किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग के विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं में जल उपलब्धता की समीक्षा कर रबी फसलों के लिए पानी दिये जाने निर्णय लिया गया। गरमी में धान की फसल को छोड़कर रबी की अन्य सभी फसलों के लिए जलाशयों से पानी दिया जायेगा। सिंचाई विभाग के अफसरों को मांग के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। संभागायुक्त कार्यालय में…
Read MoreCategory: होम
कलेक्टर ने सेना की वीरता और सेवा को किया सलाम, सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर शहीदों और योद्धाओं के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सेना की वीरता व सेवा को सलाम किया है। उन्होंने झण्डा खरीदकर सेनाओं के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग भी किया। जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश की सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनके लिए एकजुट होने का दिन है।…
Read Moreसेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक श्री विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार को राज्य के गरियाबंद जिले के विश्राम गृह में सुबह मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस अवसर पर ब्रिगेडियर श्री शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर…
Read Moreब्रेकिंग : जशपुर कलेक्टर ने लेखापाल शैलेष कुमार अम्बष्ट को गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोप मे किया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर लेखापाल शैलेष कुमार अम्बष्ट को किया निलंबित। विकासखण्ड बगीचा के 21 नये संकुलों में आये कार्यालयीन व्यय की राशि का अनियमितता गबन एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा सरगुजा संभाग अंबिकापुर छ0ग0 के 03 सदस्यीय जांच दल द्वारा जांच प्रतिवेदन दिनांक 13.09.2022 मे अभिमत दिया गया है कि शैलेष कुमार अम्बष्ट, लेखापाल बी.आर.सी. कार्यालय बगीचा जिला जशपुर द्वारा 13000 /- रिश्वत लेने का दोषी पाया गया। अनुदान राशि प्रति संकुल रू. 40,000/-…
Read Moreरानी दुर्गावती टीम बगीचा को रायपुर में यूनिसेफ चीफ छत्तीसगढ़ द्वारा उत्कृष्ठ कार्य हेतू किया गया सम्मानित
“विश्वबालदिवस2022” के अवसर पर पंचायत बगीचा के पांच गांव में किए गए उत्कृष्ट कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : यूनिसेफ के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला एवं सी.सी.आर.ओ. द्वारा संचालित “विश्वबालदिवस2022” में रानी दुर्गावती महिला मंडल द्वारा जशपुर जिला के बगीचा विकासखण्ड के नगर पंचायत बगीचा के पांच गांव में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु यूनिसेफ चीफ छत्तीसगढ़ जॉब जकारिया के द्वारा टीम रानी दुर्गावती बगीचा को रायपुर में सम्मानित किया गया। रानी दुर्गावती महिला मंडल बगीचा लगातार कई सालों से महिला सशक्तिकरण, जल जीवन, स्वच्छता, रक्तदान, बाल…
Read Moreसुरक्षा निधि के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में भाजयुमो का जंगी प्रदर्शन : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने किया बिजली आफिस का घेराव
सरकार की वादाखिलाफी और बढ़ते बिजली बिल से जनता त्रस्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस सरकार वादाखिलाफी कर सुरक्षा निधि के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। ये सरकार बिजली बिल के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। बढ़ते बिजली बिल के विरोध में रायपुर शहर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में अमित साहू, जयंती पटेल, गोविंदा गुप्ता, राहुल रॉय, मीनल…
Read Moreछत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष गुरू खुशवंत गोसाई ने किया पदभार ग्रहण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा और औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री गुरू खुशवंत गोसाई ने गत दिवस 5 दिसम्बर को औषधि पादप बोर्ड कार्यालय रायपुर में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामद्योग मंत्री श्री गुरू रूद कुमार तथा अध्यक्ष औषधि पादप बोर्ड श्री बालकृष्ण पाठक, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी औषधि पादप बोर्ड श्री जे.ए.सी.एस. राव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने अवगत् कराया कि आज भी…
Read Moreकलेक्टर डॉ भुरे ने खनिज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश, विभागीय अधिकारियों को समन्वय से काम करने कहा
समय-सीमा की सप्ताहिक बैठक में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज यहां रेडक्रास सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार की महत्तवपूर्ण योजनाओं-स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, सुपोषण अभियान, बिजली बिल हॉफ, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राशन कार्ड, राजीव गांधी आश्रय पट्टा योजना, गोधन न्याय योजना, धान खरीदी सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी…
Read Moreभानुप्रतापुर उपचुनाव : कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के लिए आदिवासी समाज को भ्रमित करते हुए अपमानित किया कांग्रेस को आदिवासी समाज की “हाय” लगेगी – रामविचार नेताम
चार साल तक कांग्रेस जो अपने विकास की गाथा कहती रही ‘ भानुप्रतापपुर उपचुनाव’ में उन्होंने उस पर वोट मांगने की हिम्मत नहीं की – बृजमोहन अग्रवाल आदिवासी समाज को बिकाऊ बताकर पूरे आदिवासी समाज का किया गया है अपमान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भानुप्रतापुर उपचुनाव प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 4 साल तक कांग्रेस जो अपने विकास की गाथा कहते रही, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उन्होंने उस पर वोट मांगने के बजाय एक आदिवासी युवक पर झूठे आरोप लगाकर चुनाव जीतना चाहा। भानुप्रतापपुर…
Read Moreमुख्य सचिव ने की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले के मिलर्स की बैठक लेकर उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव और भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने नए धान खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन की व्यवस्था की भी मैदानी अमलों के जरिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में खरीफ वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के संबंध…
Read More