ससुराल पक्ष को दी गई समझाइश ,एक माँ अपने बच्चे से कभी भी मिल सकती है, यह उसका अधिकार है समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से माँ को 6 साल के बच्चे से मिलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायता के लिए आई महिला ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने उनके 6 वर्ष के पुत्र से 2-3 वर्षों से मिलने नहीं दिया है। उन्होंने अपने पुत्र से बात करने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन पुत्र से बात भी नहीं कराई जाती है।…
Read MoreCategory: होम
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं
युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं: मुख्यमंत्री श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए…
Read Moreब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय, जन्माष्टमी पर्व पर मदिरा और मांसाहार की दुकानें रहेंगी बंद
समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मदिरा विक्रय दुकानों और मांसाहार की दुकानों को कल 30 अगस्त सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
Read Moreकेन्द्रीय जनजातीय मंत्री ने राजनांदगांव जिले के वन धन केन्द्र कौरीनभाटा (महुआ प्रसंस्करण केन्द्र) को लघुपनोपज के वैल्यू एडेड श्रेणी में उत्कृष्ट उत्पाद निर्माण के लिए किया सम्मानित
कलेक्टर ने महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में बने पौष्टिक लड्डू शीघ्र ही मानपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सुपोषण के लिए देने के दिये निर्देश कलेक्टर ने वनमंडलाधिकारी एवं उनकी टीम को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने सेमरा स्थित फूड पार्क में आयोजित ट्राईफेड के वनधन सम्मेलन 2021 कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के वन धन केन्द्र कौरीनभाटा (महुआ प्रसंस्करण केन्द्र) को लघुपनोपज के वैल्यू एडेड श्रेणी में उत्कृष्ट उत्पाद निर्माण के लिए सम्मानित किया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले…
Read Moreसोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी जरूरी – डॉ किरणमयी नायक
महिलाएं सोशल मीडिया में भावनात्मक बात शेयर करने से बचे वेबिनार में अम्बिकापुर क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया समदर्शी न्यूज़ रायपुर राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रायोजित वेबिनार श्रृंखला के तहत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा तथा आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक के अगुवाई में आज के वेबिनार में अम्बिकापुर क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। वेबिनार का विषय ‘‘महिलाओं के सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर दुर्व्यवहार एवं साइबर क्राइम‘‘ था। इस वेबिनार में प्रश्नोत्तरी का जवाब आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने दिया। कार्यक्रम के वक्ता श्रीमती निरूपमा…
Read Moreराज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मोबाईल एप्प के माध्यम से होगी गणना
सर्वेक्षण का कार्य पूरे प्रदेश में 1 सितंबर से प्रारंभ होगा समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना मोबाइल एप्प के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सर्वेक्षण का काम पूरे प्रदेश में 01 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इस हेतु चिप्स द्वारा ‘सीजीक्यूडीसी‘ (CGQDC) नाम से मोबाईल एप्प तैयार किया गया जिसे प्ले स्टोर से इंस्टाल किया जा है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव श्री बी.सी. साहू ने बताया कि मोबाइल एप्प को इंस्टाल करने…
Read Moreबिजली की डिमांड बढ़ी, विषम परिस्थिति में बिजली आपूर्ति जारी
ग्रिड सुरक्षा की सजगता बढ़ाई गई, सेंट्रल सेक्टर के ट्रांसफार्मर हो रहे ओवरलोड सेंट्रल सेक्टर से छत्तीसगढ़ को शेयर की बिजली कम मिल रही समदर्शी न्यूज़ रायपुर बारिश नहीं होने के कारण कृषि पंप एवं औद्योगिक लोड में वृद्धि होने से जुलाई में छत्तीसगढ़ की कुल विद्युत मांग 4900 मेगावाट पहुंच गई, जिसे छत्तीसगढ़ राज्य के उत्पादन संयंत्र एवं सेंट्रल सेक्टर (केंद्रीय उपक्रम के छत्तीसगढ़ शेयर) से नियमित विद्युत सप्लाई से बिना किसी लोड शेडिंग के पूरा किया गया। अभी भी बिजली की इतनी ही मांग बनी हुई है। विगत…
Read Moreकलेक्टर के निर्देश पर यूरिया एवं अन्य खाद के कालाबाजारी पर की जा रही कड़ी कार्रवाई
छुरिया गेंदाटोला में निजी खाद विक्रेताओं द्वारा की जा रही थी कालाबाजारी समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में लगातार मिल रही यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने कहा है कि किसानों को परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्हें निधारित मूल्य में खाद उपलब्ध होना चाहिए। उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे द्वारा छुरिया विकासखंड में जिले की टीम को भेजकर यूरिया को अधिक दाम पर बेचने वाले निजी विक्रय परिसर पर छापामारी की कार्रवाई की गई। छुरिया के…
Read Moreराजस्व अधिकारियों की बैठक 4 सितम्बर को
समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक 4 सितम्बर को आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। बैठक वीडियो काफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय के अधिकारी जिला कार्यालय के सभाकक्ष तथा शेष राजस्व अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं कृषि विभाग के अधिकारी के साथ विकासखंड प्रबंध केन्द्र (बीएमसी) में एजेण्डावार अद्यतन जानकारी सहित उपस्थित होने कहा गया है।
Read Moreप्री व पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन एवं सत्यापन प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 की प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कालरशीप पोर्टल www.scholarships.gov.in or www.minorityaffairs.gov.in में आवेदन एवं वैरिफिकेशन का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। प्री मैट्रिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए 15 नवम्बर 2021 तक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक मेरिट कम-मीन्स के लिए 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते है। आवेदन सत्यापन 15 दिसम्बर 2021 तक किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक अपने संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों से नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल www.scholarships.gov.in पर आवेदन कराकर आवेदन सत्यापन करते हुए कार्यालय कलेक्टर आदिम…
Read More