समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से समस्त संभागायुक्त तथा समस्त कलेक्टर एवं दंडाधिकारी को इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित किए गए…
Read MoreCategory: होम
राजनांदगांव कलेक्टर ने कोविड-19 संक्रमण के वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अधिरोपित प्रतिबंधों में आंशिक छूट प्रदान के लिए जारी किया आदेश
कक्षा 10वीं से 12वीं तक कक्षाओं का संचालन शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति के साथ किया जा सकेगा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के पूर्ववत संचालन की दी गई अनुमति सभी पार्क, जीम, सिनेमा, मॉल, स्वीमिंग पूल, वाटर पार्क 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जा सकेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 संक्रमण के वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अधिरोपित प्रतिबंधों में आंशिक छूट प्रदान के लिए आदेश जारी किया है। आदेश में कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाओं का संचालन केवल…
Read Moreपदोन्नति प्राप्त दो सहायक उप निरीक्षक को स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2021 प्रकाशित की गई है। उक्त सूची में इस इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुये अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त जिला इकाई जशपुर में पदस्थ किया गया है। चंद्र कुमार सिंगार एवं मो. नसरूद्दीन अंसारी को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर दिनांक 07.02.2022 को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय…
Read Moreजशपुर नगर के 2 व्यवसायीगणों ने जिम्मेदार एवं सजग नागरिक का दिया परिचय, अपने खर्च पर स्वेच्छा से शहर के भागलपुर चौक एवं पुलिस लाईन के सामने सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दिनांक 6.02.2022 को व्यवसायी मुकेश कुमार जैन एवं विनोद कुमार जैन कालेज रोड जशपुर के द्वारा जिम्मेदार एवं सजग नागरिक का परिचय देते हुये अपने निजी खर्च से भागलपुर चौक एवं पुलिस लाईन जशपुर के सामने सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाया गया है। उक्त लगाये कैमरा से सड़कों पर आने-जाने वालों की निगरानी रखी जा सकेगी एवं अपराधिक तत्व दूर रहेंगें। जशपुर पुलिस द्वारा उक्त व्यवसायी के कार्यों की सराहना की जा रही है एवं अन्य नागरिकों से अपील की जाती है कि अपने प्रतिष्ठान/महत्वपूर्ण जगहों में सी.सी.टी.व्ही.…
Read Moreबुजुर्ग दंपत्ति के घर पहुंचाया न्याय, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा लिया गया ऐतिहासिक कदम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर में परिवर्तित नाम श्रीमती कल्पना गुप्ता निवासी हनुमान नगर रायपुर द्वारा सूचना प्रेषित की गयी कि, उनकी आयु और उनके पति की आयु 70-72 साल से अधिक है। उन्होंने अपने मकान को अपनी एक बेटी को इस उद्देश्य से दान दिया था कि वह बुढ़ापे में उनका भरण-पोषण एवं जीवन-यापन करेगी। लेकिन बेटी ने मकान अपने नाम होने के पश्चात् माता-पिता का भरण-पोषण करने से इंकार करते हुए उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज कर दिया। विधिक सहायता…
Read Moreविकासखण्ड मस्तूरी में नई सरकारी राशन दुकानों के लिए आवेदन 10 फरवरी तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, जिले के मस्तूरी विकासखंड में नई शासकीय उचित मूल्य की दुकान खुलेगी। नई दुकान के आबंटन के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व बिलासपुर द्वारा 10 फरवरी 2022 शाम पांच बजे तक आवेदन मंगाए गए है। जारी निर्देश के अनुसार संबंधित संस्था या समिति का कार्यक्षेत्र वही क्षेत्र होना चाहिए जहां के उचित मूल्य दुकान उसे आबंटित की जानी है। राजस्व अधिकारी ने बताया कि दुकान संचालन के लिए आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समिति, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति आदि संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया…
Read Moreदिव्यांगों को ऋण देने जमीन संबंधी गारंटी नहीं किया जायेगा मान्य, शासकीय सेवक ही होंगे गारंटर, निःशक्त वित्त एवं विकास निगम ने जारी किए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। निगम ने इस संबंध में नवीन निर्देश जारी किया है। निगम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार ऋण प्रकरण की स्वीकृति के लिए अब जमीन संबंधी गारंटी मान्य नहीं की जाएगी। ऋण की गारंटी के लिए केवल शासकीय सेवक ही गारंटर के रूप में मान्य किये जाएंगे। गौरतलब है कि निःशक्तजन वित्त और विकास निगम रायपुर द्वारा 18 से 55 वर्ष के ऐसे दिव्यांगजनों को जो 40 प्रतिशत या उससे…
Read Moreभूपेश सरकार का बड़ा निर्णय, भूमि गाइड लाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट, राज्य शासन द्वारा आदेश जारी : लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट में लिया गया था निर्णय, 31 मार्च 2022 तक ले सकेंगे छूट का लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य के दरों में अब 40 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने का आदेश जारी किया गया है। भूमि के क्रय पर इस विशेष छूट का लाभ राज्य के लोग 31 मार्च 2022 तक उठा सकेंगे। इससे पूर्व गाइड लाइन की दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही…
Read Moreअनुपयोगी शासकीय जमीन के व्यवस्थित विकास के लिए केबिनेट में तय होगी क्रियान्वयन एजेंसी, मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक में हुआ मंथन
नीतियों और क्रियान्वयन एजेंसी तय करने अधिकार संपन्न मंत्रिमण्डल समिति की अनुशंसा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगम, मण्डलों, कम्पनियों और बोर्ड के अधीन स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के संबंध में अधिकार संपन्न मंत्रिमण्डल समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंत्रिमंडल समिति द्वारा अनुपयोगी शासकीय जमीन के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के लिए नीतियों और क्रियान्वयन एजेंसी तय करने के लिए अनुशंसा की गई। अब नीतियों और क्रियान्वयन एजेंसी केबिनेट स्तर पर तय होगी। मंत्रिमंडल समिति की बैठक में लोक…
Read Moreमौसम अपडेट : प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जशपुर, मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को…
Read More