शराब पीकर शाला आने एवं छात्र छात्राओं के साथ मारपीट का आरोपी शिक्षक एलबी निलंबित, कलेक्टर ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विद्यालय में शराब पीकर आने तथा छात्र छात्राओं से क्रिकेट बेट से मारपीट करने के आरोपी शिक्षक को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दुलदुला के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर जशपुर द्वारा निलंबित कर आरोपी शिक्षक का विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुलदुला मुख्यालय निर्धारित किया गया है। कार्यालय कलेक्टर जिला जशपुर के आदेश क्रमांक/जि.सि.अधि./निलम्बन/2021-22 13466 दिनांक 12/03 के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कस्तुरा के शिक्षक एलबी दिनेश कुमार लक्ष्मे को शराब पीकर विद्यालयीन समय में विद्यालय आने तथा छात्र छात्राओं को क्रिकेट बैट से मारपीट…

Read More

महिलाएं मोबाईल पर रखे यह एप्प और रहे सुरक्षित, जशपुर जिले की पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को कर रही है जागरूक, ऑनलाईन शिकायत के साथ मिलेगी अनेक सुविधाएं…पढ़े यह जरूरी खबर…..

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु निर्मित की गई ”अभिव्यक्ति एप“ की उपयोगिता बताते हुये जशपुर पुलिस द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा अभिव्यक्ति एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर केवाईसी उपरांत शिकायत दर्ज कराया जा सकता है उक्त एप के माध्यम से महिलायें एवं बालिकाएं कहीं से भी ऑनलाईन षिकायत दर्ज करा सकती हैं एवं दर्ज शिकायत की वर्तमान स्थिति देख सकती हैं, ”अभिव्यक्ति एप“ के संबंध में जिले के विभिन्न स्कूलों, कालेज, छात्रावास, प्रषिक्षण संस्था एवं सार्वजानिक स्थलों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जशपुर…

Read More

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जिले के 5 हजार से अधिक जरूरतमंद मरीजों का हुआ उपचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर छत्तीसगढ़ में सबको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में और दूर दराज के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में आये ग्रामीणों का इलाज करने के लिए जिला अस्पतालों से मोबाईल क्लीनिक लगाई जाती है, जिसमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ चिकित्सा उपकरणों एवं दवाईयां लेकर जाते हैं और चिकित्सकों के परीक्षण के उपरांत मरीज…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मृत किसान के बेटे से की बात

मुआवजा संबंधी मामले की अपर मुख्य सचिव से कराएंगे जांच : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मृत किसान स्व सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया , साथ ही उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए । श्री बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी । मुख्यमंत्री ने किसान श्री सियाराम पटेल के आकस्मिक…

Read More

शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ एक विद्यालय मात्र नही बल्कि रायगढ़ जिले की ऐतिहासिक महत्व की पहचान भी है – सांसद गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायगढ़ के अस्तित्व को बचाने 01 मार्च 2022 से चल रहे अनिश्चित कालीन धरना स्थल पर पहुंच कर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने अपना समर्थन दिया। और कहा कि रायगढ़ शहर में संचालित शासकीय नटवर बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम बदल कर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कर दिया गया है और यंहा संचालित हिंदी माध्यम स्कूल को बंद करने की साजिश की जा रही है। हिंदी माध्यम स्कूल को बंद कर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 मार्च को वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे, कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शनिवार 12 मार्च को दोपहर 3 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चार दिवसीय फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में एक वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल इस अवसर पर किसानों को संबोधित कर उन्हें राज्य शासन द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी देंगे। इस किसान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 5 हजार किसान शामिल होंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के…

Read More

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा का दिया जवाब, छत्तीसगढ़ सरकार के बजट से सभी वर्गों को लाभ दिलाने का प्रयास: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के किसानों और मजदूरों के हित में यदि हमें कर्ज लेना पड़े तो हम लेंगे राज्य को मिलने वाले केन्द्रीय कर और अनुदान का हिस्सा लगातार हो रहा कम लाखों अधिकारियों-कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने लागू की गई पुरानी पेंशन योजना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि बजट का लाभ सभी वर्गों को मिले। गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव आए। सभी…

Read More

कृषि मंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में चार दिवसीय फार्मटेक एशिया अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिये जाने की जरूरत: कृषि मंत्री श्री चौबे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की पहचान कृषि आधारित विकसित राज्य के रूप में बन रही है और आज यहां किसानों की दुर्दशा तथा पलायन की जगह किसानों की संपन्नता के बारे में चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के विकास को और अधिक तीव्र करने के लिए छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन फर्निचर मार्ट हुए सील, 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भोपालपटनम में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 लाख रूपए मूल्य के सागौन लट्ठा तथा चिरान की जप्ती की गई है। साथ ही वहां बीजापुर इन्द्रावती टायगर रिजर्व के मद्देड बफर परिक्षेत्र अंतर्गत संचालित 3 फर्निचर मार्ट को सील किए…

Read More

परिवार नियोजन में पुरूषों की सहभागिता बढ़ी, पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान नसबंदी में छत्तीसगढ़ पिछले पांच वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में चल रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम को सराहा मेडिकल कालेजों, ज़िला अस्पतालों और चिन्हांकित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नसबंदी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर   छत्तीसगढ़ में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान नसबंदी में छत्तीसगढ़ पिछले पांच वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर है। भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में चल रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम की सराहना की है। राज्य शासन के…

Read More