नवनियुक्त कलेक्टर श्री झा ने अधिकारी-कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक में दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजीव कुमार झा ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारी-कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने खरीफ फसल में कृषि विभाग द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों, खाद-बीज भण्डारण तथा उठाव आदि की जानकारी उपसंचालक कृषि से ली। उन्होने किसानों को खाद बीज की सुविधा से लाभान्वित करने के लिए…
Read MoreCategory: होम
जिले के नये कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने ग्रहण किया पदभार, छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 20वें कलेक्टर
नए कलेक्टर डॉ भुरे सप्ताह में दो दिन दौरा कर शासकीय कार्यो का निरीक्षण करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पदभार ग्रहण किया। डा. भुरे इससे पूर्व दुर्ग ज़िले में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. भुरे वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के अनुसार डॉक्टर भुरे रायपुर ज़िले के 54वें कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए है। जबकि छतीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वे राजधानी के 20 वें कलेक्टर है।डा. भुरे मूल रूप से महाराष्ट्र से संबंधित हैं।…
Read Moreकलेक्टर सौरभ कुमार को दी गई भावभीनी विदाई : जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को किया गया याद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। गत दिवस राज्य शासन मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश अनुसार उन्हें बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्रशासनिक कुशलता , नेतृत्व क्षमता प्रशंसनीय हैं, एवं वे एक बेहतर इंसान भी हैं। जिला वन मंडल अधिकारी श्री विश्वेष कुमार ने कहा की उन्होंने अपने कार्यकाल बेहतर तरीके से संजीदगी पूर्ण किया है। उनका अधिकारियों के साथ…
Read Moreउदयपुर की घटना बर्बर अमानवीय इसकी पूरे प्रदेश में निंदा हो रही भाजपा घटना पर राजनीति कर रही, छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान राज्य को सांप्रदायिकता की जद में धकेलने की भाजपा और संघ की साजिश – सुशील आनंद शुक्ला
नुपुर शर्मा की कोर्ट से फटकार के बाद स्पष्ट भाजपा देश में तनाव फैला रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान राज्य के सांप्रदायिकता की जद में धकेलने की भाजपा और संघ की साजिश है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उदयपुर की घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। पूरा देश इस बर्बर घटना के विरोध में एक जुट होकर खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस इस आतंकी घटना के आधार पर बंद बुलाकर देश और प्रदेश का माहौल…
Read Moreड्रग्स मामले में भूगोल कैफे संचालक के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग को लेकर एन.एस.यू.आई. के प्रदेश महासचिव लक्की मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन
शहर के मध्य स्थित मॉल में ड्रग्स डीलिंग युवा व छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर ज्ञात हो कि मैग्नेटो मॉल स्थित भूगोल क्लब का मैनेजर ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है और उसने पुलिस के समक्ष भूगोल संचालक अंकित अग्रवाल के खिलाफ बयान भी दिया है कि उसे ड्रग्स, संचालक अंकित के द्वारा ही मिलता था, परन्तु पुलिस इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है। शहर के मध्य स्थित मॉल में ड्रग्स डीलिंग युवा व छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ है,…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक संपन्न, आगामी आयोजनों पर हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस की मासिक बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुयी। 9 अगस्त से प्रस्तावित विधानसभा स्तरीय 75 कि.मी पदयात्रा पर चर्चा। आजादी के हीरक महोत्सव के समापन अवसर राजधानी रायपुर में 15 अगस्त को आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा। 2 अक्टूबर से प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा के आयोजन पर चर्चा। जिला, ब्लाक एवं अग्रिम संगठनों के मासिक बैठक की समीक्षा।…
Read Moreविद्यालय प्रवेश एवं शिक्षा में गुणवत्ता पर वेबीनार : शिक्षक बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर ध्यान दें, शिक्षा के स्तर की सतत् मॉनिटरिंग करें – प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने विद्यालय प्रवेश एवं शिक्षा में गुणवत्ता के लिए आयोजित वेबीनार में शिक्षा की स्थिति पर चिंतन-मनन की बात करते हुए शिक्षकों को शिक्षकीय कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बुनियादी शिक्षा देना जरूरी, जो आगे जाकर उनको उच्च शिक्षा में सहयोग करेगा। डॉ. शुक्ला ने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत होना जरूरी है। वेबीनार में जिलों के शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक, सभी स्कूलों के प्राचार्य, प्रधान…
Read Moreविशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें – श्रीमती शम्मी आबिदी
सरगुजा संभाग में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिम जाति विभाग की आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने एकलव्य विद्यालयों के बेहतर संचालन के संबंध में आज सरगुजा संभाग में संचालित 22 एकलव्य आदर्श विद्यालयों के प्राचायों एवं छात्रावास अधीक्षकों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बच्चों पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। यह बच्चे बहुत ही विषम परिस्थितयों से आते हैं, जिसके कारण इनमें शिक्षा का स्तर अन्य बच्चों…
Read More‘‘पौधा तुंहर दुआर’’: निःशुल्क पौधा घर पहुंच सेवा का शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पौधा तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत आज दक्षिण कोण्डागांव वन मंडल अंतर्गत कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र के समस्त 22 वार्डों हेतु निःशुल्क पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। इसके तहत एक जुलाई से 31 जुलाई तक निःशुल्क पौधा का वितरण किया जाएगा। वन मंडलाधिकारी दक्षिण कोण्डागांव श्री उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस योजना के तहत पौधा प्राप्ति पंजीयन हेतु वन मंडल के दूरभाष क्रमांक मो. 7587014628 में पूर्वान्ह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसमें आंवला, मूनगा, नींबू, गंगा…
Read Moreराज्य में एक लाख निजी और 3721 सामुदायिक बाड़ियां विकसित, सामुदायिक बाड़ियों का संचालन कर रही हैं महिला समूह
शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा उद्यानिकी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित सुराजी गांव योजना के बाड़ी कार्यक्रम के तहत राज्य में अब तक उद्यानिकी विभाग की मदद से एक लाख व्यक्तिगत बाड़ियां और 3721 सामुदायिक बाड़ियां विकसित की गई है। सामुदायिक बाड़ियों का रकबा 1719 हेक्टेयर है, जहां महिला समूह विभिन्न प्रकार के साग-सब्जियों की खेती कर आय अर्जित कर रही हैं। सामुदायिक बाड़ियों के विकास के लिए उद्यानिकी विभाग के पास पृथक से कोई बजट प्रावधान…
Read More