जशपुर जिले में सामुदायिक बाड़ी से रानी स्व-सहायता समूह की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर, 51 हजार की शुद्ध आमदनी हुई

महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में गौठान के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न प्रकार के आजीविका मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सके। इसी कड़ी में कांसाबेल के दोकड़ा  गौठान की रानी स्व-सहायता समूह की महिलाएं मल्टीएक्टीविटी के तहत गोठान की उपलब्ध भूमि में सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन कार्य हेतु…

Read More

भेंट-मुलाकात : ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

भेंट-मुलाकात में ग्रामीण महिला ने स्टील प्लांट नहीं लगाने की मांग की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताए आय के तरीके समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत बटईकेला पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे, तभी ग्रामीण महिला बुधमती बाई चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र में स्टील प्लांट लगना प्रस्तावित है, लेकिन उन्हें अपने क्षेत्र में स्टील प्लांट नहीं चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि,…

Read More

राज्य सभा चुनाव परिणाम : यह हरियाणा में भूपेश की हार है – विष्णुदेव

छत्तीसगढ़ की जनता की आह का असर : भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने हरियाणा में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अजय माकन की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। श्री साय ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि अमेठी, असम, यूपी और अब अजय माकन ! उनका इशारा इनकी हार की ओर है, जिनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव में में सक्रिय भूमिका निभाई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव…

Read More

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला से की, ग्रामीणों से योजनाओं का फीडबैक लिया

प्रेमनगर में घुघरी नदी एवं महादेव मुड़ा में बनेगा एनीकट डोकड़ा ग्राम में 32 केवी का बिजली उपकेंद्र की होगी स्थापना कांसाबेल विकासखण्ड में इंडोर स्टेडियम का होगा निर्माण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के तीसरे चरण की शुरूआत पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर मंे पूजा अर्चना कर की। उन्होंने भगवान शिव विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने बटईकेला के हेलीपेड में उतरते ही वहां उपस्थित एक नन्हे बच्चे से बड़ी आत्मीयता…

Read More

भेंट मुलाकात जशपुर जिला : फैसला ऑन द स्पॉट का दूसरा मामला, नायब तहसीलदार बागबहार उदय राज सिंह निलंबित

धान खरीदी में अनियमितता के आरोप पर कोतबा सोसायटी के कर्मचारियों को भी किया निलंबित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री ने नायब तहसीलदार बागबहार (जशपुर) के विरुद्ध जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर उसे तत्काल निलंबित किया है। नायब तहसीलदार उदय राज सिंह पर जाति प्रमाण पत्र में लापरवाही का आरोप है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी में अनियमितता के आरोप पर कोतबा सोसायटी के कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में भी आज श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर श्रद्धा सुमन किये गए अर्पित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें नमन करते हुए कहा है कि स्वर्गीय श्री शुक्ल अनेक वर्षों तक केंद्र में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते रहे। कुशल राजनीतिज्ञ और अच्छे प्रशासक के रूप में उनकी पहचान है। छत्तीसगढ़ के लिए उनका…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान गौरीशंकर के घर किया दोपहर का भोजन, आमझोरा, कुल्थी दाल,बैंग भाजी और चरोटा गुड़ा का लिया स्वाद

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम बागबहार में किसान गौरीशंकर यादव के घर दोपहर का भोजन किया। भोजन में उन्हें अंचल के प्रसिद्ध आम झोरा चटनी, बैंग भाजी,कुल्थी की दाल, कोयनार भाजी, चरोटा गुड़ा, मुनगा भाजी,तिल और मखना बड़ी  परोसा गया। जिसे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आत्मीयता के साथ खाया।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि यहां भाई गौरीशंकर के घर खाना खाकर आनन्द आया। शुद्ध देशी और छत्तीसगढ़ खाना का यह स्वाद जिंदगी…

Read More

भेंट मुलाकात : 10वीं की टापर ने कहा बनना चाहती हूं IAS अधिकारी, मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे बगल में तुम्हारी जगह होगी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बच्चों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है. बच्चों को लेकर मुख्यमंत्री काफी संवेदनशील हैं. आज पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में इसकी एक और झलक देखने को मिली. मुख्यमंत्री 10वीं कक्षा की टापर साक्षी सिंह कुशवाहा से बात करे थे. मुख्यमंत्री ने साक्षी से पूछा कि वो क्या बनना चाहती है, इस पर साक्षी ने जवाब दिया कि वो बड़ी होकर IAS अधिकारी बनना चाहती है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छात्रा के जवाब से खुश होकर हंसे और लोगों…

Read More

बड़ी खबर : कोयला चोरी का फर्जी वीडियो वायरल कर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

फर्जी खबर फैला कर जनता को प्रशासन के विरुद्ध भड़काने की थी तैयारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गत दिनांक 18 मई 2022 को पूर्व आईएएस ओपी चौधरी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसे कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया गया था.  इस वीडियो के कारण कोरबा जिले की जनता प्रशासन के खिलाफ हो रही थी, और प्रशासन के विरुद्ध बातें होने लगी थी। जबकि उक्त वीडियो फर्जी होना बताकर थाना बाकीमोंगरा क्षेत्र…

Read More

भेंट मुलाकात : मैं तोर बर फल लाय हंव, मुख्यमंत्री ने जब भर्ती महिला से कहा, मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ गई..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बटईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिये निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर बटाईकेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेंट मुलाकात अभियान के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरीजों से भी मिले। इस दौरान एक महिला बीबी बाई से उन्होंने हालचाल पूछा तथा कहा कि मैं तोर बर फल लेकर आय हंव। शारीरिक कमजोरी के कारण से वार्ड में भर्ती बीबी बाई मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ…

Read More