जशपुर जिले के ग्राम दुलदुला में आयोजित शिविर में 338 आवेदन का निराकरण कर जारी किया गया लर्निग लाइसेंस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर परिवहन विभाग द्वारा 09 मार्च 2022 को दुलदुला विकासखण्ड के सामुदायिक भवन में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 338 आवेदन प्राप्त हुए। जिसका निराकरण कर आवेदको को तत्काल लर्निग लाइसेंस जारी किया गया है।

Read More

नगर पालिका ने जशपुर के गायत्री मंदिर के पास स्थित तालाब की सफाई कराई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर पालिका अधिकारी श्री बसंत बुनकर के दिशा-निर्देश में नगरीय निकाय जशपुर के गायत्री मंदिर के पास स्थित तालाब का आज साफ-सफाई कराई गई है और तालाब के आस-पास के घास-फूस की सफाई की गई।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने व्यापारियों और पार्षदों की ली बैठक : जिले में यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल सुविधा सहित अन्य बिन्दुओं पर की चर्चा

नगरपालिका अधिकारियों को वाहन पार्किंग के लिए जगह का चिन्हांकन करने के दिए निर्देश कलेक्टर और एसपी ने शांति भाई-चारे के साथ होली मनाने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के पार्षद और व्यापारियों की बैठक लेकर लोगों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए वाहन पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल की सुविधा और अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी ली। बैठक में पार्षदों और व्यापारियों ने भी अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल उपस्थित थे।…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन में दो जिला उपध्यक्ष नियुक्त, सरीन इकबाल एवं एलन बॉर्डर साहू जिला उपाध्यक्ष बनाये गए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले एकमात्र शिक्षक संगठन तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगो के निराकरण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है। आज संगठन के जिला इकाई जशपुर के जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।  जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सरीन इकबाल एवं एलन बॉर्डर साहू को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी। दोनों ही शिक्षक तेजतर्रार एवं संवेदनशील माने जाते हैं। जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने दोनों…

Read More

बैरियर तोड़कर भाग रहे गांजा तस्कर को पकड़ने कुनकुरी पुलिस ने किया घेराबंदी, गांजा तस्कर रास्ते में पीकप छोड़कर फरार, 200 किलो गांजा जप्त, आरोपी की तलाश जारी…..

कुनकुरी पुलिस ने कुंजारा के पास घेराबंदी कर बैरियर तोड़कर भाग रहे पीकअप वाहन से मादक पदार्थ गांजा 200 किलोग्राम कीमती 20 लाख रू. जप्त किया गांजा तस्कर पुलिस के दबाव में आकर फरार हो गया, पता-तलाश जारी, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध माह जनवरी 2022 से अब तक जिले में गांजा तस्करी के 21 प्रकरणों में 29 आरोपियों से कुल 418 किलो 487 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,…

Read More

व्यवसायी की खड़ी पिकअप वाहन में रखे नगदी रकम रू. 25,000 एवं मोबाईल की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई रकम में से खरीदी हुई मोबाईल एवं चोरी की गई मोबाईल को जप्त किया चौकी सोनक्यारी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 22/2022 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बबलू उर्फ उपेन्दर साहू उम्र 32 साल निवासी सोनक्यारी ने दिनांक 19.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक को ग्राम तालासिली अपने ड्राईवर के साथ किराना सामान बेचने व धान खरीदने अपने पीकअप वाहन से गया था। प्रार्थी अपने पीकअप…

Read More

वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जारी किया परिपत्र

नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों की सहभागिता से मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश मच्छरों को रोकने सभी सरकारी भवनों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली लगाने कहा  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रदेश में वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों के कलेक्टर तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों की सहभागिता से गांवों व शहरों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने…

Read More

रायपुर, दुर्ग,बिलासपुर एवं कोरबा के 3372 हे. क्षेत्र में बढ़ेगा सिंचाई का दायरा, राज्य शासन ने दी 47.49 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जल संसाधन विभाग विभाग ने रायपुर, बिलासपुर एवं कोरबा जिले में सिंचाई सुविधा बढ़ाने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 47.49 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों में महानदी गोदावरी कछार के अंतर्गत  दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की आमनेर मोतीनाला व्यपर्तन के मुख्य नहर आर.डी. 9.90 किलोमीटर से 24.75 किलोमीटर तक तथा माईनर नहरों का रिमाडलिंग तथा लाइनिंग कार्य हेतु 18.14 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस योजना से 1741 हे. क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।इसी तरह से…

Read More

हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं, प्रदेश में 3923 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित, 2657 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दे रहे हैं सेवाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर   प्रदेश भर में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (HWCs) में लोगों को 12 तरह की प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। इन केंद्रों में प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन, आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल, मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा…

Read More

अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह मार्च में अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेंगे और पंजीयन कार्य किया जाएगा। महानिरीक्षक पंजीयन, छत्तीसगढ़ ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग स्टाम्प शुल्क के रूप में शासकीय राजस्व संग्रहण करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है। 13 मार्च 2022 शनिवार, 13 मार्च 2022 रविवार, 26 मार्च 2022 शनिवार,…

Read More