नव वर्ष के शुभारंभ पर कुनकुरी नगर में रामनाम संकीर्तन व भजन के साथ निकली प्रभात फेरी, भारत माता के जय घोष के साथ दी गई शुभकामनाएं

Advertisements
Advertisements

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

हिन्दु नव वर्ष शुभारंभ के अवसर पर सनातन धर्म समिति के नेतृत्व एवं रामनवमी पूजन समिति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कुनकुरी शाखा एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के संयुक्त सहयोग से कुनकुरी नगर में प्रातः 6 बजे शिव मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकाली गई।

शिव मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर से भजन कीर्तन एवं नव वर्ष की मंगलकामना तथा भारत माता के जय घोष के साथ प्रारंभ हुई, प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग, जय स्तम्भ चौक, तपकरा रोड, बस स्टैण्ड, टाकीज चौक, पुरानी बस्ती होकर वापस मंदिर प्रांगण पहूंची जहां भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण किया गया.

प्रभात फेरी में कल्याण आश्रम के छात्रगण, श्रीहरि सत्संग समिति, जय हनुमान रामायण मण्डली, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, दुर्गा वाहिनी, सेवा भारती, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र, कई धार्मिक व सामाजिक संगठन एवं धर्मप्रेमी नगरवासी सम्मिलित हुए. इस आयोजन में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!