जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश जशपुर : जिला पंचायत सभा कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) एवं PMJANMAN के अंतर्गत आवास पूर्णता को गति देने के उद्देश्य से आवास पूर्णता हेतु सर्वाधिक लंबित पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक,जिला पंचायत PMAY-G व के सभी अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), Block Coordinator, संबंधित पंचायतों के तकनीकी सहायक,…
Read MoreCategory: होम
जशपुर में आपदा से बचाव को बढ़ावा, दामिनी ऐप देगा बिजली गिरने से पहले अलर्ट, मेघदूत ऐप बनेगा किसानों की फसलों का सुरक्षा कवच
दामिनी एवं मेघदूत एप से आकाशीय बिजली एवं मौसम पूर्वानुमान की मिलेगी जानकारी सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी जशपुर : भारत सरकार द्वारा बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात आदि आपदाओं के बारे में जनसामान्य को पूर्व चेतावनी प्रदान करने हेतु सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप विकसित किये गए है, मोबाइल में सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप को गूगलप्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग करने तथा आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। जिला…
Read Moreजशपुर में प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रशासन की राहत, आकाशीय बिजली से मृत युवक के परिजन को 4 लाख की सहायता स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम रैरूमाकला निवासी स्व. मयंक तिग्गा का आकाशीय बिजली से 08 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता ज्योति प्रकाश हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिल रही बेहतर सुविधाएं, ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से आसान हुआ धान विक्रय
जशपुर : धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए की गई पूरी व्यवस्था, किसानों को मिल रही बेहतर सुविधाएं जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की जा रही हैं। जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जा रही हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के दुलदुला धान खरीदी केंद्र में किसानों को निर्धारित…
Read Moreजशपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त, विकास कार्यों की झांकियों और भव्य आयोजन के दिए निर्देश
जशपुर कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारी करने के दिए निर्देश विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित झांकी तैयार करें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जिनकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है उन कार्यों के लिए प्रथम किश्त की राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं…
Read Moreलगातार विवाद और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के चलते बालोद, छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी पर भ्रम की स्थिति
रायपुर : छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी, जो बालोद में 9 जनवरी से आयोजित की जानी थी, उसे लगातार सामने आ रहे प्रशासनिक विवादों एवं गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को ध्यान में रखते हुए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के वैधानिक अध्यक्ष एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य परिषद उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार, 5 जनवरी को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में यह स्पष्ट रूप से…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: 12 से 15 हजार प्रतिभागियों की होगी सहभागिता, स्थगन की अफवाहों पर आयोजकों का स्पष्टीकरण
दुधली, बालोद में 9 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, स्थगन की खबरें भ्रामक रायपुर : छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को पहली बार प्राप्त हुई है। इस जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार से 15 हजार रोवर-रेंजरों के आगमन की संभावना…
Read Moreपॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में अप्रेंटिसशिप का अवसर : 75 पदों के लिए 228 आवेदन, डंगनिया मुख्यालय में शुरू हुआ दस्तावेज सत्यापन, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का अवसर.
75 ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप के लिए 228 अभ्यर्थियों के आवेदन. पॉवर कंपनी मुख्यालय में चल रहा है दस्तावेजों का परीक्षण रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। एक वर्षीय ग्रेजुएट एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने रुचि दिखाई है। 75 पदों के लिए 228 आवेदन मिलने के बाद अब डंगनिया स्थित मुख्यालय में दस्तावेजों का परीक्षण शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 75…
Read Moreस्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर बढ़ाया भारत की सनातन संस्कृति का मान: राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयनित युवाओं को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया रवाना
स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में ही संपूर्ण विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन से परिचित कराते हुए देश का सम्मान बढ़ाया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सेंड ऑफ सेरेमनी समारोह में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।…
Read Moreएसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर भाजपा का कड़ा रुख: आम नागरिकों की परेशानियों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीएलओ की लापरवाही का आरोप
भाजपा ने एसआईआर में आम नागरिकों को हो रही समस्याओं को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिया ज्ञापन रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रमुख (एसआईआर) मोहन पवार, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई और वैभव वैष्णव बैरागी ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक पत्र सौंपकर एसआईआर प्रक्रिया में हो रहीं अनियमितताओं पर ध्यान आकृष्ट किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने बताया कि दावा आपत्ति केंद्रों में नियुक्त बी.एल.ओ. उपलब्ध नहीं रहते हैं और न ही बी.एल.ओ. घर-घर…
Read More