समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ एवं आमजनों को राहत पहुचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस पत्थलगांव विकास खण्ड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मित्तल को विश्राम गृह में ग्राम पंचायत कछार निवासी श्री रेवानंद यादव द्वारा बटांकन प्रकरण के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर श्री मित्तल ने आवेदक से प्रकरण के संबंध में पूरी जानकारी लेते हुए तहसीलदार पत्थलगांव को यथाशीघ्र आवेदक के प्रकरण का निराकरण कर उसे राहत पहुचाने के निर्देश…
Read MoreCategory: होम
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत जशपुर जिले के लोगों का किया जा रहा उपचार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डों में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा…
Read Moreदिव्यांग रविन्द्र राम के साथ रोजगार कार्यालय के किसी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा दुर्व्यवहार नहीं किया गया
तत्काल उनका पंजीयन नवीकरण करके रविन्द्र को उपलब्ध कराया गया है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्यांग आवेदक रविन्द्र राम के साथ रोजगार कार्यालय के किसी भी अधिकारी कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। आवेदक के आवेदन पर तत्काल उनका पंजीयन नवीनीकरण करके उनको उपलब्ध कराया गया।
Read Moreहाथी के बच्चे को नैसर्गिक वातावरण तपोर पिंगला एलीफेंट सेंटर में सुरक्षित शिफ्ट किया गया
शावक पूरी तरह से स्वस्थ, महावतो तथा पशु चिकित्सक के निगरानी में रखा गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 माह पूर्व हाथी झुंड से पृथक हुए शावक को पशु चिकित्सा अधिकारी तथा महावतों के विशेष निगरानी में रखा गया है। शावक पूरी तरह से स्वस्थ है। उक्त शावक को नैसर्गिक वातावरण तपोर पिंगला एलीफेंट सेंटर में सुरक्षित शिफ्ट किया जा चुका है। वहां शावक को महावतो तथा पशु चिकित्सक के निगरानी में रखा गया है।
Read Moreछ.ग. शासन 17 अक्टूबर से प्रारंभ करेगी उड़द एवं मूंग की खरीदी, जशपुर जिले में खरीदी की तैयारी पूर्ण करने कलेक्टर ने दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य योजना में उड़द, मूंग एवं अरहर का उपार्जन किया जाएगा। जिसके हेतु 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसम्बर 2022 तक उड़द एवं मूंग की खरीदी की जाएगी जिसका समर्थन मूल्य उड़द 6600.00रू. प्रति क्विंटल तथा मूंग का 7755.00 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसी प्रकार 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक अरहर की खरीदी की जाएगी। जिसका समर्थन मूल्य 6600.00 रू. प्रति क्विंटल निर्धारित है।…
Read Moreईडी के प्रेस नोट ने खोली छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की पोल, मुख्यमंत्री, पद पर बने रहने का खो चुके है नैतिक अधिकार – भाजपा
नकद, ज्वेलरी और भ्रष्टाचार के सारे सबूत मिलने के बाद भी कांग्रेस द्वारा अधिकारियों की पैरवी छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला अध्याय – नारायण चंदेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम रायपुर में जशपुर जिले की जय हो टीम भी हुई शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम, रायपुर में जय हो के 5 वॉलंटियर (1किशोर,4किशोरी) ने भाग लिया। जिसमे आभा तिर्की ने शिक्षा और खेल खुद में बालिकाओं की बराबरी की चर्चा पैनल में की और आलोक यादव ने समानता पर पैनल पर चर्चा में शामिल रहे। रोहित कलयारी के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वॉश स्पेसलिस्ट श्वेता पटनायक का स्वागत किया
Read Moreछत्तीसगढ़ के अधिकारियों-कर्मचारियों को DA में 5% की बढ़ोतरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया स्वागत, अधिकारियों कर्मचारियों और किसान की इस बार दीपावली ऐतिहासिक रहेगी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों को दीवाली के पहले डीए की सौगात देकर दिल जीत लिया – यू. डी. मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली के पहले प्रदेश के अधिकारियों- कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि डीए अब 28 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के इस कदम से एक बार फिर से साबित हो गया कि प्रदेश में सभी वर्ग के…
Read Moreमुख्यमंत्री कहते हैं कि वह लोगों की जेब में पैसा डाल रहे हैं,तो निकल अधिकारियों के घर से क्यों रहा है ? – धरमलाल कौशिक
अब तो नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी तक भ्रष्टाचार के दायरे में आ गए हैं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि हम जनता की जेब में पैसा डाल रहे हैं और दूसरी तरफ अधिकारियो के घर से पैसा क्यों निकल रहा है ? अधिकारियों की गिरफ्तारी हो रही है, उनके यहां से जो निकल रहा है, वह आखिर कहां से आ रहा है ? पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। भाजपा को किसी…
Read Moreभारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: देश की राजधानी में बिखरेगी छत्तीसगढ़ की बहुरंगी छटा, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंडिया टेªड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष रूप से सर्वांगिण विकास के लिए किए गए कार्यों, उद्योग, उद्यमिता से संबंधित आंकड़ों, निवेश, रोजगार की जानकारी, ग्रामद्योग, वन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता से संबंधित जानकारियां और उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का…
Read More