशीय उच्चतर माध्यामिक शाला में साथ रहे हैं। आज…
Read Moreसेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त किये मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार
सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर राज्य भर में विविध सेवा कार्यों का हुआ श्रीगणेश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने आज सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर राज्य भर में विविध सेवा कार्यों का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं तथा जनता को संबोधित करते हुए मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये। मोदी भारत के गौरव – डॉ. रमन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में सेवा…
Read Moreजगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल
जगद्गुरु शंकराचार्य जी सनातन संस्कृति के रक्षक थे: बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वर्गीय द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रायपुर दक्षिण विधानसभा के टाउन हॉल में किया गया। पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल भी इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी द्वारा की गई धर्म और समाज की अनंत सेवा को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि वे…
Read Moreयशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को सौगात, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 500 से भी अधिक हितग्राहियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरण किया
पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने हितग्राहियों को 15 दिन के सेवा पखवाड़े के बारे में भी किया जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत 500 से ज्यादा हितग्राहियों को गैस कनेक्शनों का वितरण किया गया। देश की माताओं बहनों के स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई योजनाएं आज कारगर साबित…
Read Moreजैनमुनि राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ जी के दिव्य वचनों को श्रवण करने का सौभाग्य मिला : बृजमोहन अग्रवाल
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के आवास पर पधारें राष्ट्र संत जैनमुनि ललितप्रभ सागर ललितप्रभ सागर जी महाराज से प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की: बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी ने राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जैनमुनि राष्ट्र संत श्री ललितप्रभ जी पदयात्रा करते हुए आज पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी के आवास पर पधारे। परिवार के सभी लोगों ने ललितप्रभ जी के दिव्य वचनों को श्रवण किया। इस दौरान जैन मुनी…
Read More