पारिवारिक कलह से नाराज होकर 8 माह के पुत्र की कर दी हत्या : अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर के न्यायालय नें आरोपिया को दिया आजीवन सश्रम कारावास, लगाया अर्थदण्ड भी….पढ़ें पूरी ख़बर

थाना सिटी कोतवाली जशपुर के अप.क्र. 195/2020 धारा 302, 201 भा.द.वि. के प्रकरण में अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर के.पी. सिंह भदौरिया ने आरोपिया सुधा कुजूर के विरूद्ध आजीवन सश्रम कारावास का आदेश पारित किया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपिया सुधा कुजूर को भा.दं.सं. की धारा 302 में आजीवन सश्रम कारावास एवं 10 हजार रू. अर्थदण्ड, अर्थदण्ड नहीं दिये जाने पर छः माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास, भा.दं.सं. की धारा 201 में 05 वर्ष सश्रम कारावास एवं 05 हजार रू. अर्थदण्ड, अर्थदण्ड नहीं दिये जाने पर तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास…

Read More

परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में प्रकरणों की हुई सुनवाई : काउंसलर परिवारों को दे रहे उचित सलाह

सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 05 प्रकरणों की सुनवाई करते हुये 01 प्रकरण में आपसी समझौता, 01 प्रकरणों में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 10.09.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 05 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई जिसमें 01 प्रकरणों में आपसी समझौता, 01 प्रकरण में माननीय न्यायालय जाने की सलाह दी गई। 01 प्रकरण में केवल 01 पक्ष उपस्थित आये, 02 प्रकरणों में कोई पक्ष…

Read More

बड़ी सड़क दुर्घटना : मड़ई घाट पर खड़ी ट्रेलर से बस टकराई, 7 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल ; मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

बस रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर की ओर जा रही थी, कार को बचाने के दौरान खड़ी ट्रेलर से टकरा गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश…

Read More

बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन का 21वां मिस्टर एंड मिस छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन : पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

बॉडी बिल्डिंग में तो हमारे नौजवानों ने इंटनेशनल लेवल पर छत्तीसगढ़ का नाम किया है रोशन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर जेसीआई रायपुर नोबल व छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडीबिल्डर्स एसोसिएशन ने 21वें मिस्टर एंड मिस छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में पूर्व  मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के युवाओं ने अलग-अलग मुद्राओं के साथ बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों के परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये भव्य…

Read More

रायगढ़ जिले के लैलूंगा, खरसिया और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री श्री बघेल, करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सितंबर से 15 सितंबर तक रायगढ़ जिले में करेंगे भेंट-मुलाकात मुख्यमंत्री आमजन, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक-व्यापारिक संगठनों से चर्चा करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान का आगाज इसी वर्ष बीते 4 मई से किया था। इसकी अगली कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 सितंबर से 15 सितंबर तक रायगढ़ जिले के लैलूंगा, खरसिया और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे और आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। उल्लेखनीय है कि भेंट-मुलाकात अभियान के पीछे मुख्यमंत्री का उद्देश्य आमजन, जनप्रतिनिधियों…

Read More

श्री सत्य सांई संजीवनी माँ और बाल हॉस्पिटल की पहली वर्षगांठ में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मानवता के सेवा में श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल है बेमिसाल : मुख्यमंत्री श्री बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर अटल नगर में संचालित निःशुल्क श्री सत्य सांई संजीवनी माँ और बाल हॉस्पिटल की आयोजित पहली वर्षगांठ में शामिल हुए और अस्पताल के समस्त प्रबंधन स्टॉफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर श्री सत्य सांई संजीवनी अस्पताल को मानवता की सेवा में बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि इसके उत्कृष्ट सेवा-भाव की पहचान देश और दुनिया में है और यहां निरंतर काफी तादाद में लोग आकर अस्पताल के निःशुल्क इलाज और सेवा का लाभ उठा रहे हैं।…

Read More

मुख्यमंत्री से परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात, नवाचार के अवसरों का जनहित तथा क्षेत्र के विकास में करें बेहतर उपयोग : भूपेश बघेल

परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए प्रशिक्षण के अनुभव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा रायपुर में प्रशिक्षणरत परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पास नई सोच के साथ नवाचार करने का बहुत अच्छा अवसर हैं, इस अवसर का जनहित तथा क्षेत्र के विकास की दिशा में बेहतर से बेहतर उपयोग करें। वहीं परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने भी प्रशिक्षण को लेकर…

Read More

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में हुई नये पदाधिकारियों की नियुक्ति, प्रदेश पदाधिकारियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल संयोजकों, प्रदेश प्रवक्ताओं, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों एवं संभागीय प्रभारियों की देखे पूरी सूची

प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने जारी की सूची समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमती से प्रदेश पदाधिकारियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल संयोजकों, प्रदेश प्रवक्ताओं, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों एवं संभागीय प्रभारियों की घोषणा की है। जानने के लिये देखे पूरी सूची-

Read More

उत्कल समाज का नुआखाई कार्यक्रम : नुआखाई की बधाई देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने बहरी सरकार के कान में तेल डालने व इसे उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

रायपुर शहर के शहीद स्मारक भवन में नुआखाई जुहार भेंट-घाट सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, समाज के लोगों ने एक-दूसरे को धान की बालियां भेंट कर इस पर्व की खुशियां बांटीं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर उत्कल समाज ने रविवार को राजधानी रायपुर में नुआखाई उत्सव मनाया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को धान की बालियां भेंट कर इस पर्व की खुशियां बांटीं। इस मौके पर रायपुर शहर स्थित शहीद स्मारक भवन में नुआखाई जुहार भेंट-घाट सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष किशोर महानंद जी व…

Read More

न्यायिक एवं पुलिस अधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ कार्यशाला का आयोजन, गुणवत्तापूर्ण विवेचना के संबंध में पुलिस अधिकारियों को दिए गए टिप्स

कार्यशाला के आयोजन से विवेचना अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना में मिलेगी सहायता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने हेतु नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी दिशा में पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधों के विवेचना में की वाली तकनीकी एवं कानूनी त्रुटियों को दूर करने हेतु अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज दिनांक 11 सितंबर 2022 को एनटीपीसी दर्री ईडीसी हॉस्टल में आयोजित इस कार्यशाला में…

Read More