” ऑपरेशन नारकोस ” के अंतर्गत मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर और अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर के साथ 36 किलो गांजा मादक पदार्थ लावारिस अवस्था में जप्त कर शारेपु रायपुर को किया गया सुपूर्द

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के ऑपरेशन नारकोस अभियान के अंतर्गत प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेसुब बिलासपुर ए. एन. सिन्हा तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब एस. के. गुप्ता के निर्देशन में दिनांक 24 जून 22 को समय 18:35 बजे मुखबिर सूचना पर रेसुब पोस्ट प्रभारी निरीक्षक एम.के. मुखर्जी, मंडल टास्क टीम रायपुर उप निरीक्षक ए.जेड.चौधरी, उपनिरीक्षक सनातन थानापति, उप निरीक्षक बी.आर.साहू, सहायक उप निरीक्षक यू. के. श्रीवास अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर, प्रधान आरक्षक व्ही.सी.बंजारे, आरक्षक एन.के महाना, आरक्षक देवेश सिंह हमराह के साथ संयुक्त रूप से रेलवे…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुनकुरी में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों और प्रमुखों से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा करने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सामाजिक प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान रौतिया समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किए…

Read More

मुख्यमंत्री 26 जून को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा एवं आस्ता में आमजनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

कुनकुरी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित कई विकास कार्याें का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 26 जून को जशपुर विधानसभा क्षेत्र के बगीचा एवं आस्ता में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा और लोगों से फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जशपुर में विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात एवं रात्रि विश्राम भी करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जून…

Read More

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : विधानसभा- कुनकुरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम की झलकियां एक नज़र में, जाने कहाँ कहाँ की क्या क्या घोषणा..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां, विधानसभा- कुनकुरी, जिला-जशपुर दिनांक: 25.06.2022              मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड फरसाबहार के पमशाला में ईब नदी के तट पर कंवर समाज द्वारा निर्मित राधाकृष्ण मंदिर दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया।              मुख्यमंत्री ने पगुराबहार के आश्रित ग्राम पमशाला में छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर ईब नदी के तट पर बने पंडाल में लोगों से भेंट-मुलाकात की और ग्रामवासियों को…

Read More

भेंट मुलाकात – सलियाटोली में मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर की कई घोषणाएं : यह जानने और देखने आए हैं कि आप सबको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा कि नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से हाथियों को बस्तियों में आने से रोकने में मिलेगी मदद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव सलियाटोली में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम मंत्रालय और विधानसभा में आप सबकी बेहतरी के लिए योजनाएं बनाते हैं। आज हम आपके बीच यह जानने और देखने आए हैं कि आप सबको सरकारी योजनाओं का लाभ सही…

Read More

गुजरात दंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, सोनिया और राहुल मांगें माफी

सत्य कभी पराजित नहीं होता – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गुजरात दंगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिल जाने पर कहा है कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। जान बूझकर लगाए गए आरोप देश की सबसे बड़ी अदालत में टिक नहीं पाए। गुजरात दंगों में मोदी का नाम घसीटकर राजनीति करने वालों का झूठ बेनकाब हो गया है। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके उन सभी चाटुकारों को माफी मांगनी चाहिए…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्मृति-चित्र प्रदान कर फीता काट कराया गृहप्रवेश, सत्ता परिवर्तन के साथ ही हम 16 लाख गरीब परिवारों को उनका हक दिलवाएँगे, गरीब के सर को छत दिलवाएंगे- राजेश मूणत

केंद्र सरकार ने जनहितैषी योजनाएं बनाई एवं भ्रष्टाचार रहित क्रियान्वयन हेतु योजना का लाभ सीधे लाभार्थी को प्राप्त हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 में पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, पार्षद दीपक जयसवाल की उपस्थिति में वार्ड के स्थानीय प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के नवनिर्मित मकानों का फीता काटकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया गृह प्रवेश, इस दौरान लाभार्थियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित परिवारों के…

Read More

मुख्यमंत्री ने सलियाटोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जेईई मेंस, नीट और स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स को प्रदान किए लैपटॉप और टेबलेट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के ग्राम सलियाटोली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जेईई मेंस, नीट और कक्षा दसवीं के स्टेट टॉपर स्टूडेंट्स से मिले। मुख्यमंत्री ने जेईई मेंस में चयनित प्रतीति टोप्पो और हसीबा अमान तथा नीट में नीतीश सोनी और जयंती यादव के परिजनों को लैपटॉप वितरित किया। उल्लेखनीय है कि प्रतीति को एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी ब्रांच और हसीबा को एनआईटी रायपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला मिला है। नीतीश सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस और जयंती बी…

Read More

बेसहारा सुनीता का सहारा बनी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, पति के जेल में होने पर मुख्यमंत्री ने वकील लगाकर विधिक सहायता देने कलेक्टर को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर  ‘‘मुझे राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का एकमात्र सहारा मिला साहब… इस योजना ने मुझ बेसहारा महिला को बड़ा सहारा दिया जिसके लिए मैं आपकी हमेशा आभारी रहूंगी..। मेरे पति जेल में हैं और मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पा रही हूं…!’’ जशपुर जिले के ग्राम सलियाटोली में आज शाम को आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम बेमताटोली की महिला श्रीमती सुनीता लकड़ा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष अपना दुख साझा करते हुए कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला को ढांढस बंधाते…

Read More

जशपुर में दिव्यांग रोशन कर रहे आत्मनिर्भरता का उजाला : दिव्यांग सिलमिना ने मुख्यमंत्री को दिखाया पैरों से एलईडी बल्ब बनाने का हुनर, मुख्यमंत्री ने की खूब सराहना

डिसएबल्ड नहीं अब डीजी-एबल्ड बन रहे दिव्यांग जशदीप एलईडी बल्ब बनाकर जगमगा रहे जिंदगी मुख्यमंत्री ने किया दिव्यांगजनों के हौसले और हुनर को सलाम मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना बदल रही लोगों का जीवन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर जशपुर के दिव्यांगजन हौसले और हुनर की बेजोड़ मिसाल पेश कर रहे हैं। दिव्यांगजन न सिर्फ जशदीप एलईडी बल्ब निर्माण कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं बल्कि आत्मनिर्भरता के इस उजाले को रोशन कर सभी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। आज सलियाटोली भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम में दिव्यांग सिलमिना तिग्गा ने पैर से एलईडी बल्ब…

Read More