बड़ी खबर : कोयला चोरी का फर्जी वीडियो वायरल कर सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

फर्जी खबर फैला कर जनता को प्रशासन के विरुद्ध भड़काने की थी तैयारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गत दिनांक 18 मई 2022 को पूर्व आईएएस ओपी चौधरी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसे कोरबा जिले के गेवरा माइंस में कोयला चोरी का वीडियो होना बताया गया था.  इस वीडियो के कारण कोरबा जिले की जनता प्रशासन के खिलाफ हो रही थी, और प्रशासन के विरुद्ध बातें होने लगी थी।

जबकि उक्त वीडियो फर्जी होना बताकर थाना बाकीमोंगरा क्षेत्र के निवासी मधुसूदन दास यादव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज़ कराया गया है. मामले में पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के विरुद्ध धारा 505 (1)(बी) भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related posts