मंत्री श्री अकबर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न सड़क दुर्घटना में कमी लाने वाहन चालकों के प्रशिक्षण पर जोर चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट में तत्परता से हो सुधार की कार्यवाही ‘‘गुड समैरिटन को पुरस्कृत करने अनुदान योजना’’ के तहत प्रत्येक नेक व्यक्ति को प्रदाय 5 हजार रूपए की राशि में बढ़ोत्तरी हेतु चर्चा धनेली से सिलतरा सर्विस मार्ग के चौड़ीकरण का निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक…
Read MoreCategory: होम
रेलवे स्टेशनों पर स्थित पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) अब जाने जाएंगे “सहयोग” के नाम से
रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) का नाम बदलकर किया “सहयोग” समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर भारतीय रेल द्वारा यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर प्लेटफार्म पर ट्रेनों से संबंधित आवश्यक पूछताछ आदि के लिए सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में पूछताछ काउंटर (इंक्वायरी बूथ) उपलब्ध कराए गए हैं। इन पूछताछ काउंटरों के जरिए रेल यात्री ट्रेनों की स्थिति, ट्रेनों के किस प्लेटफार्म पर आगमन की जानकारी सहित स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों से जुड़े अहम जानकारियां हासिल करते हैं।…
Read Moreछत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रदेश में कोयला संकट का मुद्दा उठाने के लिए दिया धन्यवाद
छत्तीसगढ़ में उद्योगों का अस्तित्व बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री से नेतृत्व करने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर उनके द्वारा प्रदेश में कोयला संकट पर उठाए गए मुद्दों का पुरजोर समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल नचरानी ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में कोयला संकट के संबंध में केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी को 30 जुलाई को लिखे पत्र और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री…
Read Moreमाफियागढ़ में कृषि भूमि की खरीद फरोख्त किसान मुख्यमंत्री को नहीं दिख रही – भाजपा प्रवक्ता
उद्योगों के लिए कृषि भूमि कब्जाने का गोरखधंधा राजनीतिक संरक्षण में चलाए जाने का आरोप समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने राजधानी रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र में जमीन दलालों द्वारा करीब हजार एकड़ कृषि भूमि का एग्रीमेंट किये जाने की खबर का हवाला देते हुए कहा है कि उद्योगों के लिए कृषि भूमि कब्जाने का यह गोरखधंधा राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है। जमीन माफिया निजी और सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ साथ अकेले रायपुर जिले में हजारों एकड़ कृषि भूमि का…
Read Moreचंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का बदलेगा नाम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग
जनभावनाओं को देखते हुए राज्य शासन ने लिया निर्णय माता कौशल्याधाम चंदखुरी, बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान होगा नया नाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के महापुरूषों तथा आस्था के केंद्रों को जनभावनाओं के अनुरूप नई पहचान देने के लिए प्रदेश के तीन स्थानों चंदखुरी, गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने के निर्देश दिए है। अब चंदखुरी को माता कौशल्याधाम चंदखुरी, गिरौदपुरी को बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान को शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान के नाम से जाना…
Read Moreछपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की उपलब्ध कराई जा रही सुविधा
लगभग एक माह तक अस्थाई रूप से उपलब्ध रहेगी सुविधा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है| यह सुविधा गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 02 अगस्त 2022 से 01 सितम्बर 2022 तक…
Read Moreजशपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने हेतु कृष्ण कुंज का किया जा रहा विकास
जशपुर के कृष्ण कुंज में मुख्य द्वार निर्माण, तार फेसिंग, अन्य निर्माण कार्य की जा रही सुनिश्चित सांस्कृतिक महत्व वाले जीवनोपयोगी वृक्षों का किया जाएगा रोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किया जा रहा है। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। जहां आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षारोपण किया जाएगा। गौरतलब है कि…
Read Moreवर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 285.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 285.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 अगस्त तक औसत वर्षा 542 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 4.1 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 270.2 मिमी, मनोरा में 345.8 मिमी, कुनकुरी में 288.5 मिमी, दुलदुला में 253.2 मिमी, फरसाबहार में 264.5 मिमी, बगीचा में 341.5 मिमी, कांसाबेल में 169.2 मिमी, पत्थलगांव में 314.1 मिमी…
Read Moreनगरीय निकाय के कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं को काजी हाऊस में रखने की कार्यवाही की जा रही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में एक गोठान निर्माण हेतु शासन से 06 जून 2022 को 19.11 लाख की स्वीकृति प्राप्त कर निविदा कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्राप्त निविदा दर स्वीकृति हेतु आगामी परिषद बैठक में प्रस्तावित है नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जावेगा, साथ ही निकाय के कर्मचारियों द्वारा निरंतर निकाय क्षेत्र के आवारा पशुओं को रोड से हटाकर काजी हाऊस में रखे जाने…
Read Moreस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दस्तावेज सत्यापन के तिथि में संशोधन रू 05 अगस्त 2022 से 08 अगस्त 2022 तक तिथि निर्धारित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गैर शिक्षकीय पदों पर सीधी भर्ती हेतु पात्र-अपात्र अभ्यार्थियों की दावा आपत्ति उपरांत मेरिट सूची जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायक ग्रेड 02, सहायक ग्रेड 03, भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन की तिथि में संशोधन करते हुए अब दस्तावेज सत्यापन 05 अगस्त से 8 अगस्त 2022 तक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सहायक ग्रेड 02 सहायक ग्रेड 03 के लिये…
Read More