स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित बैठक में समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के साथ ही 31 मार्च 2022 तक महाविद्यालय द्वारा किए गए व्यय का अनुमोदन किया गया। स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक में महाविद्यालय के सेमीनार कक्ष एवं डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ए.सी. खरीदने के लिए मंजूरी प्रदान की…

Read More

शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक हुए सम्मानित : छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर शिक्षक दिवस पर आज छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ बिलासपुर शाखा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं कर्मचारी स्नेह सम्मलेन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवानिवृत्त 110 और समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन आज यहां सिंचाई विभाग के प्रार्थना भवन में किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, संभागीय शिक्षा कार्यालय के उप संचालक श्री एस.के.प्रसाद, समाज सेविका श्रीमती ऋतु पाण्डेय, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सामााजिक कार्यकर्ता श्री संतोष कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार एवं सीजी वॉल…

Read More

चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी की गई बरामद

प्रकरण में सम्मिलित तीन आरोपियों को पूर्व में दिनांक 01 मई 22 तथा एक आरोपी को दिनांक 30 मई 22 को भेजा जा चुका है न्यायिक रिमाण्ड में आरोपियों के विरूद्ध थाना मुलमुला द्वारा इस्तगाशा क्रमांक 02/22 धारा 41(1-4) जा.फौ. 379,34 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 30 अप्रैल 22 को रात्रिगश्त के दौरान ग्राम सोनसरी आरसमेटा न्यूवोको प्लांट के पास 05-06 व्यक्ति चोरी करने की नियत से घूमने की सूचना प्राप्त होने पर स्टाफ लेकर घेराबंदी किया गया। जहॉ मौके पर गोपी यादव, मिलन…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5.09 करोड़ रूपए की राशि जारी : बिलासपुर जिले के 1 हजार 20 पशुपालकों के खाते में 4.33 लाख रूपये की राशि जमा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना की 51वीं किश्त की राशि 5 करोड़ 9 लाख रूपये हितग्राहियों को उनके बैंक खातों में अंतरित की। इसमें बिलासपुर जिले के 1 हजार 20 पशुपालकों के खातों में अंतरित की गई 4.33 लाख रूपये की राशि भी शामिल है।       गोधन न्याय योजना के तहत जिले में 16 से 31 अगस्त तक 281 गोठानों में पशुपालकों से 2017 क्विंटल गोबर खरीदी की गई थी। गौरतलब है कि योजना प्रारंभ…

Read More

बिलासपुर जिले में शुरू हुई 186 बालवाड़ियां : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया योजना का शुभारंभ

नई शिक्षा नीति के अनुरूप 5 से 6 वर्ष तक के 1674 बच्चों को मिल रहा फायदा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई शिक्षा नीति के अनुसार खेल-खेल में बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता को विकसित करने के लिए आज अपने निवास कार्यालय से शिक्षक दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फें्रसिंग के जरिये प्रदेश में बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया। योजना की थीम ‘‘जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा की गाड़ी’’ पर आधारित है। बिलासपुर जिले में भी 186 बालवाड़ियां आज से शुरू हुई है। बालवाड़ी योजना…

Read More

विधायक विनय भगत का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया आभार व्यक्त : कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए जाने की घोषणा से कर्मचारी अधिकारियों में हर्ष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गृह भाड़ा भत्ता और महंगाई भत्ते को लेकर 22 अगस्त से 2 सितंबर तक चले अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय लिए जाने की घोषणा से हर्षित होकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिला महासचिव राजेश कुमार अम्बस्थ के नेतृत्व में जशपुर विधायक विनय भगत के निवास में पहुंचकर उन्हें उनके समर्थन हेतु पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार प्रदर्शित किया साथ में उमेश प्रधान,न्यायलीन संघ से रेवा राम मानिकपुरी,रफ़ीक खान,जीटीपी कुशवहा, संजय सिन्हा, लक्ष्मी यादव श्रीमती विभावती रजक ललित साहू,…

Read More

बिजली कंपनी जनता की धरोहर है, यह कोई कांग्रेस का कारखाना नहीं – भाजपा

मीटर रीडिंग का काम पार्टी वर्कर के हवाले करना सत्ता का दुरुपयोग – संजय श्रीवास्तव समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने राज्य में मीटर रीडिंग और बिल बांटने का काम राजीव मितान क्लब के सदस्यों को प्राथमिकता से देने के आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि बिजली कंपनी द्वारा सरकार के कहने पर यह काम कांग्रेसियों के हवाले किया जाना सत्ता का खुला दुरुपयोग है। यह सोची समझी राजनीतिक साजिश है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस अपने युवा कार्यकर्ताओं के जरिये हर माह पूरे प्रदेश…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी में बनने वाले उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान का किया वर्चुअल शिलान्यास, 20 एकड़ के परिसर में बनेगा भव्य आवासीय शिक्षण संस्थान

नवा रायपुर में खुलेगा विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 700 छात्र-छात्राओं के लिए किया जाएगा विकसित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता  को बढ़ाने आज अपने निवास कार्यालय से राजधानी में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त बनने वाले उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान का वर्चुअल शिलान्यास किया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा 20 एकड़ भूमि नवा रायपुर के सेक्टर-32 में निःशुल्क आवंटित की गई है।…

Read More

मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही, नामनी पुलिस चेक पोस्ट बेरियर में तैनात पुलिस टीम ने होंडा अमेज कार से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 90 किलो 160 ग्राम कीमती रूपये 09 लाख एवं होंडा अमेज कार कीमती 10 लाख रूपये जप्त आरोपीगण उक्त मादक पदार्थ गांजा को तस्करी कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे  थाना तपकरा में आरोपियों अनिल यादव, सूर्याप्रकाश दुबे, गुफरान अंसारी एवं अनुपम पाण्डेय के विरूद्ध अपराध क्रमांक 115/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु नामनी चेक पोस्ट तपकरा में 24 घंटे वाहनों की बारीकी…

Read More

9 सितम्बर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : प्रदेश में 24 जिलों के कुल 85.27 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य

1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में 9 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया जाएगा। बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण, नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए…

Read More