मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मंत्री श्री डहरिया की गेंद पर जड़ा चौका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से बने स्टेडियम का लोकार्पण किया। इस नवनिर्मित स्टेडियम में आयोजित पहला मैच कुम्हारी के नागरिकों की स्मृति में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। क्रिकेट मैच में बैट्समैन थे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और बॉल थी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया के हाथों में। नगरीय प्रशासन मंत्री ने जो पहली बाल डाली, उसे अंपायर ने वाइट करार दिया। मंत्री…
Read MoreCategory: होम
कुम्हारी में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामुदायिक भवन लोकार्पित : विकास के लिए समाज के लोगों में एकजुटता जरूरी – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में आज कुम्हारी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में 38 लाख की लागत से बने छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज को परिभाषित करते हुए कहा कि समाज व्यक्तियों का एक समूह नहीं बल्कि व्यक्तियों में जो पारस्परिक संबंध पाए जाते हैं, उन्हीं की एक व्यवस्था है। कुर्मी समाज के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज के लोगों…
Read Moreकुम्हारी नगर पालिका सभाकक्ष को देखकर मुख्यमंत्री बोले- मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे
नगर पालिका भवन के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने की निर्माण कार्य की तारीफ, कहा ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में पहली बार देखा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कुम्हारी नगर पालिका के नए भवन का लोकार्पण करते वक्त मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जब इसका सभाकक्ष देखा तो इसकी बनावट की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे। बहुत बढ़िया बनवाए हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में मैंने नहीं देखा है। बहुत अच्छी तरह से बना है। इस…
Read Moreवनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान, छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा ग्रिट अवार्ड, सिंगापुर में पुरस्कार ग्रहण करने रायपुर से दल रवाना
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ सहित जगदलपुर और कोरबा के दो महिला स्व-सहायता समूह होंगे पुरस्कृत मुख्यमंत्री श्री बघेल और वन मंत्री श्री अकबर ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को संधारणीय विकास, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इसमें पुरस्कार ग्रहण करने आज 20 जुलाई को माना विमानतल रायपुर से दल रवाना हो चुका है। सिंगापुर में आगामी 22 और 23 जुलाई…
Read Moreडीजल चोरी कर बिक्री करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार, 1 स्कॉर्पियो, 1 इको वाहन के साथ 150 लीटर डीजल जप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं । संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में सभी थाना /चौकी प्रभारी अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधिक एवम असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं । आज दिनांक 20 जुलाई 2022 को सूचना मिला की ग्राम छुरी निवासी प्रकाश जायसवाल अपने ढाबा में अवैध रूप से डीजल चोरी कर छिपा कर रखा है , जिसे बिक्री…
Read Moreशासकीय कर्मचारी के कार्य में व्यवधान करने वाले आरोपी पर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा थाना में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों में त्वरित कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर प्रार्थी का सा प्राचार्य शाउमावि कुसमु द्वारा आज दिनांक 2007-20122 को 12:00 बजे थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज दिनांक 10:30 बजे रोज की तरह कार्यालय में मानसिंह नायक लिख संतोष…
Read Moreगिरफ्तारी के भय से फरार आरोपी को दूसरे राज्य बिहार से किया गया गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा थाना में पंजीबद्ध अपराधों के फरार आरोपियों की पता तलाश कर माननीय न्यायालय पेश करने के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर प्रार्थी सुभाषराम सिदार पिता स्व. समेन्द्र सिदार उम्र 52वर्ष निवासी दुरपारोड फोकटपारा थाना कोतवाली कोरबा की रिपोर्ट पर दिनांक 17.09.2021 को दोपहर लगभग 03.00 बजे कुसमुण्डा खदान नया शैलो के पास एण्डम में…
Read Moreखाकी के रंग स्कूल के संग अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी स्कूल पहुंची कोरबा पुलिस : संकटकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
सामान्य कानून, यातायात नियमों का पालन करने, सायबर जागरूकता, गुड टच बैड टच, नशा मुक्ति, अभिव्यक्ति एप के संबंध में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20,07.2022 को सरस्वती शिशु मंदिर सी एस ई बी कोरबा पूर्व में कार्यक्रम किया गया जिसमें लगभग 350 की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे ,जिन्हें बाल अपराध, महिला संबंधी अपराध , गुड टच बैड, टच क्या करें क्या न…
Read Moreएसआईटी.टीम द्वारा की त्वरित कार्यवाही : फर्जी डिग्री वालों को शिक्षाकर्मी की नौकरी देने वाले मगरलोड जनपद के तत्कालीन सीईओ कमलाकांत तिवारी को धमतरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी को सोमवार को देर रात्रि गृहनिवास भिलाई से घेराबंदी कर पकड़ा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर संक्षिप्त विवरण – थाना मगरलोड में पंजीबद्ध अपराध 124 / 2011 धारा 420 , 467 , 468 , 471,120 , या भादवि० का पंजीयन आवेदक कृष्ण कुमार साहू साकिन चंदना के द्वारा जनपद पंचायत मगरलोड में वर्ष 2007 के दौरान शिक्षाकर्मी वर्ग -03 की भर्ती में तत्कालीन सीईओ० के० के० तिवारी द्वारा अभ्यर्थियों के अको को बढाकर , बनावटी अंक प्रदान कर अमान्य तथा कुटरचित प्रमाण पत्रों में अभ्यर्थियों को अंक प्रदान कर…
Read Moreस्वामी आत्मानंद विद्यालय बलौदा में छात्रों को यातायात नियमों से कराया अवगत, विद्यालयीन छात्रों को यातायात नियमों लगातार की दी जा रही जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा विद्यालयों में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को दोपहिया वाहन से विद्यालय नही दी जा रही समझाईस। वाहन चालन के दौरान दोपहिया वाहन में हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ही चलाये जाने हेतु छात्रों को अपने परिजन को प्रोत्साहित करने निर्देशित किया गया वाहनों से विद्यालय आने वाले छात्रों को अपने वाहन के चालक एवं परिचालक के बारे में पूर्ण जानकारी अपने पास नोटबुक में लिखकर रखने हेतु दिया जा रहा समझाईस। उक्त जागरूकता अभियान उपुअ. यातायात संदीप मित्तल, सुबेदार सिद्धार्थ…
Read More