कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.28 लाख मीटरिक टन धान का उठाव, केन्द्रीय पूल में 33.78 लाख मीटरिक टन चावल जमा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में कस्टम मिलिंग के लिए एक अप्रैल तक 97.28 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराने के मामले में भी तेजी से काम किया जा रहा है। अब तक केन्द्रीय पूल में 33.78 लाख मीटरिक टन चावल जमा कराया जा चुका है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम में 17.90 लाख मीटरिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 15.88 लाख मीटरिक टन चावल शामिल है। खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…

Read More

रियल एस्टेट प्रमोटर्स, आर्किटेक्ट्स एवं इंजीनियर्स की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न : रेरा के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें – विवेक ढांड

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड की अध्यक्षता में आज यहां सर्किट हॉउस में छत्तीसगढ़ रेरा के प्रावधानों के सफल संचालन हेतु रियल एस्टेट प्रमोटर्स, आर्किटेक्ट्स एवं इंजीनियर्स की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। रेरा के अध्यक्ष श्री विवेक ढांड ने कहा कि रेरा ने विगत चार वर्शों में 1433 शिकायतों व प्रकरणों का निराकरण किया है। प्राधिकरण द्वारा इस अवधि में 1394 प्रोजेक्ट्स एवं 650 एजेन्ट्स भी पंजीकृत किये गये हैं। श्री ढांड ने प्रमोटर्स से रेरा विनिर्दिष्ट खाते संबंधी प्रावधानों…

Read More

जशपुर कलेक्टर एवं एसपी ने दीपू बगीचा में मनाए जा रहे सरहुल पूजा महोत्सव का किया निरीक्षण

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी कर्मचारियों को सतर्कता से कार्य करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जशपुर के दीपू बगीचा में मनाए जा रहे सरहुल सरना पूजा महोत्सव का निरीक्षण कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्रीमती प्रतिभा पाण्डे सहित  राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी राजस्व…

Read More

मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी भ्रमण के मद्देनजर मुख्य सचिव श्री जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागायुक्त, कलेक्टर की ली बैठक

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव श्री जैन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भ्रमण के मद्देनजर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विगत दिवस मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आगामी दिनों में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का मैदानी स्तर पर जायजा…

Read More

मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यहां 151 नवविवाहित…

Read More

मुख्यमंत्री ने की गंगादई माता की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवरात्रि के पहले दिन बस्तर विकासखण्ड मुख्यालय के पुजारीपारा में स्थित गंगादई माता के मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां माता गंगादई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप,विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंज़ाम, विधायक दंतेवाडा श्रीमती देवती कर्मा, ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार,…

Read More

युवती से माँगा पानी और जब लेकर आई पानी तो खींचते हुये ले गया खेत में, किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

थाना नारायणपुर में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 33/2022 धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विवरण इस प्रकार है कि थाना नारायणपुर क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिनांक 01.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 31.03.2022 के शाम लगभग 07 बजे अपने घर के बाहर थी, उसी दौरान लोदाम का रहने वाला गणेश राम अपनी मोटर सायकल से इसके घर के पास आया और एक गिलास पानी मांगा। पीड़िता द्वारा गिलास में पानी लाकर देने पर वह पानी पीकर गिलास…

Read More

नव वर्ष के शुभारंभ पर कुनकुरी नगर में रामनाम संकीर्तन व भजन के साथ निकली प्रभात फेरी, भारत माता के जय घोष के साथ दी गई शुभकामनाएं

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी हिन्दु नव वर्ष शुभारंभ के अवसर पर सनातन धर्म समिति के नेतृत्व एवं रामनवमी पूजन समिति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कुनकुरी शाखा एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के संयुक्त सहयोग से कुनकुरी नगर में प्रातः 6 बजे शिव मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई। शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर से भजन कीर्तन एवं नव वर्ष की मंगलकामना तथा भारत माता के जय घोष के साथ प्रारंभ हुई, प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग, जय स्तम्भ चौक, तपकरा रोड, बस स्टैण्ड,…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिन्दू नववर्ष कैलेंडर का किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित हिंदू नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया । इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री जे. के. उपाध्याय, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री अतुल तिवारी एवँ सदस्यगण उपस्थित थे । श्री उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट  द्वारा पहली बार हिन्दू नववर्ष पर आधारित कैलेंडर का निर्माण किया गया है, जिसमें तीज-त्यौहारों, तिथियों और शुभ मुहूर्तों का विधिवत उल्लेख किया गया है । उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों का उल्लेख करते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : समारोह स्थल की सुपरवाइजर्स एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं नें की साफ सफाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार नागलोक के कंवर धाम परिसर में बुधवार को महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बाहर से आये मेहमानों के खाने पीने की व्यवस्था भी की गई थी। बाहर से आये लोगो एवं कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल में कई प्रकार से कचरा फैल गया था। जिसे पूरे कार्यक्रम स्थल से परियोजना प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती आई खेस्स के नेतृत्व में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रजनी खेस्स, श्रीमती अर्चना किरण टोप्पो, श्रीमती विजया साहू, श्रीमती भलेरिया तिग्गा एवं आंगनबाड़ी…

Read More