ट्रिपलआईटी नया रायपुर के वार्षिक टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘टेक्नोवेट’ का शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ट्रिपलआईटी नया रायपुर के वार्षिक टेक्नो कल्चरल फेस्ट ‘टेक्नोवेट’ का शुभारंभ हो गया है । इस तीन दिवसीय उत्सव समारोह में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है । उद्घाटन के अवसर पर उत्साहपूर्ण माहौल था। इस टेक्नो कल्चरल फेस्ट के उद्घाटन सत्र की शुरुआत डॉ. प्रदीप के सिन्हा, निदेशक ट्रिपलआईटी नया रायपुर के संबोधन के साथ हुई। पहले दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम का नाम कॉन्कुर द स्पेस था जो कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर आधारित एक क्विज कंपटीशन था। इस इवेंट के…

Read More

बड़ी खबर : 430 बोरी अवैध भंडारित धान जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को खाद्य, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने विभिन्न व्यापारियों के गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अम्बिकापुर तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी के नेतृत्व में कृष्णा ट्रेडर्स अम्बिकापुर में उपलब्ध धान के स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान स्टॉक से अधिक भंडारित धान होने पर 430 बोरी धान जब्त की गई। इस प्रकार के मामलों में नए धान के साथ मिलाकर पुराने धान को सोसाइटी में बेचने की संभावना बनी रहती है। इसके मद्देनजर धान…

Read More

अवैध जुआ एवम् सट्टा के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी : दो अलग-अलग मामले में 6 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही,

अवैध सट्टा के मामले में हजारों रुपए की सट्टा-पट्टी के साथ 630/- रूपए नगदी रकम की गई जप्त अवैध जुआ के मामले में 5 जुआड़ियों से 52 पत्ती ताश के साथ 2340/-रुपया नगदी रकम की गई जप्त समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 03 नवंबर 2022…

Read More

जिला प्रशासन की पहल पर लैंको पावर प्लांट में भू विस्थापितों का हड़ताल समाप्त, जिला प्रशासन, भू विस्थापित और लैंको प्रबंधन की त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति

हडतालियों की नौकरी की मांग का प्रस्ताव एनसीएलटी को भेजा जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिला प्रशासन की पहल पर लैंको अमरकंटक पावर प्लांट में भू विस्थापितों का हड़ताल समाप्त हो गया है। त्रिपक्षीय वार्ता में हुए विस्तार चर्चा उपरांत भू विस्थापितों ने हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया। वार्ता उपरांत नायब तहसीलदार श्री लखेश्वर सिदार ने भू विस्थापितों को जूस पिलाकर उनका हड़ताल समाप्त कराया। इससे पहले जिला प्रशासन, भू विस्थापित और लैंको प्रबंधन की त्रिपक्षीय वार्ता में हड़तालियों द्वारा नौकरी की मांग का प्रस्ताव एनसीएलटी को भेजने…

Read More

बिलासपुर महतारी हुँकार रैली के सम्बंध में विधानसभा वार वरिष्ठ नेताओं और प्रभारियों की बैठक : सरकार ने शराब की नही घरेलू हिंसा की होम डिलीवरी चालू की है – बृजमोहन अग्रवाल

मूणत बोले, प्रखरता से दर्ज कराए प्रदेश की महिलाओं की आवाज़ महतारी हुँकार रैली के प्रसार और जागरण हेतु महिला मोर्चा की  स्कूटी रैली कल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा 11 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित महिलामोर्चा की महतारी हुँकार रैली के मद्देनजर  3 विधानसभाओं उत्तर , पश्चिम एवं दक्षिण विधानसभा की क्रमशः एक बाद एक लगातार बैठक  पूर्व मंत्री व दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी व…

Read More

सोनिया महतारी के आदेश पर छत्तीसगढ़ के बाहर से राज्यसभा सांसद बनाकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया : सांसद संतोष पांडे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता व राजनंदगांव से लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का नहीं सोनिया महतारी का आदेश सर्वोपरि है इसीलिए ही छत्तीसगढ़ महतारी की कोख को शर्मसार करते हुए छत्तीसगढ़ के बाहर से राज्यसभा के सांसद बनाए गए। सांसद संतोष पांडे ने कहा हमने तो छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर  गौरव दिवस मनाया है घरों में दीप प्रज्वलित किए , छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण करने हेतु अटल जी को धन्यवाद दिया है, हम सांसदों ने…

Read More

भानुप्रतापपुर में होगी कांग्रेस की जमानत जब्त- विक्रम उसेंडी

भाजपा के दिया कांग्रेस हटाओ, आरक्षण बचाओ का नारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ आदिवासी नेता विक्रम उसेंडी ने कहा है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। भाजपा ने इस उपचुनाव में कांग्रेस हटाओ, आरक्षण बचाओ का नारा देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज के आरक्षण में सुनियोजित तरीके से कटौती कराने वाली कांग्रेस को आदिवासी समाज करारा जवाब देने तैयार है। चुनावी बिगुल बज चुका है। कांग्रेस को चुनौती है कि बचा सके तो भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अपनी…

Read More

जांजगीर कलेक्टर ने किसानों से पैरादान करने की अपील

पैरादान के लिए अभियान चलाकर किसानों को प्रेरित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के किसानों से पैरादान करने की अपील की है। उन्होंने जिले के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र के गांवों में जागरूकता फैलाते हुए अभियान चलाकर किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करने कहा। कलेक्टर ने अपने अपील में कहा कि वर्तमान में खरीफ फसलों की कटाई का कार्य किसानों द्वारा किया जा रहा है । खेतों में किसानों द्वारा फसलों के अवशेषों को जला दिया जाता है जिससे…

Read More

केंद्रीय विद्यालय में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत एन एम डी सी स्लरी पाइपलाइन परियोजना छत्तीसगढ़ के सहयोग से विद्यालय के उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक अनुभाग के छात्रों हेतु भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित राष्ट्र विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 5 नवंबर को किया गया।  प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने कला कौशल से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के स्वप्न को पूर्ण करते चित्रों में रंग भरे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार पॉल  तथा एन एम…

Read More

हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंद्रीपाली में हुआ आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के पर्यवेक्षण में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंद्रीपाली करतला में  “हमर बेटी हमर मान” एवं “निजात” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया ,अभियान में लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को निजात नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान, हमर बेटी हमर मान , साइबर क्राइम, यातायात के नियम व अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

Read More