कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक : कलेक्टर ने जिले में बरसात से पहले व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण करने के लिए जगह चिन्हांकित करने के दिए निर्देश, प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी – कलेक्टर

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण कार्य कराने के दिए निर्देश भारतनेट योजना के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायत को वाई-फाई जोन बनाए- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेते हुए विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली तथा उनका तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित कार्यों के…

Read More

कुपोषण के खिलाफ सोनाखान मैराथन 2022 का आयोजन 8 दिसंबर को : “दू कदम सुपोषण बर” थीम में कराया जा रहा है मैराथन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर कुपोषण से निपटने और सुपोषण का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा महान शहीद वीर नारायण सिंह जन्मस्थली सोनाखान में सोनाखान मैराथन 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का थीम दू कदम सुपोषण बर रखा गया है। इसके साथ ही मैराथन के जरिए सोनाखान के पर्यटन को बढ़ावा देना,जंगलों के प्रति स्नेह जगाना एवं सोनाखान के नजदीक उपलब्ध विभिन्न औषधियो के बारे में जानकारी मुहैया कराना है। कलेक्टर ने सभी जिला वासियों से मैराथन…

Read More

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं : जन्म से दिल की बीमारी से जूझ रहे बालक कुणाल का होगा चिरायु योजना से इलाज, 30 गरीब लोगों को मिला नया राशनकार्ड

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभकुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में शहर सहित दूर-दराज से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर बडे़ इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ आवेदनों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज कलेक्टर ने करीब ढाई घंटे तक 300 से अधिक लोगों से मुलाकात कर…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर की अपील : अधिक से अधिक अंशदान देकर अपने वीर सपूतों के प्रति अपना स्नेह और सम्मान करें व्यक्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने आमजनों को संदेश देते हुए कहा कि देश की सीमाओं की हिफाजत करते हुए अपने प्राणों का सर्वोत्तम बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों और सैनिकों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मैं जशपुर जिला के सभी सशस्त्र सेना के सेवारत जवानों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने कहा कि हमारी सेना देश…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने एवं खाद निर्माण में प्रगति लाने के दिए निर्देश अधिक से अधिक किसानों को गौठान हेतु पैरादान कराने के लिए करें प्रोत्साहित-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने गौठानो में नियमित रूप से गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद विक्रय के सम्बंध में विस्तार से जानकारी लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि  विभाग, समस्त जनपद…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिए कर रहा सार्थक प्रयास: कोतबा, लावाकेरा और अंकिरा के समूह की 10-10 महिलाओं को धागाकरण मशीन वितरण किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में नगर पंचायत कोतबा एवं फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लावाकेरा और अंकिरा के महिलाओं को रेशम विभाग के अंतर्गत धागाकरण मशीन उपलब्ध कराई गई है और समूह की 10-10 महिलाओं रोजगार से जोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत कोतबा एवं फरसाबहार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लवाकेरा और अंकिरा के महिलाओं द्वारा धागाकरण कार्य हेतु कलेक्टर के जन-चौपाल के माध्यम से मांग की गई थी। जिसके परिपालन में नगर पंचायत कोतबा एवं ग्राम पंचायत लवाकेरा व…

Read More

जशपुर: नव संकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिया जाएगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला प्रशासन द्वारा संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में सुपर 50 योजना शुरू की जा रही है। जिसके तहत सिर्फ जशपुर जिले के स्थानीय युवक एवं युवतियों दोनों को निः शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।  नवसंकल्प शिक्षण संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ पीएससी, छत्तीसगढ़ व्यापम, छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती, एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी भर्ती परीक्षाओं एसएससी, बैंकिंग, रेलवे की तैयारी कर रहे हैं योजना का लाभ मिलेगा। वर्तमान में छत्तीसगढ़ व्यापम एवं बीएड उत्तीर्ण छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती की तैयारी…

Read More

जशपुर : सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाएगा 7 दिसंबर को, अंशदान प्रदान कर प्राप्त कर सकते हैं पावती

अंशदान नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से कार्यालय जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जशपुर को प्रदान कर प्राप्त कर सकते हैं पावती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: 07 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ताकि शहीदों और उन लोगों को सम्मानित किया जा सके जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा हेतु देश की सीमाओं पर बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। सैनिक किसी भी देश की संपत्ति होते हैं। वे राष्ट्र के संरक्षक…

Read More

सीएसआर के तहत हो रहे कार्यो का अधिकारी करें कड़ी निगरानी, गुणवत्ता का रखे विशेष ख्याल – कलेक्टर

9.7 करोड़ के सीएसआर मद से होना है विभिन्न कार्य कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्य करने के दिए निर्देश भाटापारा सिविल हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रारंभ होने एवं मनरेगा में सबसे अधिक रोजगार मुहैया कराने पर कलेक्टर ने पूरी टीम को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय- सीमा के तहत विभागीय कार्यों की कामकाज की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को कहा कि विभिन्न सीमेंट संयंत्रों के द्वारा सीएसआर के तहत…

Read More

मनरेगा रोजगार मुहैया कराने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिलें राज्य में पहले स्थान पर, 553 ग्रामों के 57 हजार से अधिक हितग्राही हो रहे है लाभांवित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा के सतत मॉनिटरिंग में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में बलौदाबाजार- भाटापारा जिले का पूरे राज्य में पहला  स्थान है। जिले के 553 ग्राम पंचायतों में 57 हजार 997 हितग्राहियों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जिसमें जनपद पंचायत कसडोल के 111 ग्राम पंचायतों में 10 हजार 875,भाटापारा के 77 ग्रामों में 9 हजार 347, पलारी के 81 ग्रामों में 8 हजार 845 बलौदाबाजार के 97 ग्रामों में 10 हजार…

Read More