भाजपा मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, किसान दगा दिवस, नोटबंदी, जीएसटी दिवस के रूप में मनाये

मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा नहीं उनकी उपलब्धियों पर मनाया जाना चाहिये – कांग्रेस समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के बजाय बेरोजगारी दिवस, महंगाई दिवस, वादाखिलाफी दिवस, किसान दगा दिवस, नोटबंदी दिवस, जीएसटी दिवस के रूप में मनाना चाहिये। जिस महापुरूष की ख्याति जिस विषय में रहती है परंपरा है कि उस महापुरूष के जन्मदिवस को उसी के रूप में मनाया जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पं. ज्वाहर लाल…

Read More

भ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं बख्श रही कांग्रेस सरकार – केदार कश्यप

भगवान के घर में डाका डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में भारी भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने का हवाला देते हुए कहा है कि जिस मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है, वहां भी कांग्रेस भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आई। कांग्रेस की भ्रष्टतम सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा। इनके चापलूस दरबारी मंत्री भूपेश बघेल को भगवान का ही दर्जा दे रहे हैं और ये जगत के स्वामी…

Read More

स्वच्छता पखवाडा के दूसरे दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान सहित स्वच्छता से संबंधित अनेक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है । इस स्वच्छता पखवाडा में प्रत्येक दिवस, थीम के अनुसार साफ-सफाई एवं स्वच्छता से संबन्धित विविध कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे है ।  इसी कड़ी में आज दिनांक 17 सितंबर 2022 को स्वच्छता पखवाड़ा के दूसरे दिवस “स्वच्छ स्टेशन’ थीम पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए । इस दौरान…

Read More

चीता प्रोजेक्ट में भी मोदी और भाजपा ने देश को गुमराह किया – कांग्रेस

चीतों का भारत आना पूर्ववर्ती सरकारों की मेहनत का नतीजा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन जिस प्रकार से पूरी भाजपा केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार ने चीता इवेंट किया वह बड़ा हास्यास्पद और देश के लोगों को गुमराह करने वाला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चीता भारत लाने का प्रोजेक्ट 50 साल पहले शुरू हुआ था। 1972 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लेकर आईं। उसके बाद आईएएस अधिकारी एम.के. रंजीत सिंह ने चीतों को बचाने के लिए एक…

Read More

खाद्य मंत्री ने जनसंवाद में सुनी लोगों की समस्याएं, जनसंवाद कार्यक्रम में मिला 216 आवेदन

तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को मिला स्वेच्छानुदान राशि का लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत शनिवार को राजीव भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अपने समस्या तथा मांग से संबंधित लगभग 216 आवेदन दिए। मंत्री श्री भगत ने संबंधित विभागों को आवेदन के निराकरण के लिए तत्काल निर्देशित किया। कार्यक्रम में तृतीय लिंग समुदाय के लोगों सहित 18 लोगों को शिक्षा, ईलाज और स्वरोजगार के लिए 1…

Read More

दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के जरिये आत्मनिर्भर बनने के लिए कौशल विकास जरूरी – मंत्री श्री भगत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जनशिक्षण संस्थान द्वारा शनिवार को राजमोहनी देवी भवन में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत तथा विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न विषयों में कौशल प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि वर्तमान…

Read More

स्वच्छता में शहर को सिरमौर बनाने माई अम्बिकापुर टीम ने स्वच्छता लीग में किया प्रतिभाग : मंत्री, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने सड़क की सफाई कर स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर नगर निगम अम्बिकापुर को देश के स्वच्छ शहरों में सिरमौर बनाने के लिए यहां के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं नागरिक सार्थक पहल कर रहे है। इसी कड़ी में केंद्रीय आवासन तथा शहरी कार्य मंत्रालय के तत्त्वावधान में स्वच्छ अमृत महोत्सव अंतर्गत शनिवार को आयोजित इंडियन स्वच्छ्ता लीग में नगर निगम अम्बिकापुर ने माई अम्बिकापुर टीम के रूप में प्रतिभाग किया और अम्बिकापुर को स्वच्छ शहरों में सिरमौर बनाने की पहल शुरू हुई। मेरिन ड्राइव के पास आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा स्वच्छता…

Read More

पैसे लेकर गाडी रिपेयर कर किसी अन्य ब्यक्ति को देने एवं 01 गाडी अपने कब्जे में रखकर धोखाधड़ी करने वाले गैरेज के मालिक को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 64/2022  धारा 420,409 भादवि एवं अपराध क्र. 65/2022  धारा 409 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी रंगनाथ चंद्रा उम्र 52 वर्ष निवासी बंसूला थाना बिर्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.09.21 को अपने वाहन क्र. CG11 BC 4188 बोलेरो को रिपेयर एवं सफेद रंग कराने बम्हनीडीह के 3D मोटर्स के मालिक अर्पित जायसवाल को बनवाने दिया था जिसको किस्त किस्त में कुल 51000 रू. दिया गया था इसके बावजूद भी अर्पित जायसवाल द्वारा  वाहन वापस नहीं किया तथा उक्त वाहन को किसी अन्य…

Read More

निजात अभियान में थाना श्यांग क्षेत्रांतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी श्यांग उपनिरीक्षक पूरन सिंह बघेल के द्वारा आदिवासी कन्या आश्रम में छात्र छात्राओं और स्टाफ को ”  नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया  गया ।  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक  पूरन सिंह बघेल द्वारा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से  दूर रहने की सलाह दिया गया । कोरबा पुलिस द्वारा…

Read More

महिला सेल कोरबा के द्वारा अयोध्यापुरी में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम, अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जागरुक कर डाउनलोड कराया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत महिला सेल प्रभारी गायत्री शर्मा द्वारा अयोध्यापुरी बस्ती की महिलाओं के समक्ष  निजात अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, महिलाओं पर घटित अपराध  संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया  गया । इस अवसर पर अयोध्यापुरी में महिलाओं को संबोधित करते हुए निरीक्षक गायत्री शर्मा द्वारा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से  दूर रहने की सलाह दिया गया , महिलाओं के…

Read More