बैरियर तोड़कर भाग रहे गांजा तस्कर को पकड़ने कुनकुरी पुलिस ने किया घेराबंदी, गांजा तस्कर रास्ते में पीकप छोड़कर फरार, 200 किलो गांजा जप्त, आरोपी की तलाश जारी…..

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी पुलिस ने कुंजारा के पास घेराबंदी कर बैरियर तोड़कर भाग रहे पीकअप वाहन से मादक पदार्थ गांजा 200 किलोग्राम कीमती 20 लाख रू. जप्त किया

गांजा तस्कर पुलिस के दबाव में आकर फरार हो गया, पता-तलाश जारी,

अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

माह जनवरी 2022 से अब तक जिले में गांजा तस्करी के 21 प्रकरणों में 29 आरोपियों से कुल 418 किलो 487 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 11.03.2022 के प्रातः में पुलिस स्टॉफ द्वारा नियमित रूप से नामनी बेरियर तपकरा के पास आने-जाने वाली वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक पीकअप योद्धा वाहन क्र. UP 63 BT 0686 का चालक तेजी व रफ्तार से नामनी बेरियर को तोड़ते हुये कुनकुरी की तरफ भाग रहा था जिस पर ड्यूटी में तैनात प्र.आर. सुजीत पटेल व अन्य स्टॉफ द्वारा तत्काल थाना कुनकुरी को सूचित करते हुये उक्त भाग रहे वाहन का पीछा किया गया। वाहन चालक द्वारा पुलिस के दबाव में आकर अपने पीकअप को कुंजारा श्रीटोली के पास स्थित जंगल में छोड़कर भाग गया। उक्त वाहन की तलाषी लेने पर छिपाकर रखे 200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती रू. 20 लाख एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन कीमती 07 लाख कुल 27 लाख रू. को जप्त किया गया। फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है।   

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गांजा जप्ती कार्यवाही में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. सुजीत पटेल एवं प्र.आर. परमजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!