चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 21.02.2022 को श्रीमती हुती बाई उम्र 50 साल ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह मृतक पाण्डु उर्फ संदीप की मौसी मॉं है, मृतक के पिता बाहर काम करते हैं। आरोपी रंजीत राम अपने मामा का लड़का पाण्डु उर्फ संदीप को कहा कि तुम्हारा पिता यहां घरजमाई आया है, तुम्हारा घर फूलझर में है, यहां कोई जमीन जायदाद नहीं है, तुमलोग यहां से भाग जाओ कहकर बार-बार झगड़ा…
Read MoreCategory: होम
कृत्रिम अंग बनवाने जा रहे दिव्यांगों के बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कृत्रिम अंग बनवाने रायपुर जा रहे दिव्यांगों के बस को कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के एवं सहायक कलेक्टर सुश्री श्वेता सुमन के द्वारा सोमवार को उप संचालक समाज कल्याण कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले के दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्डवार शिविर आयोजित कर रायपुर के विशेषज्ञ टीम के द्वारा माप लिया गया है।…
Read Moreसमाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों को निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का किया गया वितरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर समाज कल्याण विभाग जिला रायपुर द्वारा आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला पंचायत कार्यालय के प्रांगण में दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। जिला पंचायत रायपुर कि अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा तथा समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं दिव्यांगजनों के परिजन उपस्थित थे। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री पांडे ने बताया कि जिन…
Read Moreकमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने की स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा, गूगल मीट के जरिए ली जायेगी शिक्षकों की उपस्थिति
मध्यान्ह भोजन की मीनू का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश थर्ड पार्टी से करायी जायगी शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच आत्मानंद स्कूलों में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज यहां जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने गूगल मीट और गूगल फार्म के जरिए स्कूल में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं पढ़ाई कार्य की मॉनीटरिंग करने को कहा है। डॉ. अलंग ने कहा कि डेली डायरी के अनुरूप स्कूलों में गुणवत्ता…
Read Moreफ़ूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं को किया सम्मानित
‘कोंडानार’ ब्रांड के नाम से आदिवासी महिलाएं करती हैं कृषि खाद्य उत्पादों का निर्माण और विपणन समदर्शी न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की आदिवासी महिलाओं को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा फ़ूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नई दिल्ली में सम्मानित किया गया है। कृषि खाद्य उत्पादों के निर्माण और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने यह अवार्ड प्रदान किया। एमएसएमई मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी-…
Read Moreब्रेकिंग : पीएम किसान सम्मान निधि योजना : मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को अभियान चलाकर 15 दिवस में के.वाय.सी. पूर्ण कराने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत शत्-प्रतिशत किसानों का के.वाय.सी. पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिलों में किसानों के के.वाय.सी. पूर्ण कराने के लिए 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाए। अभियान के दौरान ऐसे सभी किसान जिनका बैंकों में के.वाय.सी. पूर्ण नहीं हुआ है, उसे पूर्ण करा लिया जाए।
Read Moreभाजपा आत्म मंथन करे हर विध्वंसक गतिविधि में भाजपाई ही क्यो शामिल रहता है – कांग्रेस
भाजपा छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रही है हर बार असफल हो रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के प्रेस वार्ता पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा आत्म मंथन करे हर विध्वंसक गतिविधि में भाजपाई ही क्यो शामिल रहता है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अब तक के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में भाजपा जनसमर्थन खो चुकी है मुद्दाविहीनहो चुकी है। ऐसे में भाजपा अपने वैमनस्यता फैलने वाली दंगा फसाद करने वाली धर्म से धर्म को जात…
Read Moreविभिन्न न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से साबित भाजपा के पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का नरसंहार हुआ – कांग्रेस
पन्द्रह सालों तक क्रूर और अत्याचारी सरकार चलाने के लिए रमन सिंह प्रदेश की जनता से माफी मांगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि विभिन्न मामलों में बनी न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से स्पष्ट हो रहा कि रमन सरकार के दौरान पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का अनेको बार क्रूर नरसंहार किया गया। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने तत्कालीन रमन सरकार पर जो-जो आरोप लगाए थे एक-एक करके वे सभी प्रमाणित होते जा रहे हैं।…
Read Moreप्रदेश में जब पुलिस वाले मारे जा रहे है तो जनता कैसे बचेगी?, अपराधियो द्वारा पुलिस वालों की हत्या से आम जनता दहशत में :विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को अपराधियों और हत्यारों के भरोसे छोड़ चुकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन साल के शासनकाल में ऐसा एक दिन भी नहीं बीता है, जब प्रदेश की क़ानून-व्यवस्था को अपराधियों ने खुली चुनौती न दी हो। चाकूबाजी-हत्या की वारदातें जब रोज राजधानी को ही दहला रही हैं तो प्रदेश के बाकी इलाक़ों में अपराधों के चलते व्याप्त दहशत का अनुमान सहज लगाया जा सकता है। श्री साय ने कहा कि पूरा प्रदेश…
Read More‘बस्तर चो गीत’ सॉन्ग हुआ रिलीज, बस्तर की कला, संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करती ‘बस्तर चो गीत’
‘बस्तर चो गीत’ का वीडियो एल्बम सॉन्ग हुआ रिलीज, पहले घंटे में ही 7 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर आज ‘बस्तर चो गीत’ वीडियो एल्बम सॉन्ग आरुग म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। इस गीत को रिलीज के पहले ही एक घण्टे में 7 हजार 7 सौ 27 लोग देख चुके हैं। इस वीडियो एल्बम में बस्तर की संस्कृति, परंपरा, कला, पर्यटन का फिल्मांकन किया गया है। इस गीत को एनएमडीसी के कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी (CSR) विभाग और बस्तर जिला प्रशासन के…
Read More