समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग शीत लहर के कारण मौसमी बीमारियां जैसे उल्टी-दस्त, स्वाइन फ्लू व कोविड जैसे बीमारियों की बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। शीत लहर के कारण सर्दी, खाँसी, जुखाम व बुखार जैसे लक्षण हो सकते है। शीत लहर से बचाव के लिए विशेष सावधानी रखें जैसे गर्म कपड़े, स्वेटर, उनी कपड़े, टोपी एवं मफलर, कंबल, अलाव, नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थों का सेवन करे तथा शरीर का तापमान संतुलित बनाये रखने के लिए स्वास्थ्यवर्धक, ताजा, गर्म और स्वस्थ भोजन एवं विटामिन से भरपूर फलों एवं सब्जियों…
Read MoreCategory: होम
गौठानों में नियमित रूप से हो गोबर खरीदी का कार्य-कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने ली गौठान समिति के सदस्यों की समीक्षा बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज जनपद सभाकक्ष में गौठान समिति के सदस्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को कहा कि सभी पंचायतों में गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठान में गतिविधियाँ शुरू होनी चाहिए और गोबर खरीदी का कार्य नियमित रूप से होना चाहिए, इसके अलावा गोधन एप्प में गौ-पालकों की संख्या बढ़ाने पर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने कहा कि ऑनलाइन एप्प में एंट्री करने में…
Read Moreकलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, राशन कार्ड संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने आज जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने लगातार आ रहे राशन कार्ड संबंधी मामलों को संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के संबंध में कलेक्टर ने हितग्राहियों को अवगत कराया कि अभी वर्तमान में आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जनदर्शन में ग्राम खुदूभांठा निवासी पावती लहरे ने बीपीएल राशन कार्ड बंद होने की समस्या को लेकर आवेदन किया, ठीक…
Read Moreप्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त अभियान के संबंध में कार्यशाला आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ जिले में संचालित उद्योगों के संचालक स्तर के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने अपने उद्योग से आश्रित ग्रामों को गोद लिये जाने हेतु निक्क्षय मित्र बनने हेतु आग्रह किया। कार्यशाला में डॉ.रितू कश्यप, सलाहकार विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान निक्क्षय 2.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री ने ग्रुप वाटर प्लांट स्थल का किया निरीक्षण, 106 करोड़ रुपए से बनने वाले वाटर प्लांट से 80 गांव होंगे लाभान्वित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत परसोड़ी खुर्द में जल जीवन मिशन अंतर्गत 106 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रुप वाटर प्लांट का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के पास में ही घुनघुट्टा नदी पर बने एनीकट के पास प्लांट स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस वाटर प्लान्ट से करीब 80 गांव के लोगों के घर मे नल जल की सुविधा पहुंचेगी। इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम सरईटिकरा में 90 लाख 71 हजार रुपये की…
Read Moreबिल्डिंग बनाने के साथ ही लोगों को सेवा उपलब्ध कराने का हो रहा प्रयास- श्री सिंहदेव नें दरिमा में सीएचसी सहित कई निर्माण कार्यों का किया गया भूमिपूजन
सीएचसी से 124 गांव के डेढ़ लाख से अधिक लोगों को मिलेगी सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को दरिमा में ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित करीब 8 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमे सीएचसी, पीएचसी एवं स्टाफ क्वाटर्स शामिल हैं। दरिमा में सीएचसी बनने से 124 गांव के करीब 1 लाख 70 हजार लोगों को सुविधा होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री ने किया एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का निरीक्षण, प्री एवं पोस्ट लाइसेंसिंग जांच की तैयारी जल्द करने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रन-वे सहित अन्य निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कर डीजीसीए द्वारा किए जाने वाले प्री एवं पोस्ट लाइसेंसिंग जांच की तैयारी भी जल्द करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्माणाधीन रन-वे, नाली निर्माण एवं टर्मिनल बिल्डिंग में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एटीसी टावर स्थापना एवं आवश्यक उपकरणों को शीघ्र मंगाने के…
Read Moreवृक्षारोपण से 40 नदियों का तट हुआ हरा-भरा, चार सालों में नदियों के तट पर लगाए गए 47 लाख पौधे
प्रदेश के 04 हजार से अधिक हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से हुआ आच्छादित फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे नदी तट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में विगत 04 वर्षों के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 40 विभिन्न नदियों के तट पर 46 लाख 76 हजार 729 पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 4 हजार 321 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
Read Moreकेन्द्रीय संसदीय समिति 16 जनवरी को रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केन्द्रीय संसदीय समिति छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 16 जनवरी को एक दिन के दौरे पर रायपुर आ रही हैं। डॉ. (प्रो.) कीर्ति प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय संसदीय दल की छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा संसदीय दल विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व और उनके लिए किए गए अन्य कल्याणकारी उपायों के संबंध में…
Read Moreराष्ट्रीय राजमार्ग अन्तर्गत कराए जाने वाले कार्यों को वर्ष 2023-24 की परियोजना में जल्द शामिल कराएं : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की राष्ट्रीय राजमार्गों एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
राज्य स्तरीय हाईपॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गठित राज्य स्तरीय हाई पॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राज्य की स्वीकृत परियोजनाओं के प्रगतिरत कार्यों, संवेदनशील क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण के कार्यों की प्रगति एवं अन्य कार्यों की सघन समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में पुलिस हाउसिंग कार्पारेशन द्वारा कराए जा रहे कार्याे की…
Read More