छत्तीसगढ़ के अधिकारियों-कर्मचारियों को DA में 5% की बढ़ोतरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया स्वागत, अधिकारियों कर्मचारियों और किसान की इस बार दीपावली ऐतिहासिक रहेगी

Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों को दीवाली के पहले डीए की सौगात देकर दिल जीत लिया – यू. डी. मिंज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली के पहले प्रदेश के अधिकारियों- कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि डीए अब 28 प्रतिशत से बढ़कर 33 प्रतिशत हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के इस कदम से एक बार फिर से साबित हो गया कि प्रदेश में सभी वर्ग के हितों का ख्याल करने वाली सरकार है।

सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेस पार्टी आभार व्यक्त करती है कि राज्य के साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारियों के हित में उन्होंने निर्णय लिया है। इससे पहले भी हमारी सरकार ने 12 प्रतिशत डीए बढ़ाया था। अब फिर 5 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है। यह सरकार की कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है।

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज दीवाली के पहले डीए में 5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों का दिल जीत लिया हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ में इस साल दीवाली ऐतिहासिक होने वाली है। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना का पैसा मिलेगा। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए मिलेगा, शहर और गांव दोनों जगह का पैसा बाजार में आयेगा तो खुशहाली आयेगी। मुख्यमंत्री की सहृदयता से छत्तीसगढ़वासियों की दीपावली बन गयी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!